मंगलवार, 26 मार्च 2024

सूरतगढ़:क्रूर पिटाई:सभी 6 अभियुक्त गिरफ्तार:थानाधिकारी सुरेश कस्वां के नेतृत्व में कार्यवाही

 


सूरतगढ़ 26 मार्च 2024.

गढ के आगे मंदिरों से घिरे क्षेत्र में शनि मंदिर के आगे 23 मार्च को रात्रि करीब साढे सात बजे अब्दुल सत्तार अंसारी को घेर कर लाठियों से क्रूरता से पीटने वाले समस्त छह अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

सूरतगढ़ के टाप 10 अपराधियो में इन 6 को घोषित किया है।इनमें दो बालपन से अपराधों में लिप्त बताए गए हैं।

* जिला पुलिस अधीक्षक गौरव यादव ने इस आपराधिक घटना को बहुत गंभीर माना। उनके निर्देश पर थाना अधिकारी सुरेश कस्वां के द्वारा की गई कार्रवाई में इन सभीअभियुक्तों को पीड़ित के पर्चा बयान (24 मार्च) के 24 घंटे में यानि 25 मार्च को गिरफ्तार कर लिया गया।

**  अब्दुल सत्तार अंसारी पुत्र अब्दुल मजीद 21 साल आरपी लाल कॉलोनी के पास सूरतगढ़ को पूर्व में गवाही देने से बदले की कार्यवाही में पीटा गया। अब्दुल को ट्रोमा सेंटर में भर्ती कराया गया। 


 ** सिटी पुलिस ने मुकदमा नंबर 178 भादंसं की धाराओं 308 323 341 427 और 143 में मुकदमा दर्ज किया है। 

*  जिला पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी सूचना के अनुसार अभियुक्तों में 

1-आकाश पुत्र मदनलाल उम्र 24 नजदीक भगवानी चौक वार्ड नंबर 45 सूरतगढ़,

2- विशाल कश्यप पुत्र विनोद उम्र 18 नजदीक गणेश मंदिर वार्ड नंबर 39 सूरतगढ़ 

3-राजकुमार पुत्र मलुराम उम्र 32 वार्ड नंबर 1 रिलायंस पंप के पास सूरतगढ़

4- अजय उर्फ कलु पुत्र सोमपाल उम्र 25 नगर पालिका के पीछे वार्ड नंबर 39 सूरतगढ़

5- विशाल नायक उर्फ शूटर पुत्र सुरेंद्र कुमार उम्र 19 नजदीक गणेश मंदिर वार्ड नंबर 39 सूरतगढ़ 

6- चांद कश्यप पुत्र सोमपाल कश्यप उम्र 23 नगर पालिका के पीछे वार्ड नंबर 39 सूरतगढ़ हैं।

👍 पुलिस टीम में थानाधिकारी सुरेश कस्वां, हैड कांस्टेबल चेतराम, हैडकांस्टेबल दुर्गादत्त, हैडकांस्टेबल योगेश सीडीआर सैल, कांस्टेबल देवीलाल, कांस्टेबल विकास कांस्टेबल कैलाश जाखड़ थे। हैडकांस्टेबल दुर्गादत्त का विशेष सहयोग रहा। 

* अनुसंधान हैडकांस्टेबल चेतराम को सौंपा गया है।०0०

******





यह ब्लॉग खोजें