सूरतगढ़. भाजपा ने 25 वार्ड कवर किए.
* करणीदानसिंह राजपूत *
सूरतगढ़ 8 सितंबर 2026.
नगरपालिका चुनाव में आज आठ सितंबर को लाउडस्पीकर का शोर नहीं हर ओर शांति है। इसी शांति में जनसंपर्क के अंतिम समय तक भाजपा ने पूरी शक्ति लगाते हुए कुल 45 वार्डों में से 25 को कवर कर लिया। भाजपा ने इस बार वोटरों से संपर्क के अनेक तरीके अपनाए हैं। वोटरों के परिवारों कुटुम्बों के प्रमुखों से प्रत्याशी या खास खास चुने व्यक्ति ही मिले और प्रभावित किया।
सूत्र के अनुसार भाजपा का वार्डों को कवर करने का संपर्क अभियान जारी है। वार्ड कवर करना और आगे बढ रहा है। निर्दलियों के सहयोग के बिना सब कुछ हो जाएगा। आम तौर पर पहले माना जा रहा था कि भाजपा व कांग्रेस जो भी पार्टी बोर्ड बनाएगी उसमें निर्दलियों का सहयोग लेना ही होगा। पिछले चुनाव में 9 निर्दलीय जीते थे। इसबार भी लगभग ऐसी ही उम्मीद है। ०0०