बुधवार, 14 फ़रवरी 2024

सूरतगढ़ में मेंटेनेंस डिपो, 2 वाशिंग लाईनें विकास का 75 करोड़ की स्वीकृति.

 


* करणीदानसिंह राजपूत *

सूरतगढ़ 14 फरवरी 2024.

अमृत योजना के रेलवे स्टेशन सूरतगढ़ के लिए वंदे भारत ट्रेन सहित मेंटेनेंस डिपो और दो वाशिंग लाइनें अति आधुनिक उपकरण सुसज्जित विकसित करने की बजट सहित स्वीकृति पर यहां जिला संयुक्त रेल विकास समिति और नागरिकों ने 13 फरवरी शाम को आतिशबाजी का आयोजन कर खुशियाँ मनाई।

 * केंद्रीय रेल मंत्रालय द्वारा वंदे भारत की तर्ज पर नई दो वॉशिंग लाइन सहित मेंटेनेंस डिपो के लिए 74 करोड 89 लाख 50 हजार रुपए स्वीकृत किए गए हैं। यह आदेश शैलेंद्र सिंह प्रिंसिपल एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर मैकेनिक इंजीनियरिंग ईएनएचएम एंड प्रोजेक्ट की ओर से 12 फरवरी को जारी हुए।


💐यह बड़ी सफलता एक बड़ी जीत बिना राजनेताओं के हुई। केवल जिला संयुक्त रेल विकास समिति के अध्यक्ष एडवोकेट ललित किशोर शर्मा के नेतृत्व में सूरतगढ़ बीकानेर दिल्ली में मांग,ज्ञापन,भेंट अभियान चला और एक इतिहास की शुरुआत हुई। सूरतगढ़ की संस्थाओं और प्रेस का हर प्रयास में भरपूर सहयोग रहा। *




*रेल विकास संघर्ष समिति सूरतगढ़ शहर के प्रबुद्ध नागरिक जनों ने आज रेलवे स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव का विशाल पोस्टर लगाकर हार्दिक आभार व्यक्त करते आतिशबाजी व मिठाई बांटकर खुशियां मनाई।  केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का धन्यवाद व आभार प्रकट किया गया। 

* जिला रेल विकास संघर्ष समिति के अध्यक्ष एडवोकेट ललित किशोर शर्मा ने आयोजन स्थल पर संबोधित किया कि पिछले 4 वर्षों से रेल विकास संघर्ष समिति व शहर के जनता 50 साल पुरानी सूरतगढ़ वॉशिंग लाइन का आधुनिकीकरण कर 26 कोच की करने की मांग रेल के उच्च अधिकारियों व क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों से करत रही है। पिछले कुछ महीनो में संघर्ष समिति लगातार नई दिल्ली रेलवे बोर्ड के अधिकारियों व केंद्रीय रेल मंत्री से मुलाकात कर इस मांग को प्रभावशाली ढंग से रखती रही है। जिस पर रेल मंत्री महोदय द्वारा इसका प्रस्ताव तैयार करने के आदेश दिए गए थे। मंडल रेल प्रबंधक बीकानेर व महाप्रबंधक मुख्यालय जयपुर द्वारा एक प्रस्ताव तैयार कर रेलवे बोर्ड को भिजवाया गया।  दिसंबर 2023 महीने में रेल विकास संघर्ष समिति के पदाधिकारीगण रेल मंत्री जी मिले तब उन्होंने सैद्धांतिक सहमति प्रदान की, जिसका सफल परिणाम मिला। आज इलाके में रेल के नए युग की शुरुआत हो चुकी है, वंदे भारत के साथ-साथ अन्य ट्रेनों की मेंटेनेंस सुविधा सूरतगढ़ में होने से बीकानेर गंगानगर बठिंडा से चलने वाली लंबी दूरी गाड़ियों का विस्तार सूरतगढ़ तक हो सकेगा जिससे सूरतगढ़ से बीकानेर सूरतगढ़ से गंगानगर कैनाल लूप सूरतगढ़ से खाजूवाला अनूपगढ़ के साथ सूरतगढ़ से पीलीबंगा संगरिया बठिंडा तक के लोगों को रेल सुविधा का लाभ मिल सकेगा। 

* सूरतगढ़ किशनपुरा आबादी के पास से अवधूत आश्रम तक लंबाई में ये निर्माण होंगे। सैंकड़ों अधिकारियों कर्मचारियों का स्टाफ आएगा।

*इस अवसर पर जिला संयुक्त रेल संघर्ष समिति जिलाध्यक्ष ललित किशोर शर्मा पूर्व विधायक अशोक नागपाल पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष दर्शन भगत परनामी स्थानीय सचिव हेमंत चांडक, मास्टर रामप्रताप खोरवाल,इंजीनियर  रमेश चंद्र माथुर मुरलीधर पारीक, भंवर बारिया सुरेश सिडाना सुरेंद्र कोठारी श्याम सुंदर सोमानी जितेंद्र शर्मा अशोक आहूजा धर्मवीर शर्मा सन्नी फूलका खूबचंद नायक किशन लाल स्वामी नगेंद्र सिंह शेखावत लीलाधर स्वामी सतनाम वर्मा योगेश स्वामी राजेंद्र सैनी नरेंद्र ओझा भवानी शंकर भोजक,करणीदानसिंह राजपूत, सहित शहर के गणमान्य लोग उपस्थित थे।०0०

****





यह ब्लॉग खोजें