शनिवार, 25 फ़रवरी 2023

किसानों मजदूरों नौजवानों की 28 फरवरी को जैतसर में रैली-गोपाल हांडा

 


 

सूरतगढ़ 25 फरवरी 2023.

देश की आजादी के बाद किसान मजदूर नौजवान की बर्बादी के पीछे देश की दोनों प्रमुख राजनीतिक पार्टियां कांग्रेस व बीजेपी दोषी है। क्योंकि इन दोनों पार्टियों ने कारपोरेट घरानों को संरक्षण देकर इस देश में पूंजीवादी व्यवस्था को लागू किया है जिसका यह परिणाम है कि आज नौजवान रोजगार के लिए किसान अपनी फसल के उचित मूल्य के लिए दर-दर भटक रहा है।इस पूंजीवादी व्यवस्था के खिलाफ आमजन को संगठित होकर संघर्ष करना होगा। 

यह बात भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के श्रीगंनगानगर जिला सचिव गोपाल हांडा ने ब्राह्मण धर्मशाला सूरतगढ़ में आयोजित प्रेस वार्ता में कही।

 देश में महंगाई बेरोजगारी महिला अत्याचार व शिक्षा में जो गिरावट आई है उसका कारण वर्तमान समय की पूंजीवादी व्यवस्था है जिसे इस देश की दोनों प्रमुख राजनीतिक पार्टियों ने लागू किया है।

आज गंगानगर जिले में नशा हर घर में दस्तक दे चुका है। नौजवान नशे के चुंगल में है। युवा पीढ़ी बर्बाद हो रही है।सिंचाई पानी के लिए किसान आंदोलनरत है। देश की आजादी के बाद आज भी गांव में पीने का पानी नहीं है। खेतों में सिंचाई का पानी नहीं है।स्कूलों में मास्टर नहीं है। बाजार में व्यापार नहीं है।मजदूरों को रोजगार नहीं है। इन तमाम मुद्दों को लेकर 28 फरवरी 2023 को जैतसर में योगेंद्र नाथ होंडा के जन्मदिवस पर विशाल रैली का आयोजन किया जा रहा है जिसमें सीपीआई के केंद्र व राज्य के नेता संबोधित करेंगे और इन मुद्दों को लेकर आगे के संघर्ष की रूपरेखा तय की जाएगी।इस विशाल रैली को लेकर आज जिला सचिव ने सूरतगढ़ में बैठक की।बैठक में तहसील सचिव रतन पारीक उमाशंकर तानिया विमल सिंह राजपूत उमेश मुद्गल जितेंद्र शर्मा नरेंद्र जिला सचिव मंडल सदस्य रावता राम नायक कामरेड शेरगिल गोपाल दास सहित सीपीआई के कार्यकर्ता उपस्थित थे। सूरतगढ़ से भी कार्यकर्ता 28 फरवरी को जैतसर किसान सम्मेलन में शिरकत करेंगे।०0०

कालवा के भ्रष्टाचारों की जांच की मांग का धरना उठाया:कालवा से जूस पिया

 



* करणीदानसिंह राजपूत *

सूरतगढ़ 25 फरवरी 2023.

नगर पालिका अध्यक्ष ओमप्रकाश कालवा के भ्रष्टाचारों की जांच की मांग के लिए भाजपा पार्षदों द्वारा लगाया गया धरना आज 25 फरवरी को ओमप्रकाश कालवा विधायक रामप्रताप कासनिया ने करीब 2 बजे जूस पिलाकर खत्म करवाया।

इस मौके पर नगर मंडल अध्यक्ष सुरेश मिश्रा, प्रेम प्रकाश राठौड़, विनोद शर्मा व भाजपा के कुछ पार्षद थे। इससे पहले कासनिया ने अपने पास बुलाया और समझाया। पूर्व विधायक अशोक नागपाल भाजपा के युवा कार्यकर्ता मौजूद थे।

* यह धारना भाजपा के दो पार्षदों हरीश दाधीच और राजीव चौहान की ओर से लगाया गया था। शहर के नागरिक भी भाग ले रहे थे।

