शुक्रवार, 12 अप्रैल 2024

बीकानेर इंडस्ट्रियल एरिया रासायनिक गंदगी की बदबू और अर्जुनराम मेघवाल की सीट.

 

* करणीदानसिंह राजपूत *

बीकानेर रेल मंडल में इंडस्ट्रियल एरिया के रासायनिक गंदे पानी का तालाब रेल लाईन के एकदम पास तक पहुंचा हुआ है। रेल इसके पास से निकलती है तब भयानक गंदगी की जानलेवा बदबू हवा यात्रियों को परेशान करती है। स्वस्थ यात्री भी इस बदबू को सहन नहीं कर पाते।

दमे के रोगी,फेफड़ों के रोगी या अन्य बीमार यात्रियों को बहुत परेशानी होती होगी। 

 इस बदबू के पास से गुजरने में रेल दो से चार मिनट तक लेती है। यह बदबू कोच में से हटते सामान्य कोच में करीब दस मिनट लग जाते हैं,क्योंकि यात्री इनके खिड़कियां आदि खोलते रहते हैं सो ताजा हवा बाद में आ जाती है। एसी कोचों में बदबू घुसने के बाद 15 मिनट से अधिक समय तक रहती है और अधिक सुविधाओं के साथ अधिक समय तक बदबूदार वातावरण में रहते हैं।

रेलवे मंगलमय सकुशल यात्रा का शुभकामना संदेश देता है। लेकिन  इस बदबू के रासायनिक गंदे पानी को रेल लाईन के पास तक आने से रोकने के लिए राज्य सरकार से कोई पत्र व्यवहार तक नहीं किया है। राजस्थान में प्रदुषण रोकने के लिए एक मंडल भी बना हुआ है और वह भी इसके लिए कार्यवाही करता है। जहां तक मुझे ध्यान है रेल लाईन तक यह रासायनिक गंदा पानी अवैध ही आ रहा है। जो उद्योग यह गंदा पानी छोड़ रहे हैं उनके विरुद्ध प्रशासन ने कोई कार्यवाही नहीं की। उद्योग विभाग से यह छिपा नहीं है। 

* बीकानेर में केन्द्र के मंत्री अर्जुन राम मेघवाल अब फिर लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी हैं ने भी इस पर कोई ध्यान नहीं दिया है। बीकानेर का इंडस्ट्रियल एरिया ही गंदगी से भरा हो यह बात नहीं, सारे बीकानेर में सफाई नहीं दिखाई देती। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के चहेते मंत्री अर्जुन राम मेघवाल के बीकानेर में मोदी जी का स्वच्छ भारत अभियान हर तरफ दम तोड़ चुका है। लोगों का दम घुट रहा है और अर्जुनराम मेघवाल मोदी भजन गाकर पब्लिक को रिझाने में लगे हैं।

वे सन् 2014,2019 में जीतने के बाद अब 2024 में जीतने की लालसा रखते हैं। बीकानेर की जनता तो उनको परख चुकी और बहुत नाराज है लेकिन वे मोदी के नाम से भजन गाकर चुनावी वैतरणी पार कर लेना चाहते हैं। लेकिन इस बार अर्जुन राम  सीट निकाल पाएंगे इसमें संशय है। मोदी गारंटी भी शायद नहीं चल पाज। जनता की नाराजगी से यह लोकसभा सीट कमजोर सीटों में मानी जा रही है।०0०

12 अप्रैल 2024.

करणीदानसिंह राजपूत.

पत्रकार,

सूरतगढ़ राजस्थान

94143 81356

******

यह ब्लॉग खोजें