* करणीदानसिंह राजपूत *
बरसात से पहले किसी नेताओं नेतियों ने गरीब बस्तियों की सुध नहीं ली,लेकिन ज्योंहि पानी भरा तब कोठियों से निकले,पानी में फोटो खिंचवाई सोसल साइट्स पर ग्रुपों में डाली और लौट गए। किसी ने एक दिन किसी ने दो दिन,किसी ने एक बस्ती किसी ने दो तीन बस्तियों में घूमने पीड़ितों से बातचीत के फोटो विडिओ कराए। बस यह हुआ कागजी रूमाल से आंसू पोंछना।
अब बरसात बंद है तो पानी निकासी के सही प्रबंधन के लिए कोई भी नेता नेतियां कच्ची बस्तियों, नीची बस्तियों, बहाव क्षेत्र की बस्तियों में नहीं जाते।
नेता नेतियां राज्यों की राजधानियों में या देश की राजधानी में पार्टियों के बड़े नेताओं को बुके भेंट करने,फोटो विडिओ कराने,प्रसारित कराने में व्यस्त हो गये। अनेक रात्रि पार्टियों में खासमखास बनाने के लिए प्रीति भोज देने में व्यस्त हो गये। बुके और प्रीति भोज ताकि कोई ऊंचा पद मिल जाए।कोई रुतबा बन जाए। बुकों और मालाओं में हजारों लगा देंगे मगर कच्ची बस्ती में किसी नेता नेती को कुछ खर्च करते नहीं देखा गया। जब कदम कदम पर धूर्तता हो तब बुके मालाएं रात्रि पार्टियां देकर कुछ पा लेने का शार्ट कट तरीका अपनाने का प्रचलन बढ गया है। कुछ विशेष पद पा लेने के लिए कद बढा लेने के लिए रूपया और उससे आगे मुंहदिखाई तक को पीछे छोड़ कर और आगे बढ गए। सहमति हो तो फिर पद का मिलना भी संभव। कभी सब कुछ अर्पण के बाद भी सावन सूखा रह जाता है और बादल कहीं दूसरे पर स्नेह बरसा देते हैं। राजनीति में पहले पैसे का,शराब पार्टियों का भ्रष्टाचार शुरू हुआ जो बहुत आगे तक बढ गया है। अब तो मुंह दिखाई में भी शर्म नहीं। बस,पद मिल जाए।.०0०
10 अगस्त 2025.
करणीदानसिंह राजपूत,
पत्रकार ( राजस्थान सरकार से अधिस्वीकृत लाईफटाइम)
सूरतगढ़ ( राजस्थान )
94143 81356.
* प्रकाशित कर सकते हैं।अनुवाद भी कर सकते हैं।
*******
* करणीदानसिंह राजपूत *
श्रीगंगानगर 9 अगस्त 2025.
रक्षाबंधन पर्व पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने जिला कलेक्टर मंजू के निवास पर पहुंचकर उन्हें राखी बांधी और पर्व की शुभकामनाएं दीं। इस विशेष मुलाकात में बीके विजय ने कलक्टर मंजू और उनके परिवार को ब्रह्माकुमारीज की सेवाओं का परिचय देते हुए रक्षाबंधन के आध्यात्मिक महत्व को समझाया।
बीके ऊषा ने आत्म-स्मृति का तिलक लगाकर और राखी बांधकर कलक्टर को प्रेम और शांति का संदेश दिया। परिवार के सभी सदस्यों ने इस मुलाकात को स्नेह और नम्रता के साथ स्वीकार किया। ब्रह्माकुमारीज की ओर से कलक्टर मंजू को माउंट आबू स्थित मुख्यालय के दर्शन हेतु विशेष निमंत्रण दिया गया। साथ ही, ईश्वरीय सौगात भेंटकर उनके कार्यों की सराहना की गई।
यह आयोजन न केवल रक्षाबंधन की पवित्रता को दर्शाता है, बल्कि आध्यात्मिकता और सामाजिक सेवा के प्रति ब्रह्माकुमारीज के समर्पण को भी उजागर करता है।०0०
०००००
* करणीदानसिंह राजपूत *
सूरतगढ़ 9 अगस्त 2025. रक्षाबंधन पर्व पर प्रजापिता ब्रह्मा कुमारी आध्यात्मिक केंद्र सूरतगढ़ की प्रमुख संचालिका ब्रह्मा कुमारी रानी बहन ने पूर्व राज्यमंत्री रामप्रताप कासनिया की कलाई पर राखी बांधी। ०0०
०००००
* करणीदानसिंह राजपूत *
सूरतगढ़ 6 अगस्त 2025.