* धरना ओमप्रकाश कालवा के विरुद्ध था और कालवा कांग्रेस पार्टी छोड़कर 24 फरवरी को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए।

समझा जाता है कि अब भाजपा पार्षदों का धरना जारी रखने का कोई औचित्य नहीं रहा। जो लोग धरने में शामिल रहे सहयोग देते रहे उनसे तो कोई बात नहीं हुई न उनको सूचना दी गई। 

* ओमप्रकाश कालवा के भ्रष्टाचारों पर भाजपा नेता विधायक रामप्रताप कासनिया,पूर्व विधायक अशोक नागपाल कभी नहीं बोले। नगर मंडल ने भी कोई मांग नहीं की। कालवा को भाजपा में शामिल करने के बाद भाजपा की तरफ से तो कुछ नहीं किया जाएगा। विदित रहे कि कालवा को भाजपा में शामिल कराने के पीछे विधायक रामप्रताप कासनिया का राजनीतिक अनुभव रहा। कासनिया के इस वार पर मील को भनक तक नहीं थी।

* कांग्रेस के पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष बनवारीलाल मेघवाल की ओर से दायर सीवरेज घोटाला 1 करोड़ 60 लाख के गलत भुगतान का मुकदमा तेजी से  पुलिस जांच और प्रशासनिक जांच में है। यह तलवार कालवा के सिर पर लटकी रहेगी। भाजपा राज आने तक इसको लंबा खेंचते रहेंगे। * कालवा का चेहरा फिर से रौनक पर आया। भाजपा इसे बड़ी जीत के रूप में लेकर उत्साहित है।

👍 कालवा के भ्रष्टाचारों की जांच की मांग का अमित कल्याणा किसान नेता का धरना सुभाष चौक पर 24 जनवरी 2023 से लगातार चल रहा है।०0०

*****





शुक्रवार, 24 फ़रवरी 2023

कालवा भाजपा में शामिल हुए: कासनिया मील में कौन जीता कौन हारा.

 


* करणीदानसिंह राजपूत *

सूरतगढ़ 24 फरवरी 2023.

नगरपालिका अध्यक्ष ओमप्रकाश कालवा भ्रष्टाचार के आरोपों और सीवरेज घोटाले के मुकदमे से घिरे हुए,अविश्वास प्रस्ताव के आने की आहट और भाजपा पार्षदों के धरने और मील की नाराजगी से परेशान होकर भाजपा में घुस गए। भ्रष्टाचार के आरोपों में बाहर रहेंगे या अंदर जाऐंगे जैसी जीवन मृत्यु के बीच झूल रहे कालवा को एक बार तो अस्थायी जीवन मिल गया है। राजनीति की इस उलट पलट होने की शंकाएं तीन दिन से चल रही थी लेकिन इस पर गंभीरता  से किसी ने गौर नहीं किया। 

पालिकाध्यक्ष ओमप्रकाश कालवा पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे तब पूर्व विधायक गंगाजल मील ने कहा था कि नगरपालिका में हमने कांग्रेस का बोर्ड बनाया और कालवा को अध्यक्ष बनाया।लेकिन गलत कामों के हम जिम्मेदार नहीं, जिसने गलत किया है वह जिम्मेदार है,वही भोगेगा। 

कांग्रेस के पार्षदों परसराम भाटिया, बसंत कुमार बोहरा ने आरोप लगाए। पूर्व अध्यक्ष बनवारीलाल मेघवाल ने सीवरेज घोटाले में 1 करोड़ 60 लाख रूपये गलत भुगतान करने के आरोप में ओमप्रकाश कालवा पर अदालत के माध्यम से मुकदमा कराया जो सिटी पुलिस थाने में विचाराधीन है। मील के निर्देश पर नगरपालिका भूमि पर से करीब 60 से अधिक अतिक्रमण हटाए जाने से कालवा और मील के बीच दूरियां बढने लगी। इसके बाद अविश्वास प्रस्ताव लाए जाने और उसमें मील की भूमिका से दूरियां और बढी।

