* करणीदानसिंह राजपूत *
राष्ट्रपति पद पर द्रौपदी मुर्मू के निर्वाचित होने पर
भारतीय जनता पार्टी इसके जबरदस्त खुशियां मना रही है।
बड़ा अच्छा होगा कि राजस्थान के अगले चुनाव सन् 2023 में भारतीय जनता पार्टी महिला को मुख्यमंत्री पद पर सुशोभित करे। महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक बहुत बड़ा कदम होगा।
भारतीय जनता पार्टी को राजस्थान विधानसभा की 200 सीटों में से कम से कम आधी सीटों यानी कि 100 सीटों पर महिला नेताओं कार्यकर्ताओं को टिकटें देकर चुनाव में खड़ा किया जाए।
यदि इसमें कोई संकट हो तो कम से कम 33% यानि कि 66 महिलाओं को टिकटें जरूर दी जाए। राजस्थान का नाम महिला सशक्तिकरण के अंदर बहुत आगे होगा और संसार भर में यह एक संदेश जाएगा। भारतीय जनता पार्टी को अभी से इस पर विचार करना चाहिए कि राजस्थान का मुख्यमंत्री कोई महिला हो।
पूरे राजस्थान में महिलाओं का सशक्तिकरण होगा और भारत भर में महिलाओं में जागरूकता आएगी। राजस्थान में बड़े जोरशोर से कहा जा रहा है की राजस्थान में अगला चुनाव भाजपा प्रचंड बहुमत से जीतेगी और सरकार बनाएगी।
यह कहा जा रहा है कि भाजपा जिसको भी टिकट देगी उसकी जीत पक्की होगी। इस दावे में दम है तो महिलाएं भी जीत सकती हैं और उनके चुनाव पर किसी भी प्रकार की किंतु परन्तु नहीं होना चाहिए।
👍 महिलाओं को भी अपने दावों के लिए अभी से ही तैयारी शुरु कर देनी चाहिए। पुरुषों को टिकट मिलने पर महिलाएं प्रचार के लिए वोट मांगने के लिए निकलती रही हैं तो महिलाओं के लिए पुरूष भी सभी कार्य करेंगे।०0०
करणीदानसिंह राजपूत,
पत्रकार,
(राजस्थान सरकार के सूचना एवं जनसंपर्क निदेशालय से अधिस्वीकृत)
सूरतगढ़ ( राजस्थान )
********