सूरतगढ़ के संयुक्त व्यापार संघ के चुनाव 16 साल पहले हुए और उसके बाद चुनाव नहीं होने से यह जेबी संघ बनकर रह गया है।
इस संस्था के चुनाव होने का इंतजार हो रहा है। व्यापारियों में चर्चा होने लगी है कि चुनाव तुरंत हों,जो कार्यकारिणी है अध्यक्ष हैं वे वर्किंग में नहीं है। आश्चर्य है कि कार्यकाल बीते 14 साल से अधिक हो चुके हैं। अध्यक्ष को तुरंत आजकल में चुनाव की घोषणा कर रविवार को चुनाव करा देने चाहिए ताकि नये लोग नयी कार्यकारिणी में आ सकें। इस चुनाव के बाद आगे के चुनाव निर्धारित समय में होने की घोषणा भी की जानी चाहिए।०0०
०0०
* करणीदानसिंह राजपूत *
सूरतगढ़ 6 अगस्त 2025.
सूरतगढ़ में अरोड़ा समुदाय राजनीतिक रूप से काफी प्रभावशाली हैं और विधानसभा लोकसभा चुनावों में अहम भूमिका निभाते हैं। नगरपालिका मंडल के चुनावों में भी अहम भूमिका होती है। इस समाज की बड़ी और प्रसिद्ध संस्था है अरोड़ वंश कल्याण समिति रजि. है। इस संस्था के चुनाव होने का इंतजार हो रहा है। कुछ वर्ष पहले चुनाव हुए और उस कार्यकारिणी और अध्यक्ष का कार्यकाल बीते दो साल से अधिक हो गये। समाज में अनेक लोग हैं जिनमें चर्चा होने लगी है कि चुनाव तुरंत हों,जो कार्यकारिणी है वह वर्किंग में नहीं है। संस्था का संविधान है उसके अनुसार चुनाव होने चाहिए।०0०
००००
* करणीदानसिंह राजपूत *
सूरतगढ़ 5 अगस्त 2025.
राजस्थान सरकार के पास सूरतगढ़ में जमीनों संबंधी उलट पुलट आवासियों कालोनियों आदि के काले कार्यों की पूरी डायरी है जिसके व्यापक सुधार और व्यवस्था के लिए यहां एसडीएम के पद पर आर ए एस अधिकारी के बजाय आईएएस भरत जय प्रकाश मीणा को विशेष रूप से लगाया गया है। श्री मीणा को प्रशिक्षण पूर्ण होते ही यहां लगाया गया ताकि प्रशासनिक सुधार हो सके और सरकार की विकास योजनाओं को तेजी से लागू कर जनता को लाभ दिया जा सके। श्री मीणा ने 29 जुलाई 2025 को यहां कार्य ग्रहण किया और एक सप्ताह में ही जमीनों कालोनियों प्रशासनिक कार्यों,नगरपालिका कार्यों आदि की जानकारियां ले चुके हैं तथा और अधिक ले रहे हैं।
अभी सरकारी योजनाओं के लागू करने में ढील रही है जिसमें अधिकारियों कर्मचारियों का आलसीपन, कुछ लोगों को लाभ प्रदान करने की कार्यप्रणाली आदि से विकास में पिछड़ापन रहा है।
उपखंड अधिकारी से वरिष्ठ पत्रकारों करणीदानसिंह राजपूत स्वतंत्र पत्रकार और ब्लास्ट की आवाज के संपादक महेन्द्र सिंह जाटव की बातचीत में यह सामने आया कि सरकार ने विशेष परियोजन के लिए यह नियुक्ति की है।