यहां बढ़ती दूरियों का राजनीतिक लाभ भाजपा ने उठाया। भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे राजनीतिक नेताओं और कार्यकर्ताओं को भाजपा में शामिल करने कराने में भाजपा नेता माहिर माने जाते हैं। 

* भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने श्री गंगानगर में ओमप्रकाश कालवा और चार पार्षदों को  24 फरवरी 2023 को भाजपा में प्रवेश कराया। इस कार्यक्रम में भाजपा के सूरतगढ़ से विधायक रामप्रताप कासनिया,सांसद निहालचंद मेघवाल, व अन्य नेता भी मौजूद थे।

* क्या रामप्रताप कासनिया ने गंगाजल मील को दूसरी बार पटखनी दी है। भाजपा टिकट से गंगाजल मील ने 2003 में पीलीबंगा से चुनाव लड़ा था जहां रामप्रताप कासनिया ने निर्दली ने मील को हराया।  गंगाजल मील ने 2008 में भ्रष्टाचार के आरोप लगाकर भाजपा छोड़ कांग्रेस से सूरतगढ़ से चुनाव लड़ा, लेकिन कांग्रेस के ओमप्रकाश कालवा भाजपा में जाने की भनक तक मील को नहीं लगी। ओमप्रकाश कालवा चाहे मुकदमें में जेल से और अविश्वास प्रस्ताव से बचने के लिए भाजपा में गए हों लेकिन इससे राजनीतिक पावर की चर्चाओं का गर्म होना तो गलत नहीं। इसे रामप्रताप कासनिया की और मील के बीच किसकी जीत किसकी हार मानी जाए? कालवा के इस कदम से मील को तिलमिलाहट होगी जिसके परिणाम शीघ्र ही सामने आएंगे। शनिवार रविवार यानि 25 -26 फरवरी का सरकारी अवकाश है और सोमवार 27 फरवरी को परिणाम सामने आने शुरू होंगे, ऐसा माना जा सकता है। मील तिलमिलाहट में देरी करेंगे ऐसा लगता नहीं है। सोमवार पर नजर है। नगरपालिका में जमीनों के ही मामले हैं। क्या कासनिया को इस उलट पलट में कुछ हासिल होगा। क्या चर्चा और अखबार में आई कालोनी बच पाएगी? चुनाव में भाजपा के किस नेता को लाभ मिलेगा? फिलहाल तो भ्रष्टाचार के आरोपों में फंसे कालवा को भाजपा में शामिल करने के मामले में भाजपा ही जनता के निशाने पर रहेगी और नेता सवालों के घेरे में रहेंगे। ऐसा लगता है कि भाजपा प्रदेशाध्यक्ष को संपूर्ण हालात बताए नहीं गए, केवल कांग्रेस के पालिकाध्यक्ष को भाजपा में लिए जाने की ही महता बताई हो।

राज्य में सरकार कांग्रेस की है इसलिए कालवा अध्यक्षता करते रहेंगे और बिना परेशानी के करते रहेंगे, यह संभव नहीं होगा। किसी भी तरीके से कालवा को हटाने और सस्पेंड कराने के बाद फिर से बहुमत के आधार पर कांग्रेस का ही अध्यक्ष आएगा।

***** नगरपालिका में बड़ी कार्यवाहियां चलेगी और नित नये समाचार मिलेंगे। ०0०

*****








गुरुवार, 23 फ़रवरी 2023

भाजपा नेता राहुल लेघा के जन्मदिन पर 1331 युनिट रिकॉर्ड रक्तदान*

 

* करणीदानसिंह राजपूत *


सूरतगढ़ 23 फरवरी 2023.






