गुरुवार, 23 अप्रैल 2026

सूरतगढ़:3 दिन में अतिक्रमण हटा लेने के 58 नोटिस किसने दिलाए?

  

* करणीदानसिंह राजपूत *

सूरतगढ़ 23 अप्रैल 2026. नगरपालिका प्रशासन आवासन मंडल पुरानी कालोनी के अतिक्रमणों पर शिकायतों के बावजूद चुप था लेकिन पूर्व विधायक के ईशारे पर अचानक एकदम से 58 नोटिस जारी कर दिए गये। अधिशाषी अधिकारी पूजा शर्मा ने 9 अप्रैल को 58 मकान मालिकों को नोटिस जारी किए कि वे अपने अतिक्रमण 3 दिन में हटा लें अन्यथा नगरपालिका प्रशासन हटा देगा। 

👌 क्या पालिका ने पूर्व विधायक के  निर्देश पर नोटिस दिए जिनसे हड़कंप मच गया था ? नोटिसों के बाद नगरपालिका जाकर जैसे तैसे कुछ पूछताछ कर वापस लौटने वाले लोगों में पूर्व विधायक के प्रति निराशा और नाराजगी हुई है। नाराजगी से पैदा हो रही हालत से राजनैतिक छवि खराब हो रही है।इन हालात में पूर्व विधायक ही स्पष्ट कर सकते हैं कि आवासन मंडल कालोनी के अतिक्रमण हटाने संबंधी नोटिस जारी कराने की बात ईओ से उन्होंने की थी या नहीं की थी। पूर्व में आवासन मंडल कालोनी के आवासों के आगे के अतिक्रमणों को तुड़वाने में पूर्व विधायक की ना की बातें निकलती थी। कहा जाता था कि वे अतिक्रमण हटाने के लिए मना कर रहे हैं, लेकिन अब जो बात निकल कर चर्चा में है वह पहले से उलट है। पहले बचाना चाहते थे और ईओ पूजा शर्मा कहती थी कि पूर्व विधायक तोड़ने से मना कर रहे हैं। अब बात जो फैल रही है वह उलट है। हालांकि नगरपालिका् प्रशासन ने इन नोटिसों पर चुप्पी कर ली है और अतिक्रमण तोडऩे की कार्वाई ठंडे बस्ते में डाल दी है। लेकिन भी नोटिस जैसे के तैसे कायम हैं। 9 अप्रैल के नोटिस 3 दिन में अतिक्रमण हटा लेने व बाद में नगरपालिका प्रशासन द्वारा हटाने के थे। यानि नगरपालिका को 13 अप्रैल से अतिक्रमण हटा देने थे चेतावनी अवधि का समय बीतने के बाद 10 दिन बीत गये। क्या ये नोटिस पूर्व विधायक से संपर्क करने,उनकी हाजिरी बजाने के लिए थे। पूर्व विधायक की राजनीतिक छवि प्रभावित हो रही है और उनको जनता के बीच फैल रहे भ्रम को तुरंत साफ करना चाहिए। ०0०






यह ब्लॉग खोजें