सरकारी योजनाओं को लागू करने में पिछड़े,कार्यों में ढील और आलस्य भरे विभागों के हालात को व्यवस्थित करने अधिकारियों कर्मचारियों में ड्युटी बाबत बड़े सुधार के लिए सूरतगढ़ में सख्त कदम भी उठाए जा सकते हैं।
सूरतगढ़ भ्रष्टाचार और निकम्मे पन के कारण राजस्थान में विशेष रूप में सबसे अधिक बदनाम क्षेत्र में जाना जाता है। सूरतगढ़ में जमीनों आदि व अन्य विकास के कार्यों में बदलाव व तेज गति मिलने की आशा की जा सकती है। पत्रकारों का सुझाव था शहर का निरीक्षण और शाम को एक घंटा नगरपालिका में दें जहां नागरिक मिल सके। सूरतगढ़ के मास्टर प्लान 2047 पर भी कुछ चर्चा हुई। ०0०
०००
* करणीदानसिंह राजपूत *
सूरतगढ़ 4 अगस्त 2025. सूरतगढ़ के नगरीय मास्टर प्लान 2047 इलाके के लोगों को हिला कर रख देने वाला है और लोगों को निस्तारण हीन परेशानियों में धकेल देने वाला है।
* रोडवेज बस स्टैंड शहर के बीच में है और पर्याप्त जगह है पासमें ही ग्रामीण बस स्टैंड है। रोडवेज बस स्टैंड 2005 में विधायक अशोक नागपाल के कार्यकाल में उन्हीं के द्वारा लोकार्पण हुआ है। बस स्टैंड को मानकसर में बनाने का प्रस्ताव है। बस स्टैंड तक पहुंचना और बस स्टैंड से घर तक पहुंचना बेहद खर्चीला हो जाएगा।
शहर के बाहर कालोनियों के इलाकों को बचाया गया है और उनको लाभ पहुंचाने का मास्टर प्लान है।
* जिन जमीनों की खातेदारियां होने के बाद रोक दी गई थी। उनको बहाल किया जा सकता है।
घग्घर बहाव क्षेत्र को भी बदला जाने का है।
कांग्रेस नेता अमित कड़वासरा से आज नगरपालिका कार्यालय में मास्टर प्लान बाबत चर्चा हुई तब उन्होंने बताया कि खातेदारी कृषि भूमि क्षेत्र को वनभूमि में दर्शाने की बड़ी शिकायत है जिससे किसानों को भारी परेशानी हो जाएगी। सड़क के किनारे किनारे बड़ी गड़बड़ी हुई है। कड़वासरा ने अधिशासी अधिकारी पूजा शर्मा के सामने भी यह स्थिति बयान की। कड़वासरा प्रशासन के सामने यह शिकायत रखने वाले हैं। जिस कंपनी ने मास्टर प्लान का प्रारूप तैयार किया है उसने नगरपालिका, जनप्रतिनिधियों आदि से कोई सलाह सुझाव बातचीत आदि नहीं की। सबकुछ कंपनी के अधिकारियों ने अपनी मर्जी से कर दिया। राजनीतिक दलों सामाजिक संगठनों व्यापारिक संगठनों आदि को इस पर तुरंत ही ध्यान करेंगे तो अनेक खामियां मिलेंगी।०0०
०0०
* करणीदानसिंह राजपूत.
सूरतगढ़ 3 अगस्त 2025.
