शनिवार, 14 मार्च 2020

सूरतगढ़:3 दिन बाद तोड़ देंगे नालों पर बनाए गए पक्के और आरसीसी निर्माण

* करणीदानसिंह राजपूत *

सूरतगढ़ 13 मार्च 2020.

नगरपालिका प्रशासन ने चेतावनी भरी स्पष्ट घोषणा करदी है कि नालों पर किए गए पक्के और आरसीसी निर्माण 3 दिन बाद जेसीबी से तोड़ दिए जाएंगे।


नगरपालिका प्रशासन की ओर से शुक्रवार को शाम 5 बजे आयोजित दुकानदारों की बैठक में प्रशिक्षु आइएएस मो.जुनैद(अटैच ईओ ) और ईओ लालचंद सांखला ने यह घोषणा की। 

मो.जुनैद ने कहा कि पालिका के सफाई कर्मचारी नालों पर किए गए पक्के निर्माण के कारण सफाई नहीं कर पाते। शहर के विकास में सफाई जरूरी है। पालिकाध्यक्ष ओमप्रकाश कालवा को उपस्थित दुकानदारों ने कहा की नालों के निर्माण के समय दुकानदारों से सात फुट जगह ली गई और अब बिना सूचना के सामान की उठाने की कार्यवाही अनुचित है।

पालिका अध्यक्ष ने दुकानदारों को स्पष्ट जवाब दिया कि आप सात फुट की बात कर रहे हैं लेकिन आपने अपनी रजिस्ट्री शुदा जमीन में से एक ईंच जमीन नहीं दी है। दुकान की जमीन नहीं पालिका ने अपनी जमीन पर ही काम किया है। अध्यक्ष ने चेतावनी की भाषा में कहा कि कर्मचारी दुकान में नहीं घुसेंगे लेकिन दुकान से बाहर सामान रखा होगा तो उठाऐंगे। जो सामान जब्त होगा वह लौटाया भी नहीं जाएगा तथा उसको ओपन नीलाम कर दिया जाएगा।

ईओ लालचंद ने कहा कि अनेक बार चेतावनी दी जा चुकी है की दुकानों से बाहर सामान नहीं रखा जाए, दुकान से बाहर रखा गया सामान जब्त कर लिया जाएगा। 

सिटी पुलिस थानाधिकारी रामकुमार लेघा ने कहा की अधिकारियों की दुकानदारों से कोई रंजिश नहीं है। अधिकारी सैकड़ों किलोमीटर दूर के रहने वाले हैं। अधिकारी इस शहर को व्यवस्थित, साफ सुथरा और सुंदर बनाना चाहते हैं, इसलिए सभी सहयोग करें। 

मो.जुनैद प्रशिक्षु आईएएस नगरपालिका ईओ से अटैच ड्यूटी पर लगे हुए हैं और उन्होंने गुरुवार 12 मार्च को बाजार का निरीक्षण किया तब नालों पर पक्के अतिक्रमण पाए और यह भी जानकारी मिली कि इससे सफाई नहीं हो पाती।

प्रशासन ने तीन दिन बाद नालों पर से पक्के निर्माण तोड़ने की चेतावनी दी है, जिससे लगता है कि शनिवार, रविवार, सोमवार के बाद मंलवार से अतिक्रमण तोड़ने की कार्यवाही होगी। इस चेतावनी के बाद दुकानदार खुद तीन दिन में अपने पक्के निर्माण नहीं हटा पाए तो नगरपालिका जेसीबी से हटा देगी। 00



गुरुवार, 12 मार्च 2020

सूरतगढ़:प्रशिक्षु आईएएस मोहम्मद जुनैद द्वारा बाजारों का निरीक्षण-अतिक्रमण मिले.


* करणीदानसिंह राजपूत *

प्रशिक्षु आईएएस मोहम्मद जुनैद (अभी सूरतगढ़ नगरपालिका में ईओ के पद से अटैच हैं) ने आज 12 मार्च को बाजार का निरीक्षण किया। बाजार में सड़कों तक हुए अतिक्रमण नालियों पर हुए अतिक्रमण और आरसीसी निर्माण आदि नजर आए।

दुकानदारों को कहा गया है कि वे अपनी सीमा से बाहर सामान न रखें।

दुकानदारों ने एक बार तो सामान हटाया मगर शाम को सड़कों के भी ऊपर तक अतिक्रमण पुनः कर लिए गए। 

चर्चा है की बाजाारों के अतिक्रमणों पर सख्त कार्यवाही होगी।00






रविवार, 8 मार्च 2020

सूरतगढ़-गौरव पथ की इंटरलॉकिंग दुकानदारों ने उखाड़ी-नाले में पानी नहीं जाएगा.

