शुक्रवार, 24 मई 2024

सूरतगढ़:पेयजल समस्याओं पर कांग्रेस का रोष भरा प्रदर्शन:xen Aen ने क्या कहा?

 


* करणीदानसिंह राजपूत *

सूरतगढ़ 24 मई 2024.

कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने ब्लॉक अध्यक्ष परसराम भाटिया के नेतृत्व में आज पानी की समस्या को लेकर जन स्वास्थ्य अभियंत्रिक विभाग के अधिशासी अभियंता कार्यालय पर रोष व नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया व ज्ञापन दिया। सभी समस्याओं को 15 दिन में हल करने की चेतावनी दी। 

ब्लॉक अध्यक्ष परसराम ने आरोप लगाया है कि शहर के अंदर पूरा पानी नहीं दिया जा रहा। गंदा पानी अशुद्ध पानी दिया जा रहा है। अनेक वार्डों में सिवरेज से जुड़ा हुआ पानी दिया जा रहा है और कुछ वार्ड ऐसे हैं दिन में नलकूपों का खारा पानी दिया जा रहा है। 

(यह आश्चर्य जनक है कि जन स्वास्थ्य अभियंत्रिक विभाग का बहुत बड़ा जलाशय है जिसमें करीब 6 महीने तक पानी का स्टाक रहता है) 



* कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ में अन्य दलों के और शहर के नागरिक भी शामिल थे और  सभी गुस्सा भरे हुए थे। 

* वार्तालाप में  अधिशासी अभियंता रामलाल मित्तल और सहायक अभियंता अजय सहारण वहां मौजूद थे। अजय सहारा लेना चाहतेजिनकी काफी शिकायत है वार्तालाप और प्रदर्शन में पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह बहादुर कांग्रेस नगर अध्यक्ष जेपी गहलोत बलराम वर्मा अमित कड़वासरा पूर्वउप प्रधान कृष्ण गोदारा अनिल रोकणा भीम जोशी ओम प्रकाश गेदर महेंद्र गोदारा जसराम टाक रोहतास पार्षद लखविंदर फारूक मोहम्मद सहदेव जोशी सतनाम वर्मा निजामुद्दीन अमर सिंह राठौड़ दिनेश सारस्वा कृष्ण यादव ओमप्रकाश साबनिया रामचंद्र हिमटिया योगेश मेघवाल मदन ओझा  कुलदीप अरोड़ा रामकुमार सिंह आदराम दग्गल राजाराम धांधल जगदीश मेघवाल राम अवध यादव राम प्रवेश डाबला राजेश बिश्नोई मदन बेनीवाल राधे उपाध्यक्ष ओमप्रकाश कारगवाल जय प्रकाश गीला विनोद घोड़ेला राम सिंह सेवटा मोहिनी देवी आत्माराम तेहरपुरिया शयोपत भोभरिया आदि ने भाग लिया। समस्याओं के हल का आश्वासन दिया गया है। वार्ड नं 29 के दूषित जल वितरण में 3 दिन में सुधार का कहा गया है।०0०

******



यह ब्लॉग खोजें