एसीबी की ओर बढ रही ईओ पूजा शर्मा की लूट.कासनिया व नेताओं की भद्द हो रही.
* करणीदानसिंह राजपूत *
सूरतगढ़ 28 मार्च 2026.
नगरपालिका प्रशासन ईओ पूजा शर्मा के घोटालों से लोगों को अनैतिक लाभ दिया जा रहा है जिससे नगरपालिका कोष को लगातार हो रही हानि हो रही है और ईओ का कोष बढ रहा है।
ईओ पूजा शर्मा के नगरपालिका में हो रहे घोटाले लगातार होते हुए एसीबी की ओर बढ रहे हैं। ( एसीबी में मामला जाते ही सबसे पहले पाठकों को देने की कोशिश होगी।)
यहां भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टियों के नेता सब देख रहे हैं कि गरीब को ईओ न्याय नहीं देती पट्टे नहीं देती लेकिन अवैध कार्यों में भ्रष्टाचार को बढावा देती हुई भू माफिया, अवैध होटल व मार्केट काम्पलेक्स निर्माण करने वालों को अनुचित लाभ पहुंचा रही है। ईओ पूजा शर्मा ने अपनी भाभी बबीता शर्मा को अवैध पदोन्नति देकर अनुचित लाभ दिया वहीं पात्रता रखने वालों को जानते हुए भी पदोन्नति नहीं दी। यह बड़ा प्रमाणित भ्रष्टाचार है। उस समय ओमप्रकाश कालवा अध्यक्ष थे जो इस भ्रष्टाचार पर चुप हैं। आश्चर्य है कि कासनिया को और ओमप्रकाश कालवा को कोसने वाले विधायक डुंगरराम गेदर, कालवा पर अदालतों में केस करने वाले परसराम भाटिया नगरपालिका ईओ के इस पदोन्नति भ्रष्टाचार पर चुप हैं। डुंगरराम गेदर और परसराम भाटिया का ईओ पूजा शर्मा से क्या समझौता हो गया जो एक भी शिकायत नहीं की जा रही। होटलों और मार्केट काम्प्लेक्सों के अवैध निर्माणों पर भी गेदर व भाटिया चुप हैं।
*ईओ पूजा शर्मा के भ्रष्टाचारों पर पूर्व राज्यमंत्री रामप्रताप कासनिया और संदीप कासनिया की गली गली में आलोचना हो रही है और वे जनता की आवाज को अनदेखी कर रहे हैं। अभी और राजनैतिक हानि मिल सकती है। संदीप कासनिया के कार्यों से "कासनियाराजनीति" का अंतिम काल और बुरा हो सकता है। ईओ को सूरतगढ़ से अभी भी नहीं हटाते हैं तो शह देने वाले कासनिया को यह अंदेशा नहीं है कि संदीप कासनिया का भविष्य विभिन्न मामलों में अदालतों में चक्कर लगाते ही बीतेगा। भाजपा के जो नेता नेतियां सन् 2028 के विधानसभा चुनाव में अपना टिकट और भविष्य देखते हुए सूरतगढ़ के भ्रष्टाचारों पर जानबूझकर चुप हैं तो वे भी मान लें कि उनसे टिकट की जीत नहीं दिख रही है,यहां कोई नया चेहरा आएगा। जनता को इग्नोर करके जनता के नेता नहीं बन सकते।
* प्रशासक उपखंड अधिकारी भरतजयप्रकाश मीणा भी शहर का निरीक्षण कर अपने आदेशों से भ्रष्टाचारों को रोक सकते हैं,मगर अभी रोक हो नहीं रही है। ०0०