कांग्रेस के नेता परसराम भाटिया ने भाजपा नेता के स्कूल को जमीन दिए जाने के मामले में हाई कोर्ट में लगाई गई रिट स्टे आर्डर होने के बावजूद वापस ले ली। राजस्थान उच्च न्यायालय जोधपुर में यह रिट 4862/ 2025 परसराम भाटिया, बसंत कुमार बोहरा, श्रीमती तुलसी असवानी (पत्नी धर्मदास सिंधी) की ओर से दायर की गई थी। ये तीनों निवृत नगरपालिका बोर्ड में कांग्रेस के पार्षद रहे थे। रिट वापस का आदेश उच्च न्यायालय से 9 जुलाई 2025 को हुआ।
बहुत गोपनीय तरीका अपनाते हुए रिट वापस लेने वालों ने और भाजपा वाले नेताओं ने कहीं भी इसकी भनक नहीं लगने दी। मामला था जाखड़ावाली के विवेकानंद पब्लिक स्कूल को सूरतगढ़ में जमीन देने का, जो सन् 1997 से विचाराधीन विभिन्न स्तरों पर चल रहा था। नगर पालिका बोर्ड की 28 अगस्त 2024 की मीटिंग में एजेंडा नंबर 7 में यह प्रस्ताव पारित हुआ जिसको राजस्थान उच्च न्यायालय में चैलेंज किया गया था। न्यायालय ने नगरपालिका बोर्ड द्वारा पारित प्रस्ताव नं सात पर स्टे जारी कर दिया था।
राजस्थान उच्च न्यायालय में परसराम भाटिया आदि की तरफ से वकील संजीत पुरोहित और मुदित नागपाल पेश हुए रेस्पोंडेंट की ओर से राजेश पंवार एएजी,आयुष गहलोत एडवोकेट और निशंक मधान एडवोकेट पेश हुए। राजस्थान उच्च न्यायालय के न्यायाधीश संदीप शाह और न्यायाधीश श्री चंद्रशेखर ने रिट वापस लिए जाने के आवेदन को मंजूर किया और रिट वापसी पर रिट को डिसमिस कर दिया। यह आदेश 9 जुलाई 2025 को जारी हुआ था। यह आदेश नगरपालिका सूरतगढ़ में भी पहुंचा।
पक्ष और विपक्ष किसी की ओर से भी जनता के बीच इसकी किसी को भी भनक नहीं पड़ने दी गई। कांग्रेस के नेता जो कहते थे कि स्कूल को किसी भी हालत में जमीन नहीं लेने दी जाएगी वे एकदम से पलटा गए हैं।इसके पीछे क्या कारण रहे हैं यह पक्ष और विपक्ष ही जान सकते हैं। हां इससे स्कूल को स्वायत शासन निदेशालय जयपुर की ओर से जमीन दिए जाने का मार्ग साफ हो गया है।
स्कूल को जमीन दिए जाने का यह प्रकरण सन् 1997 से चल रहा है जब जमीन की कीमत कम थी। स्कूल की ओर से इसकी कीमत भी जमा करा दी गई थी।
विदित रहे की नगर पालिका के निवृत हुए बोर्ड के 45 पार्षदों में से 31 पार्षदों ने स्कूल को जमीन दे दिए जाने का प्रस्ताव बोर्ड की मीटिंग में रखने का एक ज्ञापन प्रस्तुत किया था। नियम होने के कारण यह प्रस्ताव रखना जरुरी था। इसके बाद नगर पालिका की निकटतम बैठक 28 अगस्त 2024 को हुई जिसमें एजेंडा नंबर 7 पर यह प्रस्ताव रखा हुआ था। यह प्रस्ताव बहुमत से पारित हुआ।
कांग्रेस और रिट दायर करने वालों ने आरोप लगाया गया कि तत्कालीन अध्यक्ष ओमप्रकाश कालवा ने अधिशासी अधिकारी पूजा शर्मा से मिलकर यह प्रस्ताव पारित करवाया है जिसमें स्कूल को कीमती जमीन दी जानी है। यह प्रस्ताव पारित करके डीएलबी जयपुर को भिजवा दिया गया। प्रस्ताव को रोकने के लिए कांग्रेस ने व्हिप जारी की लेकिन कांग्रेस के सात पार्षद मीटिंग में नहीं आए। उनको नोटिस दिए जिनका जवाब भी नहीं दिया।
कांग्रेस के तीन पार्षदों परसराम भाटिया (जो ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष हैं),बसंत कुमार बोहरा और तुलसी आसवानी (पत्नी धर्मदास सिंधी) ने इसका विरोध करते हुए एक रिट राजस्थान उच्च न्यायालय में पेश की, जिस पर राजस्थान उच्च न्यायालय ने नगर पालिका बोर्ड के इस प्रस्ताव को स्टे कर दिया गया था।
