शनिवार, 7 नवंबर 2026
हे दीप,देश को भ्रष्टाचार अनाचार से मुक्त करते रहना: कविता:- करणीदानसिंह राजपूत.
हे दीप,
देश को रोशन करते रहना
भ्रष्टाचार अनाचार से
मुक्त करते रहना।
अनेक भ्रष्टाचारी अत्याचारी
फैलाते रहते हैं अंधकार
तुम्हारी ज्योति से होता रहे
उन सब का अंतिम संस्कार।
तुम जलते रहना देश में चहुंओर
तुम रोशन करते रहना
देश की हर डगर
जहां से गुजरे नौजवान
देशभक्ति की अलख जगाते
सीमा पर पहुंचते रहें
सैनिक रक्षक बनकर।
हे दीप,
देश को रोशन करते रहना
तुम्हें नमन करते हैं
देश के सभी नर नारी।
तुम ही हो शांति प्रिय
असल उद्धारक
देश में अमृत प्रकाश
फैलाने वाले।
तुम्हारी ज्योति ही
दिखलाएगी
सच्च का मार्ग
तुम्हारी ज्योति ही
जयघोष के साथ
लाएगी रामराज्य!
***
दीपावली की शुभकामनाएं!
प्रथम 24 अक्टूबर 2022.
अपडेट 7 नवंबर 2026.
करणीदानसिंह राजपूत,
विजय श्री करणी भवन,
सूर्यवंशी स्कूल के पास,
मिनी मार्केट,
सूरतगढ़।
94143 81356.
****
शुक्रवार, 6 नवंबर 2026
सूरतगढ़. दुकानों पर लाइट की सजावट.स्ट्रीट लाइट खंभो से अवैध कनेक्शन लगाए.
* करणी प्रेस इंडिया *
सूरतगढ़ 6 नवंबर 2026.
नगरपालिका की स्ट्रीट लाइट खंभो से कनेक्शन करके सैंकड़ों दुकानों पर बिजली की सजावट दीपावली पर्व पर शहर में जोरों की गरम चर्चा में है। नगरपालिका की कोई अधिकारिक स्वीकृति के बिना सजावट करने वाले ने दुकानदारों की मिलीभगत से स्ट्रीट लाइट से सजावट के कनेक्शन कर दिए। तीन दिन से दुकानों पर जगमग है जो दीपावली के दो तीन दिन बाद तक चलेगी। नगरपालिका को एक डेढ लाख रूपये का बिल भरना पड़ेगा। लाइट डेकोरेटर ने दुकानदारों से हजारों रूपये एकत्रित किए और बिजली कनेक्शन नगरपालिका पर डाल दिया।
* एक पत्रकार ने 5 नवंबर को नगरपालिका कार्यालय में पहुंच कर कनिष्ठ अभियंता को इस बिजली घपले की सूचना दी। कनिष्ठ अभियंता संदीप वर्मा महाराणा प्रताप चौक पर शाम को मौका देखा और दुकानों की सजावट में अवैध रूप से नगरपालिका के स्ट्रीट लाइट खंभों की तारों से बिजली कनेक्शन देखे। कनिष्ठ अभियंता ने यह सूचना अधिशाषी अधिकारी को उसी समय मोबाइल फोन से दी।
* महाराणा प्रताप चौक से छवि सिनेमा रोड होते पुराने बस स्टैंड तक की दुकानों पर यह सजावट है। कुछ दुकानदारों ने यह अवैध सजावट कराने से इन्कार किया और ठेकेदार को रूपये नहीं दिए।
* अधिशासी अधिकारी को मौके पर पहुंच कर दुकानदारों पर कार्वाई करते हुए अवैध कनेक्शन हटाने और सजावट सामग्री जब्त करनी चाहिए। अब तक जो हजारों रूपये की बिजली सजावट में इस्तेमाल कर ली गई उसके लिए भी स्पष्ट कार्वाई की घोषणा की जानी चाहिए।०0o
गुरुवार, 5 नवंबर 2026
अतिक्रमण भूखंड पर पुनः नगरपालिका संपत्ति का बोर्ड लगाया.नाले नालियां निर्माण भ्रष्टाचार रोके ईओ,अध्यक्ष.
* करणी प्रेस इंडिया *
सूरतगढ़ 5 नवंबर 2026. नगरपालिका क्षेत्र के वार्ड नं 14 में करीब 15 लाख रूपये के भूखंड पर 4 नवंबर को नगरपालिका संपत्ति का बोर्ड और पेड़ उखाड़ कर अतिक्रमण होने की फोटो खबर चली।इसके बाद 5 नवंबर को चारदीवारी निर्माण की सूचना के बाद नगरपालिका प्रशासन ने वहां पुनः नगरपालिका संपत्ति का सूचना पट्ट लगा दिया। लेकिन अतिक्रमण में पुलिस कार्वाई की कोई सूचना नहीं है। पुराने बोर्ड और उखाड़े पेड़ का क्या हुआ?
