मंगलवार, 8 मार्च 2022

माटी एवं शिल्प कला के उपाध्यक्ष डूंगरराम गेदर का सूरतगढ़ में शानदार स्वागत हुआ।

 


* करणीदानसिंह राजपूत *

सूरतगढ़ 7 मार्च 2022.

डूंगर राम के समारोह स्थल पर पहुंचने पर जयकारे लगे।एन एस यू आई की ओर से नारे लग रहे थे "हमारा नेता कैसा हो डूंगर राम जैसा हो"। सूरतगढ़ क्षेत्र में नया सूरज उगने का कहा गया। सुलझा हुआ इंसान सूरतगढ़ की राजनीति को मिलने की बात कही गई।


पुरानी धान मंडी में आयोजित स्वागत समारोह में डूंगरराम गेदर को पुष्पमालाएं और पुष्प गुच्छ भेंट किए जिससे मंच भर गया। उन्हें 51 किलो की पुष्पमाला पहनाई गई। इसके अलावा 1 लाग रूपयों की माला भी पहनाई गई। स्वागत कार्यक्रम करीब 2 घंटे से अधिक चला जिसमें स्वागत और भाषण हुए।

 डूंगरराम गेदर ने अपने पुराने अंदाज में वक्तव्य देते हुए कहा कि माटी एवं शिल्प कला का उपाध्यक्ष बनाने का श्रेय यशस्वी मुख्यमंत्री अशोक जी गहलोत को है। उन्होंने अपने भाषण में मुख्यमंत्री का कई बार गुणगान किया। गेदर ने कहा कि कि पार्टी ने उन्हें जो जो कार्य संगठनात्मक रूप से उन्हें सौंपे वे पूरी ईमानदारी और लगन से पूरे किये।आगे भी पार्टी की ओर से जो कार्य सौंपे जाएंगे उन्हें पूरा ईमानदारी से संपन्न किया जाएगा।

गेदर ने कहा कि वे जनता की सेवा के लिए घर से निकले हैं। जनता की सेवा के लिए निकले हैं जिसमें माता पिता का सहयोग मिला।

गेदर ने कहा कि उनके नाम न कोई बैंक बैलेंस है ना कोई जमीन है। वे पूरी सादगी से कार्य कर रहे हैं और जितना पैसा जब जब जरूरत हुई है तब तब कुदरत ने अपने आप उपलब्ध भी कराया। गेदर ने कहा कि वे इलाके में कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने में कार्य करेंगे।  उन्होंने अपने भाषण में पूर्व विधायक गंगाजल मील को भी श्रेय दिया।

पूर्व विधायक गंगाजल मील ने कहा कि राज्य मंत्री के रूप में डूंगर गेदर जैसे सुलझे हुए  आदमी को पद प्रदान किया गया है। उन्होंने कहा कि डूंगर गेदर के पास जैसे न जमीन है न पैसा है। ठीक ऐसी ही हमारी राजनीति रही है।

 मील ने कहा कि कि पिछले 20 वर्षों से हमारा परिवार राजनीति कर रहा है।  हमने एक पैसा  नहीं खाया और न जमीनें बनाई। उन्होंने बिना कोई नाम लिए कहा कि वे जमीनें कब्जे कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि गेदर और हनुमान मील दोनों एक और एक ग्यारह होकर काम करेंगे। दोनों इलाके में कांग्रेस को मजबूत करेंगे। 

पालिका अध्यक्ष ओमप्रकाश कालवा ने कहा कि हम विधायक तो नहीं बना पाए मगर पार्टी ने हमें कार्य करने के लिए राज्यमंत्री के रूप में डूंगरराम गेदर को पद स्थापित किया है। इससे यहां कांग्रेस को मजबूती दी जाएगी।

सूरतगढ़ से पिछले चुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशी रहे हनुमान मीलने राजस्थानी में भाषण दिया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने जिम्मेदार आदमी को जिम्मेदारी सौंपी है। मैं और गेदर साहब गंगाजल जी मील  के नेतृत्व में कांग्रेस को मजबूत करेंगे।

नगरपालिका के भूतपूर्व उपाध्यक्ष नगेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि मैंने मेरे जीवन में स्वागत में इतनी भीड़ नहीं देखी बहुत भीड़ है और एक खास बात है कि सभी कांग्रेसी एक जाजम पर एकत्रित हुए हैं। यह बहुत बड़ी बात है। उन्होंने गेदर को श्रेष्ठ व्यक्ति बताया।

उप प्रधान रामकुमार भांभु ने अपने भाषण में कहा कि सूरतगढ़ में नया सूर्य उगा है।

मंच से अनूपगढ़ के पूर्व प्रधान परमजीत सिंह रंधावा जिला परिषद की सदस्य कमला अठवाल ने गेदर को माटी शिल्प कला का उपाध्यक्ष बनाए जाने पर बधाई देते हुए मुख्यमंत्री की सराहना की।

एक भाषण में यह बात भी उठी भाषण दाता ने कहा कि यहां पर विधायक के चुनाव में जनता ने हमारे प्रत्याशी को नहीं हराया बल्कि हमारे ही कांग्रेसी लोगों ने प्रत्याशी को हराया। यह विचार करने वाली बात है। इस पर गौर किया जाना चाहिए।

 इस समारोह में महिलाएं भी उपस्थित थी।

 समारोह में पंचायत समिति सूरतगढ़ के प्रधान हजारी राम मील,नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष बनवारीलाल मेघवाल और इकबाल कुरैशी भी मौजूद थे। समारोह में पूर्व उप प्रधान कृष्ण गोदारा कांग्रेस नेता अमित कड़वासरा कई लोग शामिल थे।

 सरपंच पंच और पार्षद गण भी काफी संख्या में थे। 

कांग्रेस के अग्रिम संगठन एनएसयूआई ने डूंगरराम गेदर को हल भेंट किया। डूंगर राम गेदर का सरपंचों पंचों आदि ने भी स्वागत किया।अंबेडकर शिक्षक समिति की ओर से भी स्वागत किया गया।









सूरतगढ़ क्षेत्र से बाहर से आए अनेक लोगों ने भी स्वागत किया।

डूंगरराम गेदर ने मंच पर संविधान निर्माता समिति के अध्यक्ष भीमराव अंबेडकर और अपने माता-पिता के चित्रों पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। समारोह के मंच का संचालन सूरतगढ़ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष परसराम भाटिया और श्रवण सिंगाठिया ने किया।०0०












यह ब्लॉग खोजें