गुरुवार, 23 फ़रवरी 2023

लोग जीते: नगर पालिका को खाली करना पड़ा जेठमल मूंदड़ा पार्क.

 








* करणी दान सिंह राजपूत *

सूरतगढ़ 23 फरवरी 2023.

नगर पालिका कार्यालय से चिपते हुए जेठमल मूंदड़ा पार्क को नगर पालिका ने आखिर शिकायतों और मुकदमें के बाद 22 फरवरी 2023 को खाली कर दिया।

*सेठ जेठमल मूंदड़ा ने पार्क और उसमें एक लाइब्रेरी बना करके वर्षों पहले नगर पालिका को सौंप थी। नगर पालिका से सटे इस पार्क में लोग सुबह घूमते और पूरे दिन यहां चर्चाएं होती बैठकें होती लेकिन 2016 में इस पार्क पर नगर पालिका ने कब्जा कर लिया और उसमें कबाड़ भरना शुरू कर दिया बाद में कचरा वाहन रखने शुरू कर दिए।  

*नगर पालिका प्रशासन कहने से तो मानने वाला था नहीं। समाचार भी छापे गए।

* 2022 को पर्यावरण दिवस पर पत्रकार करणीदानसिंह  राजपूत ने मुख्यमंत्री कार्यालय में शिकायत की। वहां से कार्रवाई शुरू हुई लेकिन नगरपालिका सुस्त चलती रही और झूठे जवाब देती रही।

* आखिर इसमें नागरिकों का सहयोग लिया गया। रेवंत राम सोनगरा और कई जुझारू नागरिकों ने उपखंड मजिस्ट्रेट सूरतगढ़ के समक्ष वाद प्रस्तुत किया और पार्क खाली कराने की मांग की। यहां नगरपालिका जवाब देती रही। उपखंड मजिस्ट्रेट ने अगस्त 2022 को फैसला दिया कि नगरपालिका पार्क को 4 महीने में खाली कर दे। नगर पालिका खाली नहीं करती है तो किसी दूसरी एजेंसी से खाली करवा दिया जाएगा।

** नगर पालिका प्रशासन इसके बाद 4 महीने बीतने के बाद भी देरी करता रहा। इस पर रेवंत राम सोनगरा ने आमरण अनशन का नोटिस दिया।

**उपखंड मजिस्ट्रेट के समक्ष पैरवी और लगातार  संघर्ष के बाद आखिर नगर पालिका को यह पार्क खाली करना पड़ा।

अब पुनः सुंदर बनाने में नगरपालिका को तुरंत कार्यवाही शुरू कर देनी चाहिए।०0०


 




यह ब्लॉग खोजें