मंगलवार, 17 मार्च 2026

सूरतगढ़ में रिलायंस का बायोगैस प्लांट जल्दी शुरू होने की संभावना.

 

* करणीदानसिंह राजपूत *

सूरतगढ़ 17 मार्च 2026.

 सूरतगढ़ नगरीय आबादी क्षेत्र में हनुमानगढ़ गंगानगर के लिए बाईपास रोड पर रिलायंस का बायोगैस प्लांट लगभग संपूर्ण बन गया है और एकदम अंतिम फिनिशिंग में है। यह शीघ्र ही शुरू होने की संभावना है।







 बसंत बिहार आनंद विहार और करणीमाता मंदिर की दूसरी तरफ की आबादी के बहुत पास है यह प्लांट। इसके निर्माण शुरू होने के वक्त विरोध भी हुआ लेकिन वह कमजोर था तथा लगातार नहीं हुआ। इसके गेट के आगे धरना भी लगा। विधायक डुंगरराम गेदर ने भी उपस्थित होकर विरोध किया था। कांग्रेस के कार्यकर्ता ने विरोध तो किया मगर लगातार नहीं कर सके। एक प्रकार से जो कमेटी बनाई गयी उसमें शामिल तो विभिन्न पार्टियों के लोग थे लेकिन सशक्त विरोध ही नहीं कर पाए थे। ०0०



यह ब्लॉग खोजें