भाजपा के युवा नेता पंचायत समिति के डायरेक्टर राहुल लेघा के जन्मदिन को सूरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र के लोगों ने रक्तदान कर समाज सेवा के रूप में मनाया। युवाओं में बेहद जोश दिखाई दिया। रक्तदान शिविर एक समारोह बन गया जिसमें रिकॉर्ड 1331 युनिट रक्त संग्रह हुआ।

* रक्त संग्रह के लिए जयपुर से संतोकबा दुलर्भ जी अस्पताल से टीम पहुंची थी। रक्तदान शिविर में नागरिकों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए प्रत्येक रक्तदाता को हेलमेट उपहार स्वरूप प्रदान किया गया।

* रक्तदान शिविर में श्रीगंगानगर भाजपा जिलाध्यक्ष आत्माराम तरड़,बिश्नोई मंदिर धर्मशाला अध्यक्ष,श्रीबिजयनगर नगरपालिका अध्यक्ष राजेंद्र लेघा सहित भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्त्ता मौजुद थे।

* राहुल लेघा के पिता चंदुराम लेघा सूरतगढ़ पंचायत समिति के लोकप्रिय प्रधान रहे, जो इस रक्तदान शिविर में मौजूद थे।

 **  राहुल लेघा के एक भाई राजेंद्र लेघा वर्तमान में श्रीबिजयनगर नगरपालिका बोर्ड में अध्यक्ष हैं। राजेंद्र लेघा भी रक्तदान शिविर में उपस्थित थे।

०० राजनीति और सामाजिक सरोकारों में गहरी पैठ रखने वाला है यह लेघा परिवार।

युवा नेता राहुल‌ लेघा के जन्मदिवस पर हुए इस बड़े आयोजन और रिकॉर्ड रक्तदान की सुरतगढ़ भाजपा में तो खास चर्चा रही। लोगों में यह चर्चा कई दिनों तक चलेगी। 

** इतने बड़े स्तर पर रक्तदान शिविर का आयोजन और सफलता चुनावी वर्ष में सूरतगढ़ की राजनीति के लिए काफी अहम है। इससे बदलाव और नये रूप के लिए नया संकेत भी मिलता है।


रक्तदान शिविर में आए हुए अतिथियों और आमजन के मंनोरंजन के लिए आए राजस्थानी कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से लोगों को खासा प्रभावित किया। 


युवा‌ नेता राहुल लेघा ने क्षेत्रवासियों और युवा साथियों का भव्य आयोजन और रिकॉर्ड रक्तदान के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया‌। लेघा ने क्षेत्रवासियों के इस प्यार और मोहब्बत को अपनी ताकत बताया और क्षेत्रवासियों की सेवा के लिए हर संभव और हर समय उपस्थित रहने का वादा किया।

* यह सर्व विदित है कि राहुल लेघा सन् 2023 के विधानसभा चुनाव में सूरतगढ़ से भाजपा टिकट के प्रबल दावेदार हैं। ०0०





*****







लोग जीते: नगर पालिका को खाली करना पड़ा जेठमल मूंदड़ा पार्क.

 








* करणी दान सिंह राजपूत *

सूरतगढ़ 23 फरवरी 2023.

नगर पालिका कार्यालय से चिपते हुए जेठमल मूंदड़ा पार्क को नगर पालिका ने आखिर शिकायतों और मुकदमें के बाद 22 फरवरी 2023 को खाली कर दिया।

*सेठ जेठमल मूंदड़ा ने पार्क और उसमें एक लाइब्रेरी बना करके वर्षों पहले नगर पालिका को सौंप थी। नगर पालिका से सटे इस पार्क में लोग सुबह घूमते और पूरे दिन यहां चर्चाएं होती बैठकें होती लेकिन 2016 में इस पार्क पर नगर पालिका ने कब्जा कर लिया और उसमें कबाड़ भरना शुरू कर दिया बाद में कचरा वाहन रखने शुरू कर दिए।  

*नगर पालिका प्रशासन कहने से तो मानने वाला था नहीं। समाचार भी छापे गए।

* 2022 को पर्यावरण दिवस पर पत्रकार करणीदानसिंह  राजपूत ने मुख्यमंत्री कार्यालय में शिकायत की। वहां से कार्रवाई शुरू हुई लेकिन नगरपालिका सुस्त चलती रही और झूठे जवाब देती रही।

