रविवार, 26 फ़रवरी 2023

कालवा के भाजपा प्रवेश पर खुशी:27 को भव्य स्वागत करेगी भाजपा.

 

* करणीदानसिंह राजपूत *

सूरतगढ़ 26 फरवरी 2023.

नगर पालिका भवन में 27 फरवरी 2023 को भारतीय जनता पार्टी की ओर से दिन में 12:00 बजे पालिकाध्यक्ष ओमप्रकाश कालवा का भव्य स्वागत किया जाएगा। यह स्वागत कालवा के कांग्रेस छोड़ कर भाजपा में आने की खुशी में किया जाएगा। भ्रष्टाचार और सीवरेज घोटाले के मुकदमें में फंसे कालवा के भाजपा में आने के समय से भाजपा नेताओं में अपार खुशी है कि उन्होंने कांग्रेस का बोर्ड खत्म कर भाजपा का बोर्ड बना दिया। इसी खुशी में यह भव्य स्वागत किया जाएगा। इस स्वागत में विधायक रामप्रताप कासनिया, पूर्व विधायक अशोक नागपाल, नगर मंडल अध्यक्ष सुरेश मिश्रा,जिला पदाधिकारी शरणपालसिंह मान,युवा कार्यकर्ता आदि के उपस्थित रहने और स्वागत किए जाने की संभावना है। भाजपा पार्षद भी उपस्थित होंगे। इस कार्यक्रम को इस तरह से मनाया जाने की चर्चा हो रही है कि काफी दिनों तक लोग याद रखें। भाजपा नगर मंडल के महासचिव लालचंद शर्मा की ओर से भाजपा कार्यकर्ताओं को इह कार्यक्रम में पहुंचने के लिए अपील भी की गई है।

ओमप्रकाश कालवा पं दीनदयाल उपाध्याय नगर पालिका भवन में स्थापित पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर सोमवार 27 फरवरी को 12 बजे माल्यार्पण करेंगे।

भव्य स्वागत के साथ ही ओमप्रकाश कालवा अपनी कुर्सी पर बैठेंगे। ०0०




यह ब्लॉग खोजें