बुधवार, 6 अप्रैल 2022

पंजाब के जीत के बाद हिमाचल में आप का शानदार रोड शौ:सभी 68 सीटों पर लड़ेंगे

 




* करणीदानसिंह राजपूत *

दि. 6 अप्रैल 2022.

पंजाब में बड़ी जीत और राज प्राप्त करने के बाद आम आदमी पार्टी ने अब हिमाचल प्रदेश में प्रवेश के लिए डंका बजा दिया है। हिमाचल की सभी 68 सीटों पर आम आदमी पार्टी ने प्रत्याशी उतारने की घोषणा कर दी है।


* राज्य के मंडी जिले में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रोड शो किया। 

 अरविंद केजरीवाल ने पहाड़ी राज्य के लोगों से  कहा कि आपने 30 साल कांग्रेस को और 17 साल भाजपा को भी मौका देकर देख लिया। अब आम आदमी पार्टी को 5 साल के लिए मौका दे दीजिए, हम दिखा देंगे कि वास्तव में विकास क्या होता है। 

*अरविंद केजरीवाल ने कहा, 'हम नहीं जानते कि राजनीति कैसे की जाती है। लेकिन हम यह जानते हैं कि कैसे स्कूल खोले जाते हैं और कैसे भ्रष्टाचार समाप्त किया जाता है।'

हिमाचल में नारे बैनर खूब लगे। हिमाचल में भ्रष्टाचार का होगा सफाया. देखो आया देखो आया झाड़ू वाला।


अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हमने दिल्ली में विकास किया है और पंजाब को भी उसी रास्ते पर आगे ले जा रहे हैं।

केजरीवाल के रोड शौ में भारी भीड़ थी। लोगों का रुझान दिया। केजरीवाल भीड़ देख कर बहुत खुश हुए। हिमाचल में आप की तरफ लोगों का आकर्षण बढ रहा है। लोग सदस्य बन रहे हैं। पंजाब में आप के राज आने के बाद वहां तेजी से सदस्य बढ रहे हैं। हिमाचल में नवंबर में विधानसभा चुनाव होंगे। आम आदमी पार्टी गुजरात में भी चुनाव लड़ने की तैयारी में है।०0०


यह ब्लॉग खोजें