* आखिर इसमें नागरिकों का सहयोग लिया गया। रेवंत राम सोनगरा और कई जुझारू नागरिकों ने उपखंड मजिस्ट्रेट सूरतगढ़ के समक्ष वाद प्रस्तुत किया और पार्क खाली कराने की मांग की। यहां नगरपालिका जवाब देती रही। उपखंड मजिस्ट्रेट ने अगस्त 2022 को फैसला दिया कि नगरपालिका पार्क को 4 महीने में खाली कर दे। नगर पालिका खाली नहीं करती है तो किसी दूसरी एजेंसी से खाली करवा दिया जाएगा।

** नगर पालिका प्रशासन इसके बाद 4 महीने बीतने के बाद भी देरी करता रहा। इस पर रेवंत राम सोनगरा ने आमरण अनशन का नोटिस दिया।

**उपखंड मजिस्ट्रेट के समक्ष पैरवी और लगातार  संघर्ष के बाद आखिर नगर पालिका को यह पार्क खाली करना पड़ा।

अब पुनः सुंदर बनाने में नगरपालिका को तुरंत कार्यवाही शुरू कर देनी चाहिए।०0०


 




बुधवार, 22 फ़रवरी 2023

भाजपा कालवा का अविश्वास हवन शुरू करे. गेंद मील के पाले में डाल दे.

 

* करणीदानसिंह राजपूत *

सूरतगढ़ 22 फरवरी 2023.

नगरपालिका अध्यक्ष ओमप्रकाश कालवा पर भ्रष्टाचार के आरोप, सीवरेज घोटाले के मुकदमे और दो धरनों के बाद अब अविश्वास पर काम चल रहा है। 

कालवा के विरुद्ध नगरपालिका कार्यालय के आगे भाजपा के दो पार्षदों व अन्य ने धरना लगा रखा है और कालवा हटाओ मांग है।

* भाजपा को राजनीति सोच से कदम उठाते हुए अविश्वास प्रस्ताव का हवन शुरू करने में पहल करनी चाहिए। भाजपा पार्षदों के हस्ताक्षर कराकर आगे के लिए गेंद मील के पाले में डाल देनी चाहिए। अविश्वास प्रस्ताव के लिए पर्याप्त संख्या और अधिक पार्षदों के हस्ताक्षर कराने का काम मील पर छोडना चाहिए।

* नगरपालिका में अध्यक्ष ओमप्रकाश कालवा सहित कुल 45 पार्षद हैं। अविश्वास प्रस्ताव के लिए 34 पार्षद चाहिए। कालवा को बचने के लिए कुल 12 पार्षद चाहिए।

* भाजपा के 12 पार्षद हैं। कांग्रेस के पास 22 पार्षद हैं। 1 माकपा 1 बसपा और बाकी निर्दलीय हैं।

* भाजपा के 4 पार्षद विधायक रामप्रताप कासनिया के कहने पर चलने वाले हैं। भाजपा के 2 पार्षद कालवा के विरोध में धरना लगाए हुए हैं। बसपा की एक पार्षद भी सुभाष चौक के धरना लगाने में हैं।

* भाजपा के 12 बसपा 1 और कांग्रेस के 21 को मिलाएं तो संख्या 34 पूरी पूरी बनती है। इसमें कोई कमी रहती है तो वह मील पूरी करेंगे। अविश्वास से दो तीन अधिक रखे जाएं तो वह संख्या भी मील पूरी करेंगे। अविश्वास को पारित करवाना मील की ड्यूटी होगी। मील भी कालवा को हटाना चाहते हैं इसलिए वे सक्रिय रहेंगे। 

* भाजपा के विधायक रामप्रताप कासनिया को यह हवन विपक्ष नीति के हिसाब से शुरू करवाना चाहिए। भाजपा नगर मंडल की भी पहली ड्यूटी बनती है इसलिए मंडल अध्यक्ष सुरेश मिश्रा और मंडल को बिना विलंब किए आगे होकर हवन शुरू करना जरूरी है। सूरतगढ़ में जो जिले के पदाधिकारी हैं शरणपालसिंह मान,श्रीमती आरती शर्मा, श्रीमती काजल छाबड़ा को भी तुरंत इस काम में लगना जरूरी है।

यह इसलिए भी जरूरी है कि नवंबर 2023 में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं।०0०

०००००





सूरतगढ़:नशेड़ियों पर शिकंजा कसने को कलेक्टर व एसपी को शिकायत.

