गुरुवार, 16 अक्टूबर 2025

भाजपा नेता शरणपालसिंह मान से सूरतगढ़ पर बातचीत.

 

सूरतगढ़ 16 अक्टूबर 2025.

भाजपा जिलाध्यक्ष स.शरणपालसिंह मान और करणीदानसिंह राजपूत की सूरतगढ़ क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं पर बातचीत हुई जिन समस्याओं से लोग परेशान हो रहे हैं। राजस्थान सरकार से लोकतंत्र सेनानी सम्मान प्राप्त करणीदानसिंह राजपूत और शरणपालसिंह मान ने एक दूजे को मिठाई खिलाई और उसके बाद समस्याओं पर बातचीत हुई। 

नगरपालिका के सफाई, पट्टे,अभियान,भूमि आवंटन, नीलामी और उनको कब्जा देने की क्या स्थिति रही से मान को अवगत कराया गया।

स्टेडियम, सूर्योदय नगरी व शहर बीच में आवागमन के लिए एक और ओवरब्रिज, सड़कें,नाले नालियां, ट्रैफिक आदि पर चर्चा हुई।  शिक्षण,पुलिस,नगरपालिका प्रशासक,आदि पर चर्चा और सुझाव हुए। आगामी बजट 2026-27 में सूरतगढ़ क्षेत्र में क्या कुछ होना चाहिए पर भी चर्चा हुई। इस बाबत एक बड़ी रिपोर्ट तैयार कर जिलाध्यक्ष को सौंपी जाने का तय हुआ। अभी भाजपा का समस्त विभागों में पब्लिक कार्य का संचालन जिनके पास है, उससे  लोगों को कोई समुचित लाभ नहीं मिल रहा है व  नगरपालिका चुनाव से पहले हालात को पब्लिक टच देना जरूरी है। अभी सही संचालन नहीं होने से पब्लिक की परेशानियां स्थानीय स्तर पर दूर नहीं हो रही। सिटी पुलिस व्यवस्था और हालात पर भी चर्चा हुई। 

* शरणपालसिंह मान ने कहा कि राज्य सरकार ने अनेक कार्य किए हैं उनका ब्यौरा आने कुछ दिनों में पब्लिक के सामने आएगा। 

०0०







०0०

यह ब्लॉग खोजें