सूरतगढ़:जिला परिषद जोन 16 से 22.कांग्रेस प्रभारी नियुक्त.मजबूती से चुनाव लड़ने का प्रयास.
* करणी प्रेस इंडिया *
सूरतगढ़ 25 अक्टुबर 2026.
विधायक डूंगर राम गेदर ने श्रीगंगानगर जिला परिषद जोन 16 से 22 तक की जिम्मेदारी कांग्रेस पदाधिकारियों को सौंपी है। कांग्रेस मजबूती और अपनी रणनीति से यह चुनाव लड़ने के पूरे प्रयास करने में लगी है।
पंचायत आम चुनाव 2026 के मद्देनजर विधानसभा क्षेत्र सूरतगढ़ में कांग्रेस संगठन को मजबूत करने एवं चुनावी गतिविधियों के प्रभावी संचालन के लिए विधायक डूंगर राम गेदर ने जिला परिषद जोन संख्या 16 से 22 तक प्रभारी नियुक्त किए हैं।
जारी सूची के अनुसार, जिला परिषद जोन 16 के लिए राजाराम गोदारा, जोन 17 के लिए विनोद घोड़ेला, जोन 18 के लिए किशोर गाबा, जोन 19 के लिए बलराम वर्मा, जोन 20 के लिए परमजीत सिंह संघवा, जोन 21 के लिए गगन विड़िंग तथा जोन 22 के लिए बंशीधर छाबड़ा को प्रभारी नियुक्त किया गया है।
विधायक के अनुसार ये नियुक्त प्रभारी ग्रामीण क्षेत्रों में महंगाई, बेरोजगारी, सरकारी योजनाओं से जुड़ी समस्याओं, किसानों के लिए सिंचाई पानी सहित जनहित के मुद्दों पर ग्रामीणों से चर्चा करेंगे तथा गांवों के विकास और जनसमस्याओं के समाधान के लिए कांग्रेस की प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगे।