शनिवार, 25 फ़रवरी 2023

किसानों मजदूरों नौजवानों की 28 फरवरी को जैतसर में रैली-गोपाल हांडा

 


 

सूरतगढ़ 25 फरवरी 2023.

देश की आजादी के बाद किसान मजदूर नौजवान की बर्बादी के पीछे देश की दोनों प्रमुख राजनीतिक पार्टियां कांग्रेस व बीजेपी दोषी है। क्योंकि इन दोनों पार्टियों ने कारपोरेट घरानों को संरक्षण देकर इस देश में पूंजीवादी व्यवस्था को लागू किया है जिसका यह परिणाम है कि आज नौजवान रोजगार के लिए किसान अपनी फसल के उचित मूल्य के लिए दर-दर भटक रहा है।इस पूंजीवादी व्यवस्था के खिलाफ आमजन को संगठित होकर संघर्ष करना होगा। 

यह बात भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के श्रीगंनगानगर जिला सचिव गोपाल हांडा ने ब्राह्मण धर्मशाला सूरतगढ़ में आयोजित प्रेस वार्ता में कही।

 देश में महंगाई बेरोजगारी महिला अत्याचार व शिक्षा में जो गिरावट आई है उसका कारण वर्तमान समय की पूंजीवादी व्यवस्था है जिसे इस देश की दोनों प्रमुख राजनीतिक पार्टियों ने लागू किया है।

आज गंगानगर जिले में नशा हर घर में दस्तक दे चुका है। नौजवान नशे के चुंगल में है। युवा पीढ़ी बर्बाद हो रही है।सिंचाई पानी के लिए किसान आंदोलनरत है। देश की आजादी के बाद आज भी गांव में पीने का पानी नहीं है। खेतों में सिंचाई का पानी नहीं है।स्कूलों में मास्टर नहीं है। बाजार में व्यापार नहीं है।मजदूरों को रोजगार नहीं है। इन तमाम मुद्दों को लेकर 28 फरवरी 2023 को जैतसर में योगेंद्र नाथ होंडा के जन्मदिवस पर विशाल रैली का आयोजन किया जा रहा है जिसमें सीपीआई के केंद्र व राज्य के नेता संबोधित करेंगे और इन मुद्दों को लेकर आगे के संघर्ष की रूपरेखा तय की जाएगी।इस विशाल रैली को लेकर आज जिला सचिव ने सूरतगढ़ में बैठक की।बैठक में तहसील सचिव रतन पारीक उमाशंकर तानिया विमल सिंह राजपूत उमेश मुद्गल जितेंद्र शर्मा नरेंद्र जिला सचिव मंडल सदस्य रावता राम नायक कामरेड शेरगिल गोपाल दास सहित सीपीआई के कार्यकर्ता उपस्थित थे। सूरतगढ़ से भी कार्यकर्ता 28 फरवरी को जैतसर किसान सम्मेलन में शिरकत करेंगे।०0०

यह ब्लॉग खोजें