सूरतगढ़ में एयासियों के अड्डे कुछ होटल:बालिका रेप केस:गिरफ्तारियों में ढील.
* करणीदानसिंह राजपूत *
रेप केस:होटल संचालजकों सहित सभी की गिरफ्तारी हो: उपखंड कार्यालय परबेमियादी धरणा.
सूरतगढ़ 8 अगस्त 2026.
सूरतगढ़ शहर में कुछ होटल एयासियों के अड्डे बन चुके हैं जहां व्याभिचार के लिए घंटों के हिसाब से कमरे किराए पर देकर अनैतिक कमाई करने में लगे हुए हैं। अनैतिक कार्य कराने में सूरतगढ़ के कुछ होटलों के नाम एक बालिका के रेप मुकदमें में सामने आए हैं। अवयस्क बालिका से बलात्कार के मुकदमें में सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जागरुक नागरिकों स्त्रियों पुरुषों का अनिश्चितकालीन धरणा उपखंड अधिकारी कार्यालय के आगे चल रहा है। शनिवार को सरकारी अवकाश के दिन भी धरणा जारी रहा।
* बलात्कारियों को पकड़ने की मांग को लेकर धरणा लगे तो समझ लेना चाहिए की सूरतगढ़ में नेता नेतियां और लोकतांत्रिक राजनैतिक संगठन खत्म हो चुके हैं। कागजी संगठन और कागजी नेता।
* सूरतगढ़ में टाईगर कम बैक और शेर कभी बुड्ढा नहीं होता का सोशल मीडिया पर प्रचार और हवा देने का काम चल रहा है। वो शेर कहां है?अल्प व्यस्क बालिका से रेप हो जाए और शेर व शेर की टीम चुप रहे। कब बोलेंगे शेर और कब होगी सभी आरोपियों की गिरफ्तारी? ऐसे होटलों के तो ताले लगने चाहिए। ०0०