सोमवार, 19 फ़रवरी 2024
शनिवार, 17 फ़रवरी 2024
बड़े दुकानदार बड़ी बेशर्मी:फुटपाथों पर कब्जा:इनसे खरीदारी बंद करो.
* करणीदानसिंह राजपूत *
सूरतगढ़ के मुख्य बाजारों की सड़कों के फुटपाथों पर जो दुकानदार सामान रख अतिक्रमण करते हैं उनसे सामान खरीदारी बंद करें ताकि उनको बहिष्कार से अक्ल आए और वे सड़क के किनारे पैदल चलने वाले स्त्रियों बच्चों वृद्धों की परेशानी समझ सकें। इस तरकीब के अलावा समझाने का कोई अन्य तरीका नहीं है। ०0०
शुक्रवार, 16 फ़रवरी 2024
पूजा शर्मा सूरतगढ़ में अधिशासी अधिकारी
* करणीदानसिंह राजपूत *
सूरतगढ़ 16 फरवरी 2024.
नगरपालिका सूरतगढ़ की अधिशासी अधिकारी पूजा शर्मा होंगी जिनका स्थानांतरण अनूपगढ़ से यहां हुआ है।
अधिशासी अधिकारी पद से पवनकुमार चौधरी को फिलहाल पदस्थापना प्रतीक्षा में रखा गया है। पवनकुमार करीब 5 माह यहां रहे। उन्होंने 20 सितंबर 2023 को सूरतगढ़ में कार्यभार ग्रहण किया था।०0०
गुरुवार, 15 फ़रवरी 2024
रेलपुल पर खड़ी लड़की ने मोबाइल पर कहा कोचिंग में हूँ:सूरतगढ़ की कहानी
* करणीदानसिंह राजपूत *
15 फरवरी 2024 का दिन। समय करीब दिन का 1-50 बजे। सूरतगढ़ रेलवे का ढलान पुल। पुल से गुजरता व्यक्ति देखता है एक युवा लड़की।बैंगनी से रंग का कुरता और पाजामा।पांवों में पंजाबी जूतियां।
हाथ में मोबाइल। मोबाइल पर रिंग आती है।
लड़की बोलती है- "हैलो पापा". मैं अभी सी कालेज में हूं।
* व्यक्ति चौंकता है।लड़की रेलवे पुल पर है और पिता को ही झूठ कहती है कि कोचिंग कालेज में हूं। रेलवे में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं।
💐 सूरतगढ़ एज्युकेशन हब बन गया है। बाहर से सैंकड़ों युवा लड़के और लड़कियां हजारों की संख्या में यहां शिक्षा लेते हैं।
उनके माता पिता बड़े भरोसे पर उच्च अधिकारी बनाने के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए कोचिंग करने के लिए यहां भेजते हैं।
👍 बार बार अनेक बार आवाज उठती रही है। अपराध बढ रहे हैं। नशा बढ रहा है।कोचिंग संस्थान चलाने वाले पेईंग गेस्ट हॉस्टल चलाने वाले बढ रहे हैं।
👍 सस्ते कोचिंग के लिए माता पिता सूरतगढ़ भेजते हैं। भरोसा होता है संतान पर। फिर भी देखना संभाल लेना भरोसे को मजबूत ही बनाएगा। बात विडिओ से होतो बेहतर।
* यह एक घटना है।
*****
बुधवार, 14 फ़रवरी 2024
सूरतगढ़ में मेंटेनेंस डिपो, 2 वाशिंग लाईनें विकास का 75 करोड़ की स्वीकृति.
* करणीदानसिंह राजपूत *
सूरतगढ़ 14 फरवरी 2024.