👌 अध्यक्ष ज्योतिकंवर और ईओ गणपतराम वार्ड नं 26 में अतिक्रमण को बचाते हुए सही जगह से हटाकर निर्माण की जा रही नाली और बीएसएनएल कार्यालय के पीछे नाला मरम्मत कार्य को निरीक्षण करे व भ्रष्टाचार को रोके।
अभी गलत निर्माण रोका नहीं गया और सही निर्माण के बजाय गलत निर्माण की माप पुस्तिका में इंद्राज व भुगतान हुआ तो यह आपराधिक केस होगा। ऐसा हो जाने पर एसीबी में या अन्य जांच एजेंसी में मुकदमा दर्ज करने की शिकायत का आधार बन सकेगा। ०0०
नगरपालिका भूखंड अतिक्रमण,अब चारदीवारी निर्माण.पुलिस कार्वाई की जिम्मेदारी ईओ चेयरमैन दोनों की.
* करणी प्रेस इंडिया *
सूरतगढ़ 5 नवंबर 2026.नगरपालिका की संपत्ति वार्ड नं 14 में 4 नवंबर को कीमती भूखंड पर से नगरपालिका संपत्ति का बोर्ड चुराकर, वहां लगे पेड़ों को काट कर अतिक्रमण शुरू किया गया। करीब 15 लाख रूपये कीमत के भूखंड पर इस तरह से अतिक्रमण किये जाने पर अधिशाषी अधिकारी गणपतराम और अध्यक्ष ज्योतिकंवर द्वारा एक्शन नहीं लेना,चुप रहना बड़ा गंभीर मामला है। आखिर कौन कर रहा है यह अतिक्रमण जिसको डर नहीं है। इनकी तरफ से कार्वाई नहीं होने से वहां 5 नवंबर से चारदीवारी का निर्माण युद्ध स्तर पर किया जाने लगा है।
* ज्योतिकंवर की अध्यक्षता वाले नगरपालिका बोर्ड की पहली बैठक में अतिक्रमण चिन्हित कर कार्वाई का प्रस्ताव भी था जो सर्वसम्मति से पारित हुआ। इस बैठक के तीन चार दिन बाद ही नगरपालिका संपत्ति का बोर्ड लगे भूखंड पर से बोर्ड हटाकर पेड़ काटकर अतिक्रमण करने का मामला सीधे अध्यक्ष पर चोट करता है।
* नगरपालिका अध्यक्ष ज्योतिकंवर राठौड़ के कार्यकाल की शुरुआत में अतिक्रमण करने वाला अधिक शक्तिशाली है कि उसको किसी भी प्रकार से डर नहीं है।
👌 श्रीमती ज्योतिकंवर ने कार्यभार ग्रहण किया तब सार्वजनिक समारोह में चैलेंजिंग घोषणा की थी कि " गलत काम के लिए आना नहीं और सही के लिए शर्माना नहीं" अभी महीना ही बीता है और इस घोषणा को ध्यान में रखते हुए आज 5 नवंबर को ही इस भूखंड का स्वयं मौके पर पहुंच निरीक्षण करना चाहिए। नगरपालिका स्टाफ को साथ लेकर पहुंचे।
* अध्यक्ष ज्योतिकंवर के पद पर बैठने के बाद गलत निर्माण हो रहे हैं।
* वार्ड नं 26 में अतिक्रमणों को बचाते हुए नाली को असली जगह से दूर से निर्माण करवाना। लाखों का गलत निर्माण और फिर मेजरमेंट बुक में गलत इंद्राज होगा, भुगतान भी होगा। यह कार्य रुकवाया नहीं। वार्ड पार्षद के कहने पर यह बड़ा गलत निर्माण, नगरपालिका के धन का स्पष्ट दुरूपयोग है।
* बीएसएनएल कार्यालय के पीछे एक नाले की मरम्मत का लाखों का कार्य चल रहा है। नाले की दोनों पटरियां ऊंची नीची, टेढी मेढी। पलस्तर की घुटाई नहीं हो रही। यह कवर होगा। लाखों का यह मरम्मत कार्य भी गलत हो रहा है। निर्माण सही नहीं हो,इंजीनियर देखे ही नहीं तो धन का दुरूपयोग ही है।
* ऐसे ही निर्माण गलत होते रहे,गलत भुगतान होते रहे तो आगे कोई भी बड़ी परेशानी खड़ी हो जाएगी। "पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष ओमप्रकाश कालवा शिक्षा क्षेत्र से आए गुणीज्ञानी"थे और एक भुगतान के मामले में ऐसे फंसाए गये कि संपूर्ण कार्यकाल डीएलबी,हाईकोर्ट व पुलिस कार्यालयों के चक्कर लगाते बीता।
👌 चेयरमैन ज्योतिकंवर को हर कार्य सही और समझदारी से करना चाहिए। चेयरमैन को अतिक्रमण व निर्माण जैसे कार्यों के लिए ईओ को तुरंत कार्वाई का निर्देश देना चाहिए।०0०
बुधवार, 4 नवंबर 2026
नगरपालिका संपत्ति का बोर्ड, पेड़ जेसीबी से उखाड़ कर कीमती भूखंड पर कब्जा.