 

* करणीदानसिंह राजपूत *

सूरतगढ़ 22 फरवरी 2023.

सूरतगढ़ में पुराने बस स्टैंड, बडोपल रोड,त्रिमूर्ति  मंदिर रोड पर शराबियों नशेड़ियों के हुडदंग होते हैं।

सोशल मीडिया पर लोग लिखते रहते हैं। 

जिला कलेक्टर को शिकायत की गई है और उसकी प्रति जिलापुलिस अधीक्षक को भी भेजी गई है। 

पीजी की जांच का भी लिखा गया है। पहले नियमित जांच का कहा गया था लेकिन 4-5 का निरीक्षण करके आगे कुछ नहीं किया गया। 

नशा बेचने वालों की पड़ताल बीट कांस्टेबल से करवा सूची बनाने और फिर सख्त कार्यवाही की जाने की मांग की गई है।०0०







मंगलवार, 21 फ़रवरी 2023

कालवा के विरुद्ध अविश्वास: विधायक कासनिया का कोई एक्शन क्यों नहीं?

 




* करणीदानसिंह राजपूत *


नगरपालिका अध्यक्ष ओमप्रकाश कालवा की अध्यक्षता में चलती बैठक में विधायक रामप्रताप कासनिया के साथ अशोभनीय व्यवहार किया गया था,मगर अब कालवा के विरुद्ध कासनिया का कोई एक्शन नहीं होना,जनचर्चा बना है।


ओमप्रकाश कालवा पर आरोप है कि उन्होंने सीवरेज का घोटाला किया और पालिका कोष से 1 करोड़ 60 लाख का भुगतान कर दिया। कासनिया ने विधानसभा में सीवरेज घोटाले पर बयान दिया और उसके बावजूद इतनी राशि के गलत भुगतान किए जाने पर महीनों से चुप हैं। 

* कालवा पर सीवरेज फ्रॉड का मुकदमा सूरतगढ़ थाने में दर्ज है। भाजपा के कुछ पार्षदों ने नगरपालिका कार्यालय के सामने कालवा हटाओ मुहिम का धरना लगा रखा है। 

* कालवा के विरुद्ध अविश्वास पर काम चल रहा है और अविश्वास की कार्यवाही में भाजपा के रोल पर कासनिया का एक्शन नहीं होना लोगों को खल रहा है। भाजपा पार्षदों को टिकट चुनाव सब कासनिया की देखरेख और सहमति से हुआ था। अब भाजपा पार्षदों को कासनिया ही कहें लेकिन कासनिया ने कोई एक्शन नहीं लिया। भाजपा पार्षदों को बिना निर्देश के खुला छोड़ दिया गया है। पार्षदों की एक बैठक कासनिया ने 20 फरवरी को की जिसमें अविश्वास प्रस्ताव बाबत निर्णय करने का अधिकार कासनिया पर छोड़ दिया। भाजपा के धरना लगा रहे पार्षदों ने बैठक में कासनिया से साफ कह दिया कि वे कालवे को हर हालत में हटाना चाहते हैं। इस बैठक को हुए चौबीस घंटे बीत गये और 21 फरवरी को तो कासनिया का निर्णय घोषित होना चाहिए था। कासनिया द्वारा एक्शन नहीं लिया जाने का मतलब यह निकाला जा रहा है कि भाजपा पार्षदों को कालवा का विरोध करने से रोका जा रहा है क्या?

* भाजपा के लिए क्या कदम होगा? इस पर कासनिया को अपना एक्शन 22 फरवरी तक घोषित कर देना चाहिए ताकि अफवाहें जन्म न लें। भाजपा के जो पार्षद ओमप्रकाश कालवा को हटाने की मुहिम पर धरना लगाए हुए हैं, उन पार्षदों के प्रति भी कासनिया की जिम्मेदारी बनती है। एक बड़ा सवाल बन रहा है कि कालवा बचता है तो कासनिया का कौनसा हित पूरा होगा?

