* करणीदानसिंह राजपूत *
सूरतगढ़ 16 अप्रैल 2025.
नगरपालिका के दस्तावेज और राजस्व रिकॉर्ड के अनुसार नगरपालिका की भूमि पर काफी समय से इंटरलॉकिंग टाईल्स की अवैध फैक्ट्री बनी है और चल रही है। बाईपास पर यह फैक्ट्री है। नगरपालिका दस्तावेज के एक पत्र से इस फैक्ट्री का मालिक पूरणचंद कवातड़ा है। आश्चर्य यह है कि नगरपालिका भूमि पर यह फैक्ट्री अवैध रूप से बनी और चलने की रिपोर्ट है।
यह फैक्ट्री तुरंत ही सीज और सीलबंद या ध्वस्त करने की कार्रवाई व नगरपालिका भूमि अतिक्रमण मुक्त होनी चाहिए थी मगर प्रमाण होने के बावजूद ऐसी कोई कार्वाई नहीं की गई। नगरपालिका प्रशासन अवैध निर्माणों को ध्वस्त कर मलबा सामान जब्त करती रही है मगर इस अवैध फैक्ट्री पर अभी तक कोई एक्शन नहीं लिया गया है। यह अवैध फैक्ट्री बाईपास पर है जो राजस्व रिकॉर्ड में नगरपालिका भूमि दर्ज है।
नगरपालिका कभी भी नहीं देखती लेकिन यह कीमती जमीन का मामला समाजसेवी दर्शन चुघ की जिलाकलेक्टर को की गई शिकायत पर सामने आया है,जिसे अब नगरपालिका किसी भी दबाव में अब आगे दबाए हुए नहीं रख सकती। दर्शन चुघ की शिकायत पर अतिरिक्त जिलाकलेक्टर सूरतगढ़ ने नगरपालिका से वेरिफिकेशन रिपोर्ट मांगी। नगरपालिका की ओर से 25 मार्च 2025 को अतिरिक्त जिलाकलेक्टर सूरतगढ़ को रिपोर्ट जवाब पत्र भेजा गया जिसमें यह खुलासा हुआ है। नगरपालिका के अलावा जितनी भूमि पूरणचंद कवातड़ा की है उसका भी भूमि रूपांतरण नहीं हुआ।
०0०
****