गुरुवार, 17 अप्रैल 2025

राजस्थान लोकतंत्र सेनानी सम्मान विधेयक 2024 लागू.

 

* करणीदानसिंह राजपूत*

राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ वागडे ने विधानसभा में पारित'राजस्थान लोकतंत्र सेनानी सम्मान विधेयक 2024' को 16 अप्रैल 2025 को मंजूरी दे दी।

इस नए कानून के तहत अब लोकतंत्र सेनानियों आपातकाल 1975-77 में विभिन्न कानूनों मीसा, रासुका, सीआरसीपी में जेलों में एक माह या अधिक समय अवधि तक राजनीतिक सामाजिक कारणों से जेलों में बंद रहे लोगों

को 20 हजार रुपए पेंशन म‍िलेगी। साथ ही 4,000 रुपए मेडिकल भत्ता और रोडवेज बसों में फ्री यात्रा की सुविधा मिलेगी। यह सुविधा उनके आश्रित को भी मिलेगी। मौजूदा वक्त में राजस्थान में 1,140 लोकतंत्र सेनानी या उनके आश्रित हैं। लोकतंत्र सेनानी की मृत्यु के बाद, उनके जीवनसाथी को आजीवन ये सुविधाएं मिलती रहेगी। राष्ट्रीय पर्वों पर समारोह में आमंत्रित किया जाएगा। कांग्रेस सरकार ने 2019 में इसे बंद कर दिया था।.०0०






****

यह ब्लॉग खोजें