अमृत योजना के रेलवे स्टेशन सूरतगढ़ के लिए वंदे भारत ट्रेन सहित मेंटेनेंस डिपो और दो वाशिंग लाइनें अति आधुनिक उपकरण सुसज्जित विकसित करने की बजट सहित स्वीकृति पर यहां जिला संयुक्त रेल विकास समिति और नागरिकों ने 13 फरवरी शाम को आतिशबाजी का आयोजन कर खुशियाँ मनाई।
* केंद्रीय रेल मंत्रालय द्वारा वंदे भारत की तर्ज पर नई दो वॉशिंग लाइन सहित मेंटेनेंस डिपो के लिए 74 करोड 89 लाख 50 हजार रुपए स्वीकृत किए गए हैं। यह आदेश शैलेंद्र सिंह प्रिंसिपल एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर मैकेनिक इंजीनियरिंग ईएनएचएम एंड प्रोजेक्ट की ओर से 12 फरवरी को जारी हुए।
💐यह बड़ी सफलता एक बड़ी जीत बिना राजनेताओं के हुई। केवल जिला संयुक्त रेल विकास समिति के अध्यक्ष एडवोकेट ललित किशोर शर्मा के नेतृत्व में सूरतगढ़ बीकानेर दिल्ली में मांग,ज्ञापन,भेंट अभियान चला और एक इतिहास की शुरुआत हुई। सूरतगढ़ की संस्थाओं और प्रेस का हर प्रयास में भरपूर सहयोग रहा। *
*रेल विकास संघर्ष समिति सूरतगढ़ शहर के प्रबुद्ध नागरिक जनों ने आज रेलवे स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव का विशाल पोस्टर लगाकर हार्दिक आभार व्यक्त करते आतिशबाजी व मिठाई बांटकर खुशियां मनाई। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का धन्यवाद व आभार प्रकट किया गया।
* जिला रेल विकास संघर्ष समिति के अध्यक्ष एडवोकेट ललित किशोर शर्मा ने आयोजन स्थल पर संबोधित किया कि पिछले 4 वर्षों से रेल विकास संघर्ष समिति व शहर के जनता 50 साल पुरानी सूरतगढ़ वॉशिंग लाइन का आधुनिकीकरण कर 26 कोच की करने की मांग रेल के उच्च अधिकारियों व क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों से करत रही है। पिछले कुछ महीनो में संघर्ष समिति लगातार नई दिल्ली रेलवे बोर्ड के अधिकारियों व केंद्रीय रेल मंत्री से मुलाकात कर इस मांग को प्रभावशाली ढंग से रखती रही है। जिस पर रेल मंत्री महोदय द्वारा इसका प्रस्ताव तैयार करने के आदेश दिए गए थे। मंडल रेल प्रबंधक बीकानेर व महाप्रबंधक मुख्यालय जयपुर द्वारा एक प्रस्ताव तैयार कर रेलवे बोर्ड को भिजवाया गया। दिसंबर 2023 महीने में रेल विकास संघर्ष समिति के पदाधिकारीगण रेल मंत्री जी मिले तब उन्होंने सैद्धांतिक सहमति प्रदान की, जिसका सफल परिणाम मिला। आज इलाके में रेल के नए युग की शुरुआत हो चुकी है, वंदे भारत के साथ-साथ अन्य ट्रेनों की मेंटेनेंस सुविधा सूरतगढ़ में होने से बीकानेर गंगानगर बठिंडा से चलने वाली लंबी दूरी गाड़ियों का विस्तार सूरतगढ़ तक हो सकेगा जिससे सूरतगढ़ से बीकानेर सूरतगढ़ से गंगानगर कैनाल लूप सूरतगढ़ से खाजूवाला अनूपगढ़ के साथ सूरतगढ़ से पीलीबंगा संगरिया बठिंडा तक के लोगों को रेल सुविधा का लाभ मिल सकेगा।
* सूरतगढ़ किशनपुरा आबादी के पास से अवधूत आश्रम तक लंबाई में ये निर्माण होंगे। सैंकड़ों अधिकारियों कर्मचारियों का स्टाफ आएगा।
*इस अवसर पर जिला संयुक्त रेल संघर्ष समिति जिलाध्यक्ष ललित किशोर शर्मा पूर्व विधायक अशोक नागपाल पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष दर्शन भगत परनामी स्थानीय सचिव हेमंत चांडक, मास्टर रामप्रताप खोरवाल,इंजीनियर रमेश चंद्र माथुर मुरलीधर पारीक, भंवर बारिया सुरेश सिडाना सुरेंद्र कोठारी श्याम सुंदर सोमानी जितेंद्र शर्मा अशोक आहूजा धर्मवीर शर्मा सन्नी फूलका खूबचंद नायक किशन लाल स्वामी नगेंद्र सिंह शेखावत लीलाधर स्वामी सतनाम वर्मा योगेश स्वामी राजेंद्र सैनी नरेंद्र ओझा भवानी शंकर भोजक,करणीदानसिंह राजपूत, सहित शहर के गणमान्य लोग उपस्थित थे।०0०
शुक्रवार, 9 फ़रवरी 2024
नवनीत गोदारा सेमेरिटन सम्मानित:घायल को चिकित्सालय पहुंचाया था.
* करणीदानसिंह राजपूत *
*पुलिस विभाग की ओर से नवनीत गोदारा पुत्र अजय गोदारा को 8 फरवरी 2024 को गुड सेमेरिटन सम्मान प्रदान किया गया।गोदारा को प्रशस्ति पत्र व 5 हजार रू.का चैक प्रदान किया गया। श्रीगंगानगर सेतिया फार्म निवासी नवनीत गोदारा ने 31 जनवरी 2024 पदमपुर रोड पर रात 9 बजे वाहन से दुर्घटना में घायल एक महिला को देखा और तुरंत ही अपनी बेलोरो में लेकर चिकित्सालय पहुंचाकर सहायता की थी।
* विकास शर्मा पुलिस उप महानिरीक्षक पुलिस सह जिला पुलिस अधीक्षक जिला श्रीगंगानगर, डा.बजरंग लाल कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी श्रीगंगानगर, रमेश सर्वटा पु.नि.यातायात शाखा मय श्रीगंगानगर शाखा की उपस्थिति में यह सम्मान प्रदान किया गया।
* जिला पुलिस अधीक्षक श्रीगंगानगर ने लोगों से अपील की है कि सड़क दुर्घटना में घायल को तुरंत ही चिकित्सालय में पहुंचा कर जीवन बचाने में मदद कर गुडसेमेरिटन बनें। ऐसी सहायता पर सम्मान प्रदान होगा।
💐 गुड सेमेरिटन क्या होता है जानें.
एक गुड सेमेरिटन एक ऐसा व्यक्ति है, जो नेकनीयती से, भुगतान या पुरस्कार की अपेक्षा के बिना और देखभाल या विशेष संबंध के किसी भी कर्तव्य के बिना स्वेच्छा से किसी दुर्घटना, या दुर्घटना में घायल व्यक्ति को तत्काल सहायता या आपातकालीन देखभाल प्रदान करने के लिए आगे आता है, या आपातकालीन चिकित्सा स्थिति, या आपातकालीन सेवा स्थान तक पहुचाता है।
💐 भारत में गुडसेमेरिटन कानून.
गुड सेमेरिटन कानून 26 मार्च 2016 को भारत के सर्वोच्च न्यायालय द्वारा पारित एक विधेयक है। इससे उन व्यक्तियों को कानूनी हस्तक्षेप से बचाने में मदद मिली जिन्होंने दुर्घटना पीड़ितों की मदद की थी। बाद में इसे मोटर व्हीकल एक्ट 2019 के ड्राफ्ट में शामिल किया गया।०0०
*****
बुधवार, 7 फ़रवरी 2024
कासनिया का कलदार चलेगा:अभी एक ही डेरा बाकी सब मौन.
* करणीदानसिंह राजपूत *
भाजपा नेता रामप्रताप कासनिया का कलदार ( रूपया) ही बढे भाव चल रहा है। लोकसभा चुनाव 2024 की श्रीगंगानगर सीट के लिए भाजपा टिकट की सिफारिश सलाह भी यहां से ही होगी।
* विधानसभा चुनाव 2023 में जीत नहीं पाने के बावजूद कासनिया का डेरा चल रहा है और बाकी के बंद हैं और खुलने की उम्मीद फिलहाल नजर नहीं आती। सभी सूरतगढ़ विधानसभा चुनाव के टिकटार्थी कहीं जागते हुए नहीं है।
* कांग्रेस में जिनका डेरा चलता था वह खुला हुआ बंद है।
* समय कई बार एकदम उलट कर चलने लगता है। सन् 2018 में प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनी और सूरतगढ़ में कासनिया विधायक चुने गये। सूरतगढ़ में मील ने चलाई। कासनिया ने चुभते अशोभनीय सवालों पर कह दिया था कि मेरी नहीं चलती। बात का बतंगड़ बन गया। चुनाव 2023 में हार हो गई।कासनिया ने एक खुले मंच पर अपनी खुली आदत स्वभाव से कह दिया कि चेताचूक हो गया। पचास पचास हजार से हारने पर हो जाते हैं। लेकिन यह कहना और असलियत में भारी अंतर है। अब प्रदेश में भाजपा की सरकार है और कासनिया विधायक नहीं है मगर कासनिया की चल रही है जैसे मील की चलती थी। अब मील का और भादू का डेरा बंद है। सन् 2023 के विधानसभा चुनाव में मील कांग्रेसी होते हुए कासनिया को समर्थन देकर और भादू भाजपा के होते हुए निर्दलीय चुनाव लड़कर अपनी राजनीति खत्म कर बैठे। मील और भादू की राजनीति अभी जल्दी से दुबारा चलने की उम्मीद नजर नहीं आ रही। दोनों ही तगड़े झटके खा गये।राजनीति में उतार चढाव आते जाते रहते हैं।
![]() |
| संदीप कासनिया |









































_resize_90.jpg)









