बुधवार, 22 फ़रवरी 2023

भाजपा कालवा का अविश्वास हवन शुरू करे. गेंद मील के पाले में डाल दे.

 

* करणीदानसिंह राजपूत *

सूरतगढ़ 22 फरवरी 2023.

नगरपालिका अध्यक्ष ओमप्रकाश कालवा पर भ्रष्टाचार के आरोप, सीवरेज घोटाले के मुकदमे और दो धरनों के बाद अब अविश्वास पर काम चल रहा है। 

कालवा के विरुद्ध नगरपालिका कार्यालय के आगे भाजपा के दो पार्षदों व अन्य ने धरना लगा रखा है और कालवा हटाओ मांग है।

* भाजपा को राजनीति सोच से कदम उठाते हुए अविश्वास प्रस्ताव का हवन शुरू करने में पहल करनी चाहिए। भाजपा पार्षदों के हस्ताक्षर कराकर आगे के लिए गेंद मील के पाले में डाल देनी चाहिए। अविश्वास प्रस्ताव के लिए पर्याप्त संख्या और अधिक पार्षदों के हस्ताक्षर कराने का काम मील पर छोडना चाहिए।

* नगरपालिका में अध्यक्ष ओमप्रकाश कालवा सहित कुल 45 पार्षद हैं। अविश्वास प्रस्ताव के लिए 34 पार्षद चाहिए। कालवा को बचने के लिए कुल 12 पार्षद चाहिए।

* भाजपा के 12 पार्षद हैं। कांग्रेस के पास 22 पार्षद हैं। 1 माकपा 1 बसपा और बाकी निर्दलीय हैं।

* भाजपा के 4 पार्षद विधायक रामप्रताप कासनिया के कहने पर चलने वाले हैं। भाजपा के 2 पार्षद कालवा के विरोध में धरना लगाए हुए हैं। बसपा की एक पार्षद भी सुभाष चौक के धरना लगाने में हैं।

* भाजपा के 12 बसपा 1 और कांग्रेस के 21 को मिलाएं तो संख्या 34 पूरी पूरी बनती है। इसमें कोई कमी रहती है तो वह मील पूरी करेंगे। अविश्वास से दो तीन अधिक रखे जाएं तो वह संख्या भी मील पूरी करेंगे। अविश्वास को पारित करवाना मील की ड्यूटी होगी। मील भी कालवा को हटाना चाहते हैं इसलिए वे सक्रिय रहेंगे। 

* भाजपा के विधायक रामप्रताप कासनिया को यह हवन विपक्ष नीति के हिसाब से शुरू करवाना चाहिए। भाजपा नगर मंडल की भी पहली ड्यूटी बनती है इसलिए मंडल अध्यक्ष सुरेश मिश्रा और मंडल को बिना विलंब किए आगे होकर हवन शुरू करना जरूरी है। सूरतगढ़ में जो जिले के पदाधिकारी हैं शरणपालसिंह मान,श्रीमती आरती शर्मा, श्रीमती काजल छाबड़ा को भी तुरंत इस काम में लगना जरूरी है।

यह इसलिए भी जरूरी है कि नवंबर 2023 में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं।०0०

०००००





यह ब्लॉग खोजें