शुक्रवार, 8 सितंबर 2023

नरेंद्रघिंटाला व अशोक नागपाल द्वारा परिवर्तन यात्रा का स्वागत:राज्यवर्धनसिंह बोले.

 


















* करणीदानसिंह राजपूत *

8 सितंबर 2023.

पूर्व विधायक अशोक नागपाल और जिलापपरिषद के पूर्व सदस्य नरेन्द्र घिंटाला ने भाजपा परिवर्तन संकल्प यात्रा का हजारों लोगों सहित माणकसर अमरपुरा के बीच में विशाल पंडाल में शानदार स्वागत किया। भाजपा जिंदा बाद नरेन्द्र मोदी जिंदा बाद के नारों से जंगल में मंगल हुआ जिसमें सैंकड़ों महिलाओं और कार्यकर्ताओं ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री सांसद राज्यवर्धन सिंह राठौड़ का आकाश गूंजाता भाषण सुना। 

*राज्यवर्धन सिंह राठौड़ और सांसद निहालचंद मेघवाल ने राजस्थान की कांग्रेस सरकार की नाकामियों को गिनाया। किसानों की,बिजली पानी की समस्याओं, महिलाओं से अपराध, पेपर लीक आदि मामलों पर भाषण दिए। कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया। 

* राज्यवर्धन सिंह राठौड़ सांसद जयपुर ग्रामीण, सी आर चौधरी, सांसद निहालचंद जिलाध्यक्ष शरण पाल सिंह मान को विशाल पुष्प माला पहनाई गई। पंडाल में ढोल ढमाकों से प्रवेश कराया गया।

* अशोक नागपाल और नरेन्द्र घिंटाला ने भी किसानों की समस्याओं और कांग्रेस सरकार की नाकामियों पर भाषण दिए। लोगों को समारोह में आने पर धन्यवाद दिया। पूर्व प्रधान सूरतगढ श्रीमती बिरमा नायक सहित अन्य मान्य लोगों ने भी वक्तव्य दिये। 

* विधायक रामप्रताप कासनिया, मोहन पूनिया, नगर मंडल अध्यक्ष  सुरेश मिश्रा और महामंत्री लालचंद शर्मा,अरोड़वंश कल्याण समिति के अध्यक्ष दीपक भाटिया, पूर्व नगरमंडल अध्यक्ष विजय गोयल,स.उजागर सिंह,पवन ओझा, सत्यनारायण छींपा,रमेश आसवानी घनश्याम शर्मा आदि उपस्थित थे। समारोह में कुछ समय के लिए श्रीगंगानगर से महेश पेड़ीवाल भी उपस्थित हुए। जैतसर क्षेत्र से भी अनेक कार्यकर्ता व लोग उपस्थित हुए।

* नरेन्द्र घिंटाला और अशोकनागपाल ने आने वालों का पंडाल के द्वार पर व्यक्ति गत रूप में उपस्थित होकर स्वागत किया। ०0०

*****







यह ब्लॉग खोजें