सूरतगढ़ 8 मार्च 2020.

गौरवपथ (बीकानेर रोड)पश्चिम दिशा में कुछ दुकानदारों ने अपनी सुविधा के लिए किनारे की इंटरलॉकिंग टाईल्स को उखाड़ कर नाले की तरफ ऊंचा उठा कर लगा दिया। इससे सड़क का पानी वहां से नाले में नहीं जा पाएगा। यह अवैध कार्य रविवार को अवकाश के दिन शाम के समय किया गया। विभाग ने जो लेवल निश्चित कर निर्माण किया था उसे बिगाड़ दिया गया।इस कार्य में उखाड़ने में टाईल्स टूट भी गई।

*****



शुक्रवार, 6 मार्च 2020

सूरतगढ़- टैक्स और फाइनेंसियल सर्विस के लिए विजय वल्लभ एसोसिएट का शुभारंभ


 * करणी दान सिंह राजपूत *

सूरतगढ़ 6 मार्च 2020.

 राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में स्थित प्रसिद्ध शहर सूरतगढ़ में भारत के विभिन्न टैक्सों से संबंधित महत्वपूर्ण सेवाएं देने के लिए विजय वल्लभ एसोसिएट का शुभारंभ आज हुआ है।


एसोसिएट के प्रमुख संचालक मनीष सेठिया ने बताया कि सामान्य रूप से टैक्स का नाम सुनते ही और आयकर आदि के बारे में पूर्ण ज्ञान न होने के कारण लोग घबराते हैं और सही रूप में कार्य नहीं कर पाते। यदि नियमानुसार हर कार्य किया जाए तो किसी प्रकार की परेशानी नहीं आ सकती। 

मनीष सेठिया ने बताया कि सूरतगढ़ बहुत प्रसिद्ध शहर है और अनेक प्रकार के व्यवसाय ठेकेदारी नौकरियां  यहां पर हैं इसलिए विभिन्न प्रकार के टैक्स संबंधी कार्य करने के लिए विजय वल्लभ एसोसिएट की सेवाएं शुरू की गई है।

इससे व्यवसाय करने वाले ठेकेदारी करने वाले या इनसे संबंधित लोग व अन्य लोग भी विजय वल्लभ एसोसिएट की सेवाओं का लाभ ले सकेंगे। 

मनीष सेठिया ने बताया कि जीएसटी आयकर आयकर से संबंधित अन्य कार्य फाइनेंसियल सेवाएं एसोसिएट कंपनी की लोकप्रिय सेवाएं रहेंगी।  जीएसटी आयकर,आयकर रिटर्न और सलाह,कंप्यूटराइज अकाउंट, पैन कार्ड,डिजिटल साइन,ई टेंडर (पीडब्ल्यूडी और नगरपालिका)से संबंधित इसके अलावा हवाई और रेल यात्रा के संबंध में एक ही स्थान पर कार्य हो सकेगा।00


******

नयी लुकमीचणी.👌 कविता-करणीदानसिंह राजपूत।



पत्नी ने उनकी नजरों से बचा

कपड़ों के बीच में छिपाए।

सोचा उनके हाथ नहीं लगेंगे।

कपड़ों के बीच में छिपाने का

उनको मालूम कैसे पड़ेगा?

वह निश्चंत हो काम में लगी।


उनकी पारखी बुद्धि ने

अंदाजा लगाया और 

ढूंढा खोज निकाला।

उन्होंने कपड़ों के बीच छिपाने पर

पत्नी की अक्लमंदी को सराहा।


उन्होंने अपने हाथों में लिया।

फिर गिने एक दो ....और चूमा।

बार बार कई बार चूमा।

अपनी बनियान मे छिपाया।

दिल से चिपका कर रखा।


दिल से चिपकाकर मस्त हुए

इधर उधर घर में घूमते रहे।

कमीज के ऊपर से बार बार दबा

दिल से और ज्यादा छुआते रहे।


दिल से लगाया तो बड़ी खुशी

मस्ती आनंद मिला बहुत।

इनमें तो बड़ी गरमी है।

इसलिए जब पास होते हैं

तब आदमी झूमने लगता है।

वह इतराने लगता है।


एक आदमी तो क्या

जिस किसी के पास हो वह भी

मस्त मस्त हो जाता है।

इनके पीछे तो पूरा संसार ही

दीवाना है पागल है।


वह भी तो दीवाना हो जाता है।

बनियान से बाहर निकाल कर

देखता है चूमता है बार बार।

फिर से दिल से लगाता है।

बार बार अनेक बार चिपकाता है

मगर दिल नहीं भरता।

और अधिक चिपकाए रखने की

ईच्छा होती रहती है।


उसे एहसास होता है कि

दिल से चिपकाए चिपकाए

बाहर नहीं जा सकता।

बनियान में दबाए हुए गिर जाएंगे।


वह सोचता है क्या किया जाए ?

