सोमवार, 27 अप्रैल 2026

सूरतगढ़ गैस प्लांट.मानकसर क्षेत्र में.

 

* करणीदानसिंह राजपूत *

सूरतगढ़ 27 अप्रैल 2026. सूरतगढ़ के मानकसर आबादी एरिया में एक सीएनजी (गैस) प्लांट और लगने को तैयार है।मानकसर ग्राम पंचायत के 37 पीबीएन में यह लगाने की तैयारी है। 

सूत्रानुसार कंपनी ने मानकसर ग्राम पंचायत से नो ओब्जेक्शन (आपत्ति नहीं ) का प्रमाण पत्र लेने के लिए सरपंच (प्रशासक) को पत्र दिया है।सरपंच को सौंपे पत्र का भी इलाके के आम लोगों को मालुम नहीं है। इलाके में आसपास कालोनियां बन गई है और प्लांट का स्थान पास में है। लोगों की राय सार्वजनिक सूचना देकर मालुम की जानी चाहिए। अभी तक कंपनी की तरफ से कोई सार्वजनिक सूचना नहीं दी गई है। ग्राम पंचायत की ओर से भी कोई सार्वजनिक सूचना प्रकाशित नहीं हुई है। मानकसर ग्राम पंचायत की ओर से इलाके के लोगों की आम सभा आयोजित कर वैध रूप में राय मालुम करनी चाहिए कि लोग क्या चाहते हैं? सूत्रानुसार कंपनी के प्रबंधन नो आब्जेक्शन सर्टिफिकेट के लिए दबाव डाल रहे हैं। इलाके के लोग,इलके के राजनेता जनप्रतिनिधि क्या चाहते हैं? जनता को प्लांट लगने का मालुम पड़ेगा तब लगाने देने/ न लगाने देने की स्थिति सामने आएगी  

👌 सब गुपचुप किया जा रहा है।  गैस प्लांट बन चुका है जिसकी एन ओ सी लिए बिना चालू किया जाना संभव नहीं है। पहले ग्राम पंचायत से स्वीकृति ली हुई नहीं है। सूरतगढ़ बाईपास वाला ही बताया जा रहा है। 







यह ब्लॉग खोजें