* करणीदानसिंह राजपूत *
सूरतगढ 29 मार्च 2023.
सूरतगढ जिला बनाओ अभियान के तहत आज सूरतगढ राजियासर और श्योपुरा कस्सी बाजार बंद रहे।
सूरतगढ के महाराणा प्रताप चौक पर जनसभा हुई। भाषण देने वालों के मुंह से पूजा छाबड़ा का नाम पहले नंबर पर रहा। वक्ताओं ने कहा कि उसने बड़ा निर्णय लिया और सूरतगढ़ को जिला बनाओ मांग पर कुर्बानी के लिए मरणव्रत शुरू किया।पूजा छाबड़ा ने 21 मार्च से आमरण अनशन शुरू किया। यहां से उठा कर बीकानेर पीबीएम चिकित्सालय ICU में भर्ती कराया वहां भी आमरण अनशन जारी है।
वक्ताओं में बड़ा जोश था। पूजा को यहां से उठाने के बाद महाराणा प्रताप चौक पर उमेश मुद्गल और विष्णु तरड़ आमरण अनशन पर हैं।
* शाम से मौसम बदलने लगा था। रात 9 बजे तेज बरसात और ठंडी हवाओं में आमरण अनशनकारी डटे हुए हैं।०0०
*****
* करणीदानसिंह राजपूत *
सत्ता के घमंड में लापरवाह होकर मार खाने का उदाहरण सूरतगढ़ की कांग्रेस पार्टी नेताओं का है वैसा कम ही देखने को मिलता है।
नगरपालिका अध्यक्ष ओम प्रकाश कालवा ने कांग्रेस छोड़ कर 24 फरवरी 2023 को भाजपा की सदस्यता ली तब तो मान लिया गया कि कांग्रेस नेताओं को मालुम नहीं हो पाया।
लेकिन 27 फरवरी को भाजपाई बने कालवा ने चुनौती दी कि मोटे ठेकेदार को सबक सिखाएंगे। कालवा अपनी ललकार पर काम करते रहे और कांग्रेस नेता मामूली मानते रहे या सत्ता के अभिमान में ललकार को हवा मानते रहे।
नतीजा यह रहा कि कालवा नगरपालिका उपाध्यक्ष सलीम कुरैशी को भी भाजपा में ले गये । इसे कहते हैं घोषणा करके चैलेंज देकर पीटना। बात यहां तक ही नहीं ठहरी है। 28 मार्च को सलीम को भाजपा का पटका धारण कराते कालवा ने फिर ललकारा है कि अभी और पिटाई करूंगा। खुला चैलेंज। यह चैलेंज यह है कि और कांग्रेसी पार्षद भाजपा में ले जाऊंगा। रोक लो रोक सको तो। मीडिया में चर्चा है कि यह चैलेंज भी पूरा होगा मतलब और पिटाई होगी।
* पालिका उपाध्यक्ष सलीम कुरैशी और कुछ पार्षदों के कांग्रेस छ़ोड़ कर भाजपा में जाने की चर्चाएं एक सप्ताह से आम हो गई तथा कांग्रेस नेताओं को मालुम भी हो गया लेकिन किसी ने भी यह रोकने की कोशिश नहीं की। या हो सकता है उनके सलाहकारों को मालुम ही नहीं पड़ा हो। या हलके में लिया हो कि सलीम जिस वर्ग से है वह कांग्रेस को छ़ोड़ खर कहीं नहीं जा सकता। चलो दो बार पिटाई गफलत में करवा ली। अब फिर कालवा ने ललकारा है कि अभी और पिटाई होगी। अब तो संभल सकते हैं। सुरक्षा कर सकते हैं। लेकिन लगता है कि यह पिटाई भी होकर रहेगी। कुछ और पार्षद कांग्रेस छोड़ कर भाजपा में जाएंगे।
* कांग्रेस हाथ से हाथ जोड़ने का अभियान चलाती रही और भाजपा ने दो मजबूत हाथों को झटका दिया अलग किया और अपने हाथों से जोड़ लिया। कालवा की चुनौती या ललकार कहो और अधिक गूंजी है।
* क्या सूरतगढ के कांग्रेस नेता पिटाई और लगातार पिटाई से सुन्न हो गए हैं?
