सोमवार, 27 मार्च 2023

सूरतगढ़ःभाजपा द्वारा कांग्रेस के कुछ और पार्षदों को तोड़ धमाका करने का प्रयास.


सूरतगढ़ 27 मार्च 2023.

नगर पालिका बोर्ड में भाजपा नये गेम के लिए लगातार कोशिश में है।

 कांग्रेसी अध्यक्ष ओमप्रकाश कालवा को भाजपा में प्रवेश कराने के एक माह बाद अब कुछ और  कांग्रेसी पार्षदों को  भाजपा में लेने का कार्य हो सकता है। आजकल में यह धमाका हो सकता है। ये कांग्रेसी पार्षद करीब एक साल से पार्टी नेताओं के व्यवहार से दुखी हैं। पार्षद काम नहीं होने से परेशान हैं। इसमें एक बड़ा चेहरा भी है जो पिछले 1 साल से कांग्रेसी नेताओं से परेशान हैं अगर वह चेहरा भी भाजपा में जाता है तो कांग्रेस के लिए बहुत बड़ी विकट स्थिति हो जाएगी। यदि नेताओं ने किसी तरह से राजी कर लिया तो शायद यह घटना होने से रह जाए। 


पालिकाध्यक्ष ओमप्रकाश कालवा ने 24 फरवरी 2023 को भाजपा में प्रवेश किया था। कालवा ने प्रेसवार्ता में मील परिवार पर अनेक आरोप लगाए थे जिनका मील की तरफ से कोई जवाब नहीं दिया गया। 

भाजपा कांग्रेस में तोडफ़ोड़ करने के लिए कई दिनों से प्रयासरत है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत 28 मार्च को बीकानेर आएंगे और इस दिन यह घटना होती है तो बड़ी चर्चा बन जाएगी। ०0०






यह ब्लॉग खोजें