रविवार, 26 अप्रैल 2026

ओम कालवा आरती शर्मा काजल छाबड़ा मोदी के स्वच्छता अभियान के फेल होने पर चुप क्यों?

 

* करणीदानसिंह राजपूत *

सूरतगढ़ 26 अप्रैल 2026

नगरपालिका सूरतगढ़ के पूर्व अध्यक्षों आरती शर्मा, काजल छाबड़ा और ओमप्रकाश कालवा का अपने कार्यकाल के बाद नगर के प्रति, नागरिकों के प्रति कोई जिम्मेदारी क्यों नहीं है? आश्चर्य यह है कि ये सभी वर्तमान में भाजपा में हैं। 



नगरपालिका की ईओ पूजा शर्मा के कारण सूरतगढ़ गंदगी और भ्रष्टाचार से धधक रहा है। तीनों पूर्व अध्यक्षों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भारत स्वच्छता अभियान में एक दो दिन झाड़ू लगा कर फोटो खिंचवाए। अब ईओ पूजा शर्मा के सूरतगढ़ सड़ रहा है तो इन तीनों पूर्व अध्यक्षों का कोई मांग पत्र कोई शिकायत नहीं है। भाजपा में पार्टी स्तर पर भी इन तीनों की ओर से नगरपालिका के भ्रष्टाचार और सफाई व्यवस्था की लापरवाही पर कोई सूचना नहीं है। मतलब कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान को सफल बनाने में इनका कोई सहयोग नहीं।

 सूरतगढ़ में यह अभियान दम तोड़ गया। जनता इन तीनों के मुंह खुलने का इंतजार कर रही है।




 आरती शर्मा और काजल छाबड़ा भाजपा टिकट से अध्यक्ष चुनी गई थी। ओमप्रकाश कालवा कांग्रेस टिकट पर पार्षद फिर अध्यक्ष चुने गये। पूर्व विधायक (कांग्रेस) गंगाजल मील से नहीं बनी तब भारतीय जनता पार्टी में प्रवेश किया। 

बनवारीलाल मेघवाल सन् 2009 में कांग्रेस के टिकट से अध्यक्ष निर्वाचित हुए। सन् 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले गंगाजल मील आदि भाजपा में प्रवेश किया तब बनवारी भी भाजपा में घुसे लेकिन यहां सक्रिय नहीं रहे।




👍 नरेन्द्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान में नगरपालिका ईओ और स्टाफ के लापरवाही व घोटालों पर शिकायत करने की जिम्मेदारी आरती शर्मा,काजल छाबड़ा और ओमप्रकाश कालवा की बनती है। ओमप्रकाश कालवा नगरपालिका के पिछले बोर्ड के अध्यक्ष रहे हैं और हर नये नियमों के जानकार हैं इसलिए इनकी ड्युटी अधिक है लेकिन अधिशासी अधिकारी पूजा शर्मा के भ्रष्टाचार और घोटालों पर चुप हैं। ये सभी पूर्व अध्यक्ष शहर की गंदगी देख रहे हैं और मोदी जी का स्वच्छ भारत अभियान बड़े बड़े होर्डिंग्स में ही नगरवासी देख रहे हैं। यह भी घोटाला है। शहर की जनता गंदगी से बेहद परेशान है और इन तीन पूर्व अध्यक्षों की तरफ देख रही है कि ये जनता के हित में जनता के लिए अपने मुंह खोलें और नगरपालिका प्रशासन की लापरवाहियों और ईओ पूजा शर्मा के भ्रष्टाचारों पर बोलें, सरकार तक शिकायत पहुंचाएं। पार्टी के जिलाध्यक्ष व उच्चपदाधिकारियों तक असलियत पहुंचाएं। यदि ये चुप रहते हैं तो इनकी राजनीति खत्म होगी और राजनीति में नाम खत्म हो जाएगा। शहर की जनता इनके मुंह खुलने का इंतजार कर रही है।०0०










यह ब्लॉग खोजें