उसकी अक्ल भी काम करती है।

बनियान से बाहर निकाला

देखा चूमा हाथ फिराए

बहुत बहुत खुश हुआ।

फिर सजाया संवारा और

वापस कपड़ों में ही रख दिया

घर में ही तो रहेंगे

अपने ही रहेंगे। 


पत्नी तो उस्ताद होती है।

उसने देखा और फिर देखा।

नये तरीके से रखे हुआ देखा तो 

पत्नी समझ गई।

ओह,उनसे छिपाकर रखा मगर

उनके हाथ तो लग ही गए।


पत्नी ने नये तरीके से सजाए रखे हुओं को उस जगह से निकाला और

फिर अपनी सोच से 

कपड़ों में दूसरी जगह छिपाया।

यह सोच कर कि अब नहीं देख पाएंगे।

मगर फिर से खोज ही लिया

और कपड़ों में ही फिर छिपा दिया।

यह छिपाने खोजने का गेम है।

यह गेम चल रहा है।

👌काव्यशब्द💐

करणीदानसिंह राजपूत,

सूरतगढ़।

****


 

गुरुवार, 5 मार्च 2020

हंसता मुस्कुराता चेहरा और फूल: काव्यशब्द-करणीदानसिंह राजपूत.


मैंने तो हंसने हंसाने का 

हर पल मुस्कुराने का ही

संदेश दिया तुम्हें जो

फूलों ने मुझे दिया था।


हंसने हंसाने के और

मुस्कुराते रहने के

समय समय पर अनेक

नये नये गुर भी बताए।


हंसी फूटती रही और

मुस्कुराहट भी आती रही

अब आगे भी हंसो और

मुस्कुराते रहो सदा।


आई हुई खुशियां और

आई हुई मुस्कान को

याद रखना है हर पल

भूलना नहीं है किसी क्षण।


फूल खिले महकते लगते अच्छे

लड़कियां हंसती मुस्कुराती अच्छी

मुस्कुराते चेहरे ही सुहाते सभी को

चिड़ियां चहकती लगती अच्छी।


हंसने मुस्कुराने में कोई पल

परेशानी उदासी का मत सोचो

ऐसे पल बीत गए जैसे भी

उनको भूलो और हंसो हंसाओ।


फूलों की तरह हंसते मुखड़े को

उदासी में कभी मत लटकाना

फूलों ने सदा दिया यह संदेश

और मैंने भी इसे पहुंचाया।


हंसते हंसाते फूल की 

हर पंखुड़ी में प्यार है

ऐसा ही संदेश मिले

तुम्हारे हंसने हंसाने से ।


मैंने तो हंसने हंसाने का 

हर पल मुस्कुराने का ही

संदेश दिया तुम्हें जो

फूलों ने मुझे दिया था।


हंसी फूटती रही और

मुस्कुराहट भी आती रही

अब आगे भी हंसो और

मुस्कुराते रहो सदा।

**

करणीदानसिंह राजपूत,

पत्रकार,

सूरतगढ़।



****



मंगलवार, 3 मार्च 2020

आंखों में रहेगी तस्वीर तुम्हारी - काव्यशब्द-करणीदानसिंह राजपूत



तुम्हारे बाहर जाने के बाद

कैसे कटेंगी मेरी रातें?

हर समय आती रहेंगी

यादें तुम्हारी।


मोबाइल गैलरी में

फोटो देखते तुम्हारे

गुजारेंगे रातें और

बिताएंगे समय जुदाई।


तुम्हारा चेहरा रहेगा सामने

उसमें खोजते रहेंगे खूबसूरती

कैसे बढी थी नजदीकियां

कैसे नजरें मिलाते थे हम।


अभी भी नहीं मिलते 

थोड़े से समय में भी

तड़प उठ पूछ लेते हम

कहां हो तुम?