कांग्रेस नेता कालवा के भ्रष्टाचार पर बोले हैं और हटाना चाहते हैं मगर आश्चर्य यह है कि पावरफुल बताने वाली भाजपा पार्टी के नेता चुप हैं। भाजपा का एक भी नेता नगरपालिका में और ओमप्रकाश कालवा पर लग रहे भ्रष्टाचार के आरोपों पर नहीं बोला। कांग्रेस में आग लगी है तब भाजपा और कासनिया को तो उसमें लकडियाँ डालने में देरी नहीं करनी चाहिए।०0०

****

श्रीगंगानगर जिले में 10 मेडिकल स्टोर के लाईसेन्स निलम्बित

 






श्रीगंगानगर, 20 फरवरी 2023.

 जिला कलक्टर श्री सौरभ स्वामी के निर्देशानुसार जिले में नशा मुक्ति के लिये चलाये जा रहे मंशा अभियान के अंतर्गत विभिन्न मेडिकल स्टोर की जांच व निरीक्षण किया गया। इसमें विभिन्न प्रकार की कमियां व अनियमितता पाये जाने पर 10 मेडिकल स्टोर के अनुज्ञापत्र निलम्बित किये गये है।

सहायक निदेशक औषधि नियंत्रक श्री अशोक कुमार मित्तल ने बताया कि 

* संजय मेडिकल स्टोर श्रीगंगानगर का 27 फरवरी से 27 अप्रैल 2023 तक अनुज्ञापत्र निलम्बन किया गया है। 

* श्री बालाजी स्टोर रायसिंहनगर का 27 फरवरी से 28 मार्च 2023 तक।

* सारस्वत मेडिकल स्टोर सूरतगढ़ का 27 फरवरी से 13 मार्च 2023 तक।

* सिंगल मेडिकल स्टोर श्रीगंगानगर का 27 फरवरी से 10 मार्च 2023 तक।

* महाकाल मेडिकोज श्रीगंगानगर का 27 फरवरी से 08 मार्च 2023 तक।

* श्री राम मेडिकल स्टोर, रायसिंहनगर का 27 फरवरी से 08 मार्च 2023 तक।

* श्री राम बालाजी मेडिकल स्टोर, रायसिंहनगर का 27 फरवरी से 08 मार्च 2023 तक।

 * शिवम मेडिकल स्टोर, श्योपुरा कस्सी, सूरतगढ़ का 27 फरवरी से 03 मार्च 2023 तक।

* संधू मेडिकल स्टोर, 6 एपीडी श्रीबिजयनगर का 27 फरवरी से 01 मार्च 2023 तक।

 *श्री कृष्णा डिस्ट्रीब्यूटर्स, अनूपगढ़ का 27 फरवरी से 28 फरवरी 2023 तक के लिये अनुज्ञापत्र निलम्बित किये गये हैं।

---------

सोमवार, 20 फ़रवरी 2023

ओमप्रकाश कालवा:अविश्वास की जंग लड़ने का मूड:पत्रकारों ने पढा चेहरा

 

* करणीदानसिंह राजपूत *

सूरतगढ़ 20 फरवरी 2023.

नगरपालिका अध्यक्ष ओमप्रकाश कालवा के विरुद्ध उनके कक्ष के आगे मोमबत्तियां दीपक जलाकर प्रदर्शन किए जाने के कुछ समय बाद दो वरिष्ठ पत्रकारों ने मुलाकात की। 

अध्यक्ष पद से हटाने के लिए नगरपालिका में मील के अदृश्य निर्देशों पर हो रहे कामकाज पर पहला प्रश्न गहराई लिए हुए था।

* मील और आपके बीच बहुत प्रेम था फिर ऐसी क्या बात हुई कि आज ऐसे हालात हो गए?