** असली गेम तो कांग्रेस की समझ से बाहर *
👍 कालवा को अविश्वास प्रस्ताव से पछाड़ने के लिए 34 पार्षद चाहिए थे जो हो नहीं सके। धमकियों से भी नहीं हुए। लाखों का ललाच प्लाटों के कब्जे कराने का लालच भी काम नहीं आया था।
👍 लेकिन अब खेल बड़ा चल रहा है जो इसी राज में पूरा हो जाएगा।कांग्रेस सोती रहेगी। सलाहकार भी बुद्धि से दूर हैं।
* भाजपा के पास अब 18 पार्षद हो गए। कुछ और आने वाले हैं। बहुमत के लिए 23 पार्षद चाहिए। इसके बाद जमीन जमीन के खेल होंगे और कांग्रेस पार्षद बेबस होंगे। कांग्रेस नेता दर्शक दीर्घा में बैठे आंसू बहाएंगे। वे सभी प्रस्ताव पारित होंगे जो कालवा कासनिया चाहेंगे।
29 मार्च 2023.
*****
* करणीदानसिंह राजपूत *
सूरतगढ 29 मार्च 2023.
सूरतगढ जिला बनाओ अभियान के तहत 27 मार्च को महा पंचायत में किए निर्णय के अनुसार 29 मार्च को बाजार दुकानें संपूर्ण दिन बंद रखे जाएंगें और अगले दिन 30 को खुलेंगे। अभियान समिति के कार्यकारी अध्यक्ष किशोर गाबा से पूछा गया कि इसमें कोई किंतुपरंतु तो नहीं है तो उन्होंने कहा 29 को संपूर्ण दिन बंद रखा जाएगा।
महाराणा प्रताप चौक पर उमेश मुद्गल और विष्णु तरड़ का आमरण अनशन जारी है। पूजा छाबड़ा का आमरण अनशन पीबीएम चिकित्सालय बीकानेर में जारी है। सूरतगढ के अनेक लोग बीकानेर पहुंचे और पूजा छाबड़ा से मिले तथा हाल जाने। पूजा ने कहा कि सूरतगढ़ जिला घोषित होने तक आमरण अनशन जारी रखा जाएगा।०0०
* करणी दान सिंह राजपूत *
सूरतगढ़ 28 मार्च 2023*
नगर पालिका बोर्ड के उपाध्यक्ष सलीम कुरैशी ने आज कॉन्ग्रेस पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली।
नगर पालिका बोर्ड के अध्यक्ष ओमप्रकाश कालवा के निवास पर आयोजित कार्यक्रमों में भाजपा नेताओं ने सलीम कुरेशी को भाजपा का पटका धारण करवा कर स्वागत किया।
भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद और वंदेमातरम के नारों के बीच सदस्यता ग्रहण करवाई गई। इस अवसर पर भाजपा के जिलाध्यक्ष आत्माराम तरड़ विधायक रामप्रताप कासनिया नगर मंडल अध्यक्ष सुरेश मिश्रा जिला पदाधिकारी शरण पाल सिंह मान श्रीमती आरती शर्मा व भाजपा के पार्षद नेता मौजूद थे।
* इस अवसर पर सलीम कुरैशी ने अपने वक्तव्य में कहा कि कांग्रेस पार्टी के स्थानीय नेता लगातार परेशान कर रहे थे इसलिए उन्होंने कांग्रेस छोड़कर भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली।
विदित रहे कि 24 फरवरी को नगर पालिका के अध्यक्ष ओमप्रकाश कालवा ने भी कांग्रेस पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की थी। ओम प्रकाश कालवा ने तो पत्रकार वार्ता में खुले रूप से कांग्रेस के स्थानीय नेता मील परिवार पर गंभीर आरोप लगाए थे जिनका मील परिवार की ओर से कोई जवाब नहीं दिया गया। आज सलीम कुरैशी ने भी आरोप लगाते हुए कांग्रेस पार्टी छोड़ी है।
आज के कार्यक्रम में ओमप्रकाश कालवा बहुत खुश थे और उनके भाषण में कुछ ज्यादा ही खुशी थी। कालवा पहले स्वयं भाजपा में गये और अब उपाध्यक्ष सलीम को भी ले गए। इससे भाजपा में कालवा का कद और पावर दोनों बढे हैं। कालवा ने गेम शुरू किया है। कालवा कुछ और कांग्रेस पार्षदों को भाजपा में ले जाएंगे कि चर्चा आम है।
०0०
सूरतगढ़ 28 मार्च 2023.
