* करणीदानसिंह राजपूत *
सूरतगढ़ 8 जनवरी 2025.
भारतीय जनता पार्टी के नगर और देहात मंडल अध्यक्षों के चयन की सूचियां जारी होने में जबरदस्त दबाव और सिफारिशों के होते हुए देरी होते आज 22 मंडलों के अध्यक्षों की घोषणा हो पाई है। श्रीगंगानगर के संगठन चुनाव प्रभारी दशरथ सिंह जी ने जयपुर पहुंचने के बाद यह सूची जारी की। जहां सर्वसम्मति नहीं हो पाई वहां की घोषणा नहीं हुई।
👌 जिन मंडलों के अध्यक्ष घोषित नहीं हो पाए हैं उनका निर्णय नये जिलाध्यक्ष द्वारा किया जाएगा की संभावना है। अभी एक और सूची आने की कोई संभावना नहीं है। जिलाध्यक्ष की घोषणा 15 जनवरी के पास होने की संभावना है।
सूरतगढ़ में कुल 5 मंडल है जिनमें केवल एक राजियासर मंडल ( देहात) की ही घोषणा हो पाई है। नगर मंडल में गुटबंदियों से भारी दबाव और अलग अलग नाम रहे,इसलिए एकमत नहीं हुए और यह घोषणा नहीं हुई।०0०
*****