सूरतगढ़ 4 नवंबर 2026.
नगरपालिका के वार्ड नं 14 में आज नगरपालिका संपत्ति के बोर्ड और हरे पेड़ों को जेसीबी से उखाड़ कर कीमती भूखंड पर अतिक्रमण कर लिया गया। सूत्रानुसार भूखंड की कीमत करीब 15 लाख रू. हो सकती है। नगरपालिका प्रशासन ने भूमाफिया से भूखंड को बचाने के लिए करीब 6 माह पूर्व नगरपालिका संपत्ति का बोर्ड लगाया था। सफाई जमादार मनोज धौल के द्वारा बोर्ड लगाया गया व उस समय फोटो विडिओ भी बनाए गये थे।
आज 4 नवंबर 2026 को प्राईवेट जेसीबी से पेड़ उखाड़ कर भूखंड को समतल किया गया। मौके पर एक आदमी व औरत उखाड़े गये पेड़ की डालियां काटते देखे फोटो में आए। सूत्रानुसार भूखंड अतिक्रमण कराने में एक कांग्रेसी नेता का हाथ है। नगरपालिका के अधिशाषी अधिकारी गणपतराम व अध्यक्ष प्रतिनिधि सुरेंद्र सिंह राठौड़ को संपूर्ण स्थिति की जानकारी मिल चुकी है। यह पूरा मामला आपराधिक हो चुका है। ०0o
मंगलवार, 3 नवंबर 2026
गुरुशरण छाबड़ा अमर रहे के नारों से गूंजा शहीद स्मारक,समर्थकों ने दी श्रद्धांजलि
* करणी प्रेस इंडिया *
सूरतगढ़ 3 नवंबर 2026.
बलिदान दिवस पर गुरूशरण छाबड़ा के संघर्षों और नशामुक्ति अभियान को घर-घर पहुंचाने का लिया संकल्प
सूरतगढ़ के पूर्व विधायक एवं नशामुक्ति अभियान के प्रबल समर्थक स्वर्गीय गुरुशरण छाबड़ा के बलिदान दिवस पर मंगलवार को बीकानेर रोड स्थित शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस दौरान शहीद गुरुशरण छाबड़ा अमर रहे के नारों से स्मारक परिसर गूंज उठा। उपस्थित समर्थकों एवं गणमान्य नागरिकों द्वारा उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
आपातकाल के योद्धा रहे गुरुशरण छाबड़ा के संघर्षपूर्ण जीवन, सामाजिक सरोकारों,राजकीय महाविद्यालय खुलवाने व नशामुक्ति अभियान व आमरण अनशन करते देह त्याग व देहदान बारे में उनके संघर्षों के एवं आपातकाल में जेल साथी रहे लोकतंत्र सेनानी करणीदानसिंह राजपूत ने विस्तृत वक्तव्य दिया।
* वक्ताओं ने कहा कि गुरुशरण छाबड़ा ने समाज को नशे की बुराई से मुक्त कराने के लिए निरंतर संघर्ष किया। उनके विचारों और अभियान को आगे बढ़ाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने उनके नशामुक्ति संदेश को घर-घर तक पहुंचाने तथा समाज को नशामुक्त बनाने के लिए सामूहिक प्रयास करने का संकल्प लिया।
माल्यार्पण कार्यक्रम में शहीद गुरुशरण छाबड़ा के संघर्षों के साथी लोकतंत्र सेनानी वरिष्ठ पत्रकार करणीदानसिंह राजपूत,आपातकाल में छात्र जीवन में रहते सहयोगी डॉ. टी.एल. अरोड़ा,नोटेरी एडवोकेट एन.डी. सेतिया,अरोड़ा समाज के पूर्व अध्यक्ष नागरमल बाघला, समाजसेवी रमेश आसवानी, अरोड़ वंश कल्याण समिति के अध्यक्ष दीपक भाटिया, रेवंतराम सोनगरा, पार्षद अशोक मखीजा, पूर्व पार्षद सत्यनारायण छींपा, भाजपा नेता बाबू सिंह खीची, भाजपा नेता इंजीनियर रमेशचंद्र माथुर, क्