रविवार, 26 मार्च 2023

संभागीय आयुक्त ने पूजा छाबड़ा के स्वास्थ्य की जानकारी ली. पति से बात हुई.

 


* करणीदानसिंह राजपूत *

सूरतगढ 26 मार्च 2023.

सूरतगढ़ को जिला बनाओ अभियान में आमरण अनशन पर वर्तमान में पीबीएम हॉस्पिटल बीकानेर में भर्ती कराई हुई पूजा छाबड़ा के स्वास्थ्य संबंधी जानकारी बीकानेर के संभागीय आयुक्त नीरज के पवन ने ली। 

 नीरज के पवन ने फोन से जानकारी ली। पूजा छाबड़ा के पति गौरव छाबड़ा से करीब दो बजे  बातचीत हुई।

* पूजा छाबड़ा के आमरण अनशन का आज छठा दिन है।  पूजा छाबड़ा को सूरतगढ़ पुलिस ने भोर में 3:05 बजे अनशन स्थल महाराणा प्रताप चौक सूरतगढ़ से उठाया।  पहले उनका राजकीय चिकित्सालय सूरतगढ़ में चेकअप कराया। उसके बाद में पीबीएम हॉस्पिटल बीकानेर के अंदर सुबह करीब सात बजे भर्ती कराया। 

*पूजा छाबड़ा इस समय पीबीएम हॉस्पिटल की सघन चिकित्सा इकाई ( ICU) में भर्ती हैं। उनके स्वास्थ्य के बारे में पूर्ण विवरण प्राप्त नहीं हुआ है।



**👍 पूजा छाबड़ा ने पीबीएम हॉस्पिटल से बयान जारी किया है कि उनका आमरण अनशन जारी है।  सूरतगढ़ को जिला बनाने तक यह आमरण अनशन जारी रहेगा। उन्होंने सूरतगढ़ की जनता से आंदोलन को जारी रखने की अपील की है और यह भी कहा है कि आंदोलन को गांधीवादी तरीके से चलाते रहें। उन्होंने सोशल मीडिया से इस आंदोलन को गांव गांव तक फैलाने की अपील भी की है।

 पूजा छाबड़ा के स्वास्थ्य के बारे में जो नए अपडेट होंगे नई सूचनाएं होंगी वे हम देने का पूरा प्रयास करेंगे।०0०






यह ब्लॉग खोजें