मंगलवार, 29 अगस्त 2023

नगरपालिका में नहीं मगर सड़क के बीच में भ्रष्टाचार है.

 

* करणीदानसिंह राजपूत *

सूरतगढ 29 अगस्त 2023.

नगरपालिका अध्यक्ष परसराम भाटिया पूर्व विधायक गंगाजल मील पूर्व पालिकाध्यक्ष बनवारीलाल मेघवाल ने आज पत्रकार वार्ता में दावा किया कि नगरपालिका कार्यालय में बिना भ्रष्टाचार के काम हो रहा है। कांग्रेस के पार्षद और कुछ पार्षदों के रिश्तेदार भी मौजूद थे। यह दावा भी सुन रहे थे।

कांग्रेस के पार्षदों से यह सवाल है वे अपनी आंखों से देखें और फिर अध्यक्ष जी से ईओ से पूछ लें। 

नगरपालिका में भ्रष्टाचार बंद है तो खुली सड़क पर क्यों हो रहा है? सड़क के ठीक बीच में सब्जियों की दुकानें लगाने की छूट नगरपालिका के किस भ्रष्टाचारी ने दे रखी है। सड़क बीच में दुकानें लगवाने का हजारों रूपये कौन ले रहा है? लिखित शिकायतों को नगरपालिका में कौन रोक रहा है और ये दुकानें हटवाई नहीं जा रही। यहां से निकलना मुश्किल होता है। महिलाओं का निकलना तो बहुत मुश्किल होता है।  केवल 8 फुट की रहती है। सैंकड़ों बार जाम भी लगता है।

* पार्षद अपनी आंखों से देखें और फिर बताएं कि भ्रष्टाचार रुका है या नहीं रुका। यह भ्रष्टाचार चालू रहेगा या इसे रोका जाएगा?

०0०







यह ब्लॉग खोजें