यह मामला विधायक डूंगर राम गेदर की ओर से विधानसभा में उठाया गया।
23 मार्च 2025 को एक प्रेस कांफ्रेंस करके डूंगर राम गेदर और परसराम भाटिया ने राजस्थान उच्च न्यायालय के रिट की जानकारी और स्टे आर्डर की कॉपी पत्रकारों को दी। उसमें जोर-शोर से से कहा गया था कि भाजपा नेता संदीप कासनिया ( पूर्व राज्य मंत्री रामप्रताप कासनिया का पुत्र) और यह जमीन जो करोड़ों रुपए की है किसी भी हालत में उनको लेने नहीं दी जाएगी। अभी कुछ दिन पूर्व संविधान बचाओ रैली में विधायक डूंगर राम गेदर ने कहा था कि कासनिया को जमीन किसी भी हालत में लेने नहीं दी जाएगी,जबकि उसके कई दिन पहले रिट वापस ली जा चुकी थी। इससे अनुमान होता है कि डुंगरराम गेदर को भी रिट वापसी की जानकारी नहीं थी।
यह जमीन नई धान मंडी और आवासन मंडल के बीच में नेशनल हाईवे 62 पर स्थित है जिसकी कीमत 50 करोड़ से 100 करोड़ के बीच में मीडिया के लोग लिखते रहे। भाजपा नेता संदीप कासनिया कह चुके हैं कि सूरतगढ़ को एक अच्छा शिक्षण संस्थान दिया जाएगा जिससे विद्यार्थी आगे बढ सकेंगे।०0०
०००००
* करणीदानसिंह राजपूत *
1 अगस्त 2025.
सूरतगढ़ के लोग सामाजिक संगठन सभी आराम पसंद। राजनैतिक पार्टियां और पदाधिकारी। डबल ईंजन की सिटी में खोए भगत। बरसात हालात और सूरतगढ़ की इस स्थिति पर कम से कम नेताओं नेतियों के नाम तो पढ ही लेने चाहिए जो लगातार फोटोज में बने रहते हैं।
* डुंगर राम गेदर विधायक जो करीब 58 हजार अधिक वोटों से जीते। डुंगरराम डुंगर पर आराम कर रहे हैं। शहर के हालात पर कभी भी गलियों सड़कों पर निकलना चाहिए था। माना कि डुंगर कांग्रेस के हैं और प्रदेश में भाजपा की सरकार है, लेकिन शहर में घूमने के लिए तो कोई रोक नहीं है। कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष परसराम भाटिया के हवाले शहर 120 दिन रहा और ये नगरपालिका के अध्यक्ष रहे। उस समय कांग्रेस की सरकार थी। इन्होंने क्या क्या किया।
* चलते हुए एक नाम और पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह भादु जो अब कांग्रेस में हैं। भादु भाजपा की टिकट पर 2013 से 2018 तक भाजपा राज में रहे और अब कांग्रेस में हैं।
* भाजपा का राज है और सूरतगढ़ में रामप्रताप कासनिया और उनके बेटे संदीप कासनिया हैं। कासनिया 2018 से 2023 तक विधायक रहे। 2023 में डुंगर राम गेदर से हार गये। क्योंकि भाजपा के लोगों ने भीतरघात किया। शहर के लोगों को मालुम होना चाहिए नाम और काम। सो जानिए भाजपा के और नेताओं के बारे में भी।
पूर्व विधायक अशोक नागपाल हैं। सन् 2003 से 2008 तक भाजपा टिकट से सूरतगढ़ के विधायक रहे। पूर्व नगरपालिका अध्यक्षों में अभी निवृत ओमप्रकाश कालवा( पहले कांग्रेस से अध्यक्ष बने और बाद में भाजपा में हो गये।,कुछ जगदीश मेघवाल (कुछ दिनों के) , श्रीमती काजल छाबड़ा, बनवारी लाल मेघवाल ( कांग्रेस में 2009 से 2014 तक अध्यक्ष रहे और अब भाजपा में हैं।) श्रीमती आरती शर्मा। पूजा छाबड़ा भी हैं। वैसे कांग्रेस ने शहर कांग्रेस और भाजपा ने नगर मंडल बनाए हुए हैं। आम आदमी पार्टी,माकपा, और बसपा भी है और उनके लोग भी हैं। सभी ने शहर को जो समय दिया है वह निवासियों को मालुम ही होगा। आगे के चुनावों में बागडोर लेने के ईच्छुक हैं। इस लेख में कोई टिप्पणी नहीं। जनता समझे और अपनी सोच समझ से करे।
०0०