शुक्रवार, 8 सितंबर 2023

सूरतगढ में सेवटा के स्वागत में बोले राज्यवर्धन सिंह राठौड़.

 


* करणीदानसिंह राजपूत *

सूरतगढ 8 सितंबर 2023.

आज श्रीभगवान सेवटा द्वारा भाजपा परिवर्तन यात्रा का स्वागत भाषण अरोड़वंश भवन में रखा गया। 

👍 भाजपा की परिवर्तन संकल्प यात्रा का स्वागत समारोह आयोजित किया गया सेवटा द्वारा बुलाए गए कार्य कर्ता पुरे जोश और उत्साह में थे। सेवटा ने बहुत ही कम समय में चुनाव मैदान में उतरकर चौंका दिया है। 

पिछले महीने ही 17 अगस्त को प्रेस कॉन्फ़्रेन्स कर चुनाव मैदान में उतरे और परिवर्तन यात्रा स्वागत की फ़ोन पर सूचना देकर भीड़ जुटाने में सफल रहे। इतने कम समय में चुनाव मैदान में उतरकर चर्चा में छा गये। 



आज की यात्रा में श्रीमान राज्यवर्धन सिंह राठौड़ सांसद जयपुर ग्रामीण, सी आर चौधरी, सांसद निहालचंद जी जिलाध्यक्ष शरण पाल सिंह भी उपस्थित रहे।

👍 राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने वक्तव्य दिया। कांंग्रेस सरकार को बदलने और भाजपा का कमल खिलाने का आह्वान किया।०0०











यह ब्लॉग खोजें