पीबीएम चिकित्सालय बीकानेर में सघन चिकित्सा इकाई में भर्ती आमरण अनशन जारी रखने वाली पूजा छाबड़ा से भेंट करने का आग्रह मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से किया गया है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत 28 मार्च को बीकानेर आएंगे। यह आग्रह स्व.गुरूशरण छाबड़ा के आंदोलनों के सहयोगी साथी रहे वरिष्ठ पत्रकार लेखक करणीदानसिंह राजपूत की ओर से किया गया है।
गुरूशरण छाबड़ा ने राजस्थान में संपूर्ण शराबबंदी की मांग को लेकर मरणव्रत कर जयपुर में 3 नवंबर 2015 को प्राण त्यागे थे। उनके शहीद होने के बाद पूजा छाबड़ा ने शराबबंदी आंदोलन चला रखा है। पूजा पिछले एक वर्ष से श्रीगंगानगर जिले में शराबबंदी आंदोलन चला रही है। पूजा ने 21 मार्च को सूरतग जिला बनाओ अभियान में आमरण अनशन शुरू किया। डाक्टर की रिपोर्ट के बाद छठे दिन 26 मार्च भोर में पुलिस ने उनको उठाया और बीकानेर के पीबीएम चिकित्सालय में भर्ती करा दिया था। पूजा छाबड़ा ICU में भर्ती है और आमरण अनशन जारी है।
गुरूशरण छाबड़ा जब शराबबंदी के लिए जयपुर में मरणव्रत पर थे तब अशोक गहलोत उनसे मिलते रहे थे। छाबड़ा के प्राणोत्सर्ग के बाल अशोक गहलोत ने सूरतगढ़ राजकीय महाविद्यालय का नाम स्व.गुरूशरण छाबड़ा महाविद्यालय कर दिया था। मुख्य मंत्री के निर्देश पर 26 मार्च को केबिनेट मंत्री भंवरलाल ने पूजा छाबड़ा से चिकित्सालय में भेंट की थी। पूजा छाबड़ा के स्वास्थ्य की चिंता है ओर बीकानेर मेडिकल कालेज के वाइस प्रिंसिपल की अध्यक्षता में जांच कमेटी भी बनादी गई है।
बीकानेर जिलाकलेक्टर पुलिस महानिरीक्षक, जिलापुलिस अधीक्षक आदि पूजा छाबड़ा के हाल जानने को मिल चुके है।०0०
सूरतगढ़ 27 मार्च 2023.
नगर पालिका बोर्ड में भाजपा नये गेम के लिए लगातार कोशिश में है।
कांग्रेसी अध्यक्ष ओमप्रकाश कालवा को भाजपा में प्रवेश कराने के एक माह बाद अब कुछ और कांग्रेसी पार्षदों को भाजपा में लेने का कार्य हो सकता है। आजकल में यह धमाका हो सकता है। ये कांग्रेसी पार्षद करीब एक साल से पार्टी नेताओं के व्यवहार से दुखी हैं। पार्षद काम नहीं होने से परेशान हैं। इसमें एक बड़ा चेहरा भी है जो पिछले 1 साल से कांग्रेसी नेताओं से परेशान हैं अगर वह चेहरा भी भाजपा में जाता है तो कांग्रेस के लिए बहुत बड़ी विकट स्थिति हो जाएगी। यदि नेताओं ने किसी तरह से राजी कर लिया तो शायद यह घटना होने से रह जाए।
पालिकाध्यक्ष ओमप्रकाश कालवा ने 24 फरवरी 2023 को भाजपा में प्रवेश किया था। कालवा ने प्रेसवार्ता में मील परिवार पर अनेक आरोप लगाए थे जिनका मील की तरफ से कोई जवाब नहीं दिया गया।
भाजपा कांग्रेस में तोडफ़ोड़ करने के लिए कई दिनों से प्रयासरत है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत 28 मार्च को बीकानेर आएंगे और इस दिन यह घटना होती है तो बड़ी चर्चा बन जाएगी। ०0०
* करणीदानसिंह राजपूत *
सूरतगढ जिला बनाओ अभियान में पूजा छाबड़ा के आमरण अनशन से मुख्यमंत्री तक दबाव पड़ा है जिसके कारण मुख्यमंत्री के निर्देश पर शासन और प्रशासन में कुछ हलचल शुरू हुई है। ऐसी प्राथमिक हलचल में मंत्री और सरकारी प्रशासनिक अधिकारी मीठे शब्दों में वार्ता करते हैं और अंदर की ताकत का अंदाजा लगाते हैं। ऐसी प्रक्रिया कोई नयी नहीं है। सालों से चल रही है और इसमें अनेक बार सफलता छूता संघर्ष धड़ाम हो जाता है और बाद में सरकार बात ही नहीं करती।
पूजा छाबड़ा के आमरण अनशन के छठे दिन 26 मार्च 2023 को पुलिस ने उठाया और बीकानेर के पीबीएम हॉस्पिटल में भर्ती करा दिया।
इसके बाद सरकारी प्रक्रिया शुरू हुई जिसे मीठी प्रक्रिया मानी जाती है।
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के निर्देश पर राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री गोविंद राम मेघवाल, जिला कलेक्टर बीकानेर भगवती प्रसाद, एडीएम सिटी, मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल, वाइस प्रिंसिपल डॉक्टर गण व अधिकारी शराबबंदी आंदोलन की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूजा छाबड़ा जी स्वास्थ्य की जानकारी लेने पीबीएम हॉस्पिटल पहुंचे। इतना लावलश्कर देख कर ही व्यक्ति प्रभावित हो जाता है।
मुख्यमंत्री ने आपके स्वास्थ्य को लेकर चिंता जताई है। आप अनशन त्याग दें और आंदोलन चलाते रहें। ऐसे आंदोलन को कभी सरकार ने माना नहीं और कभी बात नहीं की। सरकार भुलावा देती है और टाल देती है। मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि बने मंत्री यह नहीं कहते की आपकी मांग सही है और इस पर बात करेंगे। हालांकि यह प्रथम भेंट एक संदेश है और हाल जान लिया। पूजा अनशन पर है। यदि वार्ता हो तो कोई भी समिति का सदस्य पास में नहीं। समिति है इसलिए सरकार समिति को बात के लिए आमंत्रित करे और उससे कोई समाधान हो बात मानी जाए। इसके लिए समिति में भी अच्छे जानकार हो जो हर बिंदु पर शासन प्रशासन को सही रूप में समझा सके। शासन प्रशासन से खुद प्रभावित नहीं हो। अभी तो समिति की ही मजबूती नहीं दिख रही। इसमें ही ताकतवर व्यक्तियों की जरूरत है बदलाव की जरूरत है। केवल नाम लिखने से संख्या बढाने से ताकत नहीं आती। एक बड़ा तथ्य यह है कि श्रीगंगानगर से बीकानेर तक करीब 240 किलोमीटर में कोई जिला मुख्यालय नहीं। यही समझाना है कि सूरतगढ़ बीच में बड़ा सेंटर है जहां सारे संसाधन स्धाई मौजूद हैं।
* दबाव बढाना जरूरी है ताकि दो चार दिनों में फिर मंत्री आएं। पूजा छाबड़ा जैसा पावरफुल या बड़े पद वाला आमरण आनशन पर बैठाना जरूरी है।०0०
* करणीदानसिंह राजपूत *
सूरतगढ 26 मार्च 2023.
