शुक्रवार, 8 अप्रैल 2022

हरियाणा डेमोक्रेटिक फ्रंट का आम आदमी पार्टी में विलय:

 

* करणीदानसिंह राजपूत *

पंजाब में आम आदमी पार्टी की शानदार जीत और सरकार बनने के बाद इस पार्टी का रुतबा पंजाब के बाद हरियाणा और हिमाचल में बढने लगा है।

आज गुरुवार 7 अप्रैल 2022 को हरियाणा डेमोक्रेटिक फ्रंट का आप पार्टी में विलय हो गया। इसके साथ ही हरियाणा डेमोक्रेटिक फ्रंट सुप्रीमो और पूर्व मंत्री निर्मल सिंह और उनकी बेटी चित्रा सरवारा ने आप पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इन दोनों को आप के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने आप पार्टी का दुपट्टा पहनाकर पार्टी की सदस्यता 

ग्रहण करवाई।


आप पार्टी में पूर्व मंत्री निर्मल सिंह और उनकी बेटी चित्रा सरवारा के शामिल होने पर सीएम केजरीवाल ने इनका स्वागत किया।

सीएम केजरीवाल ने ट्वीट करते हुए लिखा- चित्रा जी, निर्मल जी एवं हरियाणा डेमोक्रेटिक फ्रंट के सभी कार्यकर्ताओं का आम आदमी पार्टी परिवार में स्वागत है। हरियाणा और देश की तरक्की के लिए हम सब मिलकर मेहनत करेंगे। उनके इस ट्वीट पर चित्रा ने लिखा- आपके समर्थन और विश्वास के लिए हार्दिक धन्यवाद।अरविंद केजरीवाल जी. ये भरोसा और जिम्मेवारी हम पूरी निष्ठा से निभाएंगे।०0०

*********




यह ब्लॉग खोजें