कालवा ने नपातुला जवाब दिया कि मेरी तरफ से तो वही प्रेम है। 

* बातचीत में कालवा ने मील को जनप्रतिनिधि बताया। इस पर बात आगे बढी। मील तो आज की तारीख में जनप्रतिनिधि नहीं हैं। कालवा जन प्रतिनिधि है।

* मील से बड़ा प्रेम था। मील कुछ भी नहीं और सामान्य व्यक्ति से तीन चार बार आपने पट्टे तक बंटवाए। इस पर कालवा विचलित और उत्तेजित से हुए। पत्रकार से कहा उस समय आपके मुंह में दही जमा था जो बोले नहीं। पत्रकार ने कहा सब छप रहा था और बोला जा रहा था लेकिन आप सुन नहीं रहे थे।

* कालवा से कहा गया कि आप वर्तमान में चल रही गतिविधियों पर जो भी कहना चाहते हैं,कुछ भी कहना चाहते हैं तो कहें। 

* कालवा मुंह खोलने को तैयार नहीं हुए। ऐसा लगता है कि मामला कोई ऐसा हो सकता है जिस पर झगड़ा शुरू हुआ लेकिन दोनों पक्ष बताना नहीं चाहते।

* पत्रकार ने कहा जो कहेंगे वह छाप देंगे। बता दें  जो भी है।

* कालवा इस गारंटी पर भी बोलने को तैयार नहीं हुए। उनके मन में कुछ चल रहा था। न जाने बोलने से बाहर आ जाए।

* ओमप्रकाश कालवा के चेहरे के भाव बता रहे थे कि वे अंतिम लड़ाई को लड़ने के मूड में हैं। अंतिम लड़ाई मतलब अविश्वास प्रस्ताव का मुकाबला करने का मूड। सीधे सीधे कहा जाए तो मील से मुकाबला।

अब अधिकांश लोगों को मालुम हो गया है कि मील अध्यक्ष की सीट पर कालवा को देखना नहीं चाहते। 

* गंगाजल मील ने जब पत्रकार वार्ता में नगरपालिका में भ्रष्टाचार और कालवा पर लग रहे आरोपों पर स्पष्ट कहा कि जो गलत कर रहा है वही जिम्मेदार होगा। उस दिन खड़क गई। उसके बाद मील के निर्देश पर अनेक अतिक्रमण तुड़वाए गए जो कालवा के नजदीकी लोगों के थे। इसके बाद अधिशासी अधिकारी विजयप्रतापसिंह को कुछ पार्षदों की उपस्थिति में नीचा दिखाने की कोशिश हुई और यूनोट जारी किया। यह जानते हुए कि मील ने अतिक्रमण तुड़वाए हैं ईओ से भिड़ने से यह टक्कर भी एक प्रकार से मील से ही की गई।

* मील से खींचातानी और बढी जब स्थानांतरण आदेश हुए और फिर रद्द हुए। कालवा ने कराए और मील ने निरस्त करवा दिए। इससे दूरी और बढती गई। 

* मील को पटखनी देने कोशिश। 

* कुछ दिनों से अविश्वास प्रस्ताव की चर्चा भी गर्म है। इस पर काम भी चल रहा है। कालवा को भी मालुम है।

* वरिष्ठ पत्रकारों ने कालवा का चेहरा पढा। कालवा परेशानी में विचलित लगे मगर उनके हावभाव मुकाबले के लगे। परिणाम जो भी हो अविश्वास प्रस्ताव का अंतिम क्षण तक मुकाबला करेंगे।  कालवा इस प्रयास में पार्षदों से संपर्क करने में भी जुटे हैं।

( वरिष्ठ पत्रकारों करणीदानसिंह राजपूत और राजेंद्र जैन पटावरी ने पालिका में अध्यक्ष से मुलाकात उनके कक्ष में की। उस समय तीन चार पार्षद भी बैठे थे।एक पार्षद पुत्र भी थे। यहां 2 बजकर 12 मिनट पर लिया कालवा का छायाचित्र दे रहे हैं।)

*****






यह ब्लॉग खोजें