शनिवार, 25 फ़रवरी 2023

कालवा के भ्रष्टाचारों की जांच की मांग का धरना उठाया:कालवा से जूस पिया

 



* करणीदानसिंह राजपूत *

सूरतगढ़ 25 फरवरी 2023.

नगर पालिका अध्यक्ष ओमप्रकाश कालवा के भ्रष्टाचारों की जांच की मांग के लिए भाजपा पार्षदों द्वारा लगाया गया धरना आज 25 फरवरी को ओमप्रकाश कालवा विधायक रामप्रताप कासनिया ने करीब 2 बजे जूस पिलाकर खत्म करवाया।

इस मौके पर नगर मंडल अध्यक्ष सुरेश मिश्रा, प्रेम प्रकाश राठौड़, विनोद शर्मा व भाजपा के कुछ पार्षद थे। इससे पहले कासनिया ने अपने पास बुलाया और समझाया। पूर्व विधायक अशोक नागपाल भाजपा के युवा कार्यकर्ता मौजूद थे।

* यह धारना भाजपा के दो पार्षदों हरीश दाधीच और राजीव चौहान की ओर से लगाया गया था। शहर के नागरिक भी भाग ले रहे थे।

* धरना ओमप्रकाश कालवा के विरुद्ध था और कालवा कांग्रेस पार्टी छोड़कर 24 फरवरी को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए।

समझा जाता है कि अब भाजपा पार्षदों का धरना जारी रखने का कोई औचित्य नहीं रहा। जो लोग धरने में शामिल रहे सहयोग देते रहे उनसे तो कोई बात नहीं हुई न उनको सूचना दी गई। 

* ओमप्रकाश कालवा के भ्रष्टाचारों पर भाजपा नेता विधायक रामप्रताप कासनिया,पूर्व विधायक अशोक नागपाल कभी नहीं बोले। नगर मंडल ने भी कोई मांग नहीं की। कालवा को भाजपा में शामिल करने के बाद भाजपा की तरफ से तो कुछ नहीं किया जाएगा। विदित रहे कि कालवा को भाजपा में शामिल कराने के पीछे विधायक रामप्रताप कासनिया का राजनीतिक अनुभव रहा। कासनिया के इस वार पर मील को भनक तक नहीं थी।

* कांग्रेस के पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष बनवारीलाल मेघवाल की ओर से दायर सीवरेज घोटाला 1 करोड़ 60 लाख के गलत भुगतान का मुकदमा तेजी से  पुलिस जांच और प्रशासनिक जांच में है। यह तलवार कालवा के सिर पर लटकी रहेगी। भाजपा राज आने तक इसको लंबा खेंचते रहेंगे। * कालवा का चेहरा फिर से रौनक पर आया। भाजपा इसे बड़ी जीत के रूप में लेकर उत्साहित है।

👍 कालवा के भ्रष्टाचारों की जांच की मांग का अमित कल्याणा किसान नेता का धरना सुभाष चौक पर 24 जनवरी 2023 से लगातार चल रहा है।०0०

*****





यह ब्लॉग खोजें