सूरतगढ़ को जिला बनाओ अभियान में आमरण अनशन पर वर्तमान में पीबीएम हॉस्पिटल बीकानेर में भर्ती कराई हुई पूजा छाबड़ा के स्वास्थ्य संबंधी जानकारी बीकानेर के संभागीय आयुक्त नीरज के पवन ने ली।
नीरज के पवन ने फोन से जानकारी ली। पूजा छाबड़ा के पति गौरव छाबड़ा से करीब दो बजे बातचीत हुई।
* पूजा छाबड़ा के आमरण अनशन का आज छठा दिन है। पूजा छाबड़ा को सूरतगढ़ पुलिस ने भोर में 3:05 बजे अनशन स्थल महाराणा प्रताप चौक सूरतगढ़ से उठाया। पहले उनका राजकीय चिकित्सालय सूरतगढ़ में चेकअप कराया। उसके बाद में पीबीएम हॉस्पिटल बीकानेर के अंदर सुबह करीब सात बजे भर्ती कराया।
*पूजा छाबड़ा इस समय पीबीएम हॉस्पिटल की सघन चिकित्सा इकाई ( ICU) में भर्ती हैं। उनके स्वास्थ्य के बारे में पूर्ण विवरण प्राप्त नहीं हुआ है।
**👍 पूजा छाबड़ा ने पीबीएम हॉस्पिटल से बयान जारी किया है कि उनका आमरण अनशन जारी है। सूरतगढ़ को जिला बनाने तक यह आमरण अनशन जारी रहेगा। उन्होंने सूरतगढ़ की जनता से आंदोलन को जारी रखने की अपील की है और यह भी कहा है कि आंदोलन को गांधीवादी तरीके से चलाते रहें। उन्होंने सोशल मीडिया से इस आंदोलन को गांव गांव तक फैलाने की अपील भी की है।
पूजा छाबड़ा के स्वास्थ्य के बारे में जो नए अपडेट होंगे नई सूचनाएं होंगी वे हम देने का पूरा प्रयास करेंगे।०0०
* करणीदानसिंह राजपूत *
सूरतगढ 26 मार्च 2023. सूरतगढ़ जिला बनाओ अभियान के तहत आमरण अनशन पर बैठे पूजा छाबड़ा को छठे दिन पुलिस द्वारा उठाए जाने के बाद पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत विष्णु थर्ड ने आमरण अनशन शुरू किया इसी अभियान में उमेश मुद्गल आमरण अनशन पर बैठे हुए हैं जिनका चौथा दिन है और पूरी हिम्मत के साथ उमेश मुद्गल डटे हुए हैं उनका कहना है कि जब तक सूरतगढ़ को जिला नहीं बनाया जाता तब तक उनका आंदोलन उनका आमरण अनशन जारी रहेगा आमरण अनशन स्थल पर रविवार होने के बावजूद लोगों का आना-जाना बना हुआ है और लोग आमरण अनशन कारियों को हिम्मत दिला रहे हैं जोश दिला रहे हैं आमरण अनशन के साथ में एक दिवसीय क्रमिक अनशन भी शुरू है पूजा भारती को पुलिस द्वारा उठाए जाने के बाद पुलिस ने उनको बीकानेर के पीबीएम हॉस्पिटल में भर्ती करा दिया।
* करणी दान सिंह राजपूत*
सूरतगढ़ 26 मार्च 2023.
सूरतगढ़ जिला बनाओ अभियान के लिए मरण व्रत पर बैठी पूजा छाबड़ा को भोर में 3:05 पर पुलिस ने उठाया और राजकीय चिकित्सालय सूरतगढ़ के अंदर ले गए।
जहां से हुई और उसके बाद के अंदर बीकानेर ले जाया गया। वे अभी 7:00 बजे के कुछ मिनट पर पीबीएम पहुंचे।
पूजा छाबड़ा के पति गौरव छाबड़ा साथ में हैं। सूरतगढ़ के चार पांच लोग साथ में है।
गौरव छाबड़ा ने बताया अभी ताजी सूचना के हिसाब से बीकानेर पहुंचने के बाद के अंदर उनकी फिर मेडिकल जांच हो रही है।
गौरव छाबड़ा ने बताया कि पूजा ने कुछ भी लेने से इनकार कर दिया है।
पूजा छाबड़ा ने स्पष्ट कहा है कि मुझे सूरतगढ़ को जिला बनाना है मैंने वरण वरण कर रखा है और मैंने अपनी देहदान का फार्म भी भर रखा है।
पूछने पर गौरव ने बताया कि देहदान का फार्म जयपुर में कुछ वर्ष पहले भरा था जब वह अनशन पर थी। देहदान का फार्म ही उनके ससुर गुरूशरण छाबड़ा ने भरा था। ताजी सूचना जो भी होगी वह पाठकों को देने की कोशिश की जाएगी।०0०