पहले जाने वाले से

कहा जाता था 

बार बार

चिट्ठी पत्री लिखते रहना।


अब तो समय बदला

हम तुम भी बदले

चिट्ठी पत्री का नहीं 

काल का कहते हैं बारबार।


तुम्हारे जाने के बाद

कैसे कटेंगी मेरी रातें?

हर समय आती रहेंगी

यादें तुम्हारी।


*काव्यात्मक संदेश*

करणी दान सिंह राजपूत,


सोमवार, 2 मार्च 2020

प्रिय सुंदर रूप दिखाना.कविता-करणीदानसिंह राजपूत.




प्रिय,

दो मार्च से तुम्हारे

अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस की

शुरुआत है।


तुम बोलोगी मै चुप रहूंगा,

एक सप्ताह यानि कि

8 मार्च महिला दिवस तक

तुम्हारी हर बात सुनुंगा।


तुम्हारी जो ईच्छा हो

चाट पकौड़ी खाने की

वह पूरी होगी हर शाम

चाहे घर या सड़क आम।


बहना को बुलाना हो

बुला लेना रोकूंगा नहीं

तुम दोगी उसे गिफ्ट

टोकूंगा नही।


कुछ खरीदना हो

तो खरीद लेना

मेरा बटुआ खाली 

अपना पर्स खोलना।


प्रिय ,कुछ मेरी भी मानना

मुझे तुम्हारा गीत सुनाना

घूमर नाच भी दिखलाना

सुंदर रूप भी दर्शाना।


हिन्दुस्तानी साड़ी में तुम

सज धज कर आई

जैसे बरसों पहले

वैसा ही रूप दिखाना।

**

करणीदानसिंह राजपूत,

सूरतगढ़।

*******

रविवार, 1 मार्च 2020

वसुंधरा राजे से मिले विधायक कासनिया, धर्मेंद्र, शाहपीनी व संतोष बावरी

** करणीदानसिंह राजपूत **

पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमती वसुंधरा राजे से आज 1 मार्च 2020 को पीलीबंगा विधायक श्री धर्मेंद्र मोची, सूरतगढ विधायक श्री रामप्रताप कासनिया, संगरिया विधायक श्री गुरदीप शाहपीनी तथा अनूपगढ़ विधायक श्रीमती संतोष बावरी ने भेंट की। इस शिष्टाचार  भेंट में  विभिन्न विषयों पर बातचीत हुई।००






रेलवे स्टेशन श्री गंगानगर पर प्लास्टिक बोतल क्रैश मशीन का शुभारम्भ


श्रीगंगानगर,1 मार्च 2020.

 ट्रेनों में पीने के पानी की बोतल का पुनः इस्तेमाल न हो पाए इसके लिये श्री गंगानगर  रेलवे स्टेशन पर प्लास्टिक बाॅटल क्रैश मशीन शुरू हो गयी हैं।

 रेल प्रशासन की मांग पर यह आटोमैटिक मशीन लायन्स क्लब इंटरनेशनल प्रांत 3233 ई-रीजन 16 की रीजन काॅन्फ्रेंस ‘‘नियोम-2020’’ के अवसर पर क्लब से जुड़े परिवार स्व श्री प्रहलाद राय व श्रीमती सरस्वती देवी अग्रवाल व पवन अग्रवाल (बीकानेर वैरायटी स्टोर) के परिवारजनों की ओर से भेंट की गई हैं। 

इस आॅटोमैटिक मशीन में एक मिनट में 7 बोतल नष्ट की जा सकेगी। रेल से उतरने के पश्चात यात्री स्वयं बोतल इस मशीन में डाल सकेंगे। इसका शुभारम्भ  रविवार को नियोन 2020 में भाग लेने के लिये बाहर से श्री गंगानगर पधारे  सर्व श्री विष्णु बाजोरिया, लायन आलोक ठाकुर, विनोद गोयल, आलोक अग्रवाल, सुनील गोयल, श्रीमती शकुंतला गोयल आदि ने अपने कर कमलों से किया।

 इस अवसर पर प्रहलाद अग्रवाल, बनवारीलाल गोयल, पुरुषोत्तम गोयल, नरेश बड़ोपलिया, अजय प्रकाश मित्तल, सुशील जैन, बलबीर गहलोत ज़ेडआरयूसीसी सदस्य भीम शर्मा सहित लायन क्लब के अनेक सदस्य व रेलवे के अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे।०००

------------




यह ब्लॉग खोजें