मंगलवार, 28 मार्च 2023

अध्यक्ष कालवा ने उपाध्यक्ष सलीम कुरेशी को भी भाजपा में शामिल कराया.



 * करणी दान सिंह राजपूत *

सूरतगढ़ 28 मार्च 2023*

 नगर पालिका बोर्ड के उपाध्यक्ष सलीम कुरैशी ने आज कॉन्ग्रेस पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। 

 नगर पालिका बोर्ड के अध्यक्ष ओमप्रकाश कालवा के निवास पर आयोजित कार्यक्रमों में भाजपा नेताओं ने सलीम कुरेशी को भाजपा का पटका धारण करवा कर स्वागत किया।

 भारतीय जनता पार्टी  जिंदाबाद और वंदेमातरम के नारों के बीच सदस्यता ग्रहण करवाई गई। इस अवसर पर भाजपा के जिलाध्यक्ष आत्माराम तरड़ विधायक रामप्रताप कासनिया नगर मंडल अध्यक्ष सुरेश मिश्रा जिला पदाधिकारी शरण पाल सिंह मान श्रीमती आरती शर्मा व भाजपा के पार्षद नेता मौजूद थे। 

*  इस अवसर पर सलीम कुरैशी ने अपने वक्तव्य में कहा कि कांग्रेस पार्टी के स्थानीय नेता लगातार परेशान कर रहे थे इसलिए उन्होंने कांग्रेस छोड़कर भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। 


विदित रहे कि 24 फरवरी को नगर पालिका के अध्यक्ष ओमप्रकाश कालवा ने भी कांग्रेस पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की थी। ओम प्रकाश कालवा ने तो पत्रकार वार्ता में खुले रूप से कांग्रेस के स्थानीय नेता मील परिवार पर गंभीर आरोप लगाए थे जिनका मील परिवार की ओर से कोई जवाब नहीं दिया गया। आज सलीम कुरैशी ने भी आरोप लगाते हुए कांग्रेस पार्टी छोड़ी है।

आज के कार्यक्रम में ओमप्रकाश कालवा बहुत खुश थे और उनके भाषण में कुछ ज्यादा ही खुशी थी। कालवा पहले स्वयं भाजपा में गये और अब उपाध्यक्ष सलीम को भी ले गए। इससे भाजपा में कालवा का कद और पावर दोनों बढे हैं। कालवा ने गेम शुरू किया है। कालवा कुछ और कांग्रेस पार्षदों को भाजपा में ले जाएंगे कि चर्चा आम है।

 ०0०










यह ब्लॉग खोजें