भाजपा नेता को मारने की धमकी पर कार्रवाई कब होगी?
* करणीदानसिंह राजपूत *
भाजपा नेता श्रीभगवान सेवटा को अतिक्रमण करने वालों की तरफ से जान से मार डालने की धमकी 22 मार्च के कितने दिन बाद पुलिस कार्वाई होगी। इस गंभीर धमकी पर 25 मार्च का दिन भी बीत गया। प्रदेश में भाजपा की सरकार है और धमकी पर तुरंत कार्रवाई नहीं होना मतलब क्या निकलता है। भाजपा से सवाल है कि अतिक्रमणकारियों के हमले के बाद पुलिस जागेगी।
* सेवटा का आवास उजाड़ से क्षेत्र में है जहां उसके सामने अतिक्रमण हो रहा था। 22 मार्च की रात्रि को ही सेवटा ने स्थानीय प्रशासनिक अधिकारी को फोन कर दिया। 23 मार्च को सिटी थानाधिकारी दिनेश सारण को लिखित में दिया। एक हैड कांस्टेबल को यह जांच सुपुर्द कर दी गई। हालात को ध्यान में रखते हुए सेवटा ने 25 मार्च को एसपी को शिकायत की। पुलिस पर कोई सवाल नहीं। सवाल भाजपा पर है कि प्रदेश में भाजपा की सरकार है सो कार्रवाई में कितने दिन लगेंगे?
* 23 मार्च को विधायक डुंगरराम गेदर और ब्लॉक अध्यक्ष परसराम भाटिया की प्रेसवार्ता में सूरतगढ़ के आपराधिक हालात पर पुलिस निशाने पर थी। आरोप लगाया गया था कि पुलिस की ढीली कार्रवाई के कारण नशा, चोरियां, हमले जैसी घटनाएं बढ रही है।०0०