मंगलवार, 28 मार्च 2023

आमरण अनशनकारी पूजा छाबड़ा से भेंट करने का सीएम गहलोत क़ पत्र।

  



सूरतगढ़ 28 मार्च 2023.

पीबीएम चिकित्सालय बीकानेर में सघन चिकित्सा इकाई में भर्ती आमरण अनशन जारी रखने वाली पूजा छाबड़ा से भेंट करने का आग्रह मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से किया गया है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत 28 मार्च को बीकानेर आएंगे। यह आग्रह स्व.गुरूशरण छाबड़ा के आंदोलनों के सहयोगी साथी रहे वरिष्ठ पत्रकार लेखक करणीदानसिंह राजपूत की ओर से किया गया है।



 गुरूशरण छाबड़ा ने राजस्थान में संपूर्ण शराबबंदी की मांग को लेकर मरणव्रत कर जयपुर में 3 नवंबर 2015 को प्राण त्यागे थे। उनके शहीद होने के बाद पूजा छाबड़ा ने शराबबंदी आंदोलन चला रखा है। पूजा पिछले एक वर्ष से श्रीगंगानगर जिले में शराबबंदी आंदोलन चला रही है। पूजा ने 21 मार्च को सूरतग जिला बनाओ अभियान में आमरण अनशन शुरू किया। डाक्टर की रिपोर्ट के बाद छठे दिन  26 मार्च भोर में पुलिस ने उनको उठाया और बीकानेर के पीबीएम चिकित्सालय में भर्ती करा दिया था। पूजा छाबड़ा ICU  में भर्ती है और आमरण अनशन जारी है। 

गुरूशरण छाबड़ा जब शराबबंदी के लिए जयपुर में मरणव्रत पर थे तब अशोक गहलोत उनसे मिलते रहे थे। छाबड़ा के प्राणोत्सर्ग के बाल अशोक गहलोत ने सूरतगढ़ राजकीय महाविद्यालय का नाम स्व.गुरूशरण छाबड़ा महाविद्यालय कर दिया था। मुख्य मंत्री के निर्देश पर 26 मार्च को केबिनेट मंत्री भंवरलाल ने पूजा छाबड़ा से चिकित्सालय में भेंट की थी। पूजा छाबड़ा के स्वास्थ्य की चिंता है ओर बीकानेर मेडिकल कालेज के वाइस प्रिंसिपल की अध्यक्षता में जांच कमेटी भी बनादी गई है। 

बीकानेर जिलाकलेक्टर पुलिस महानिरीक्षक, जिलापुलिस अधीक्षक आदि पूजा छाबड़ा के हाल जानने को मिल चुके है।०0०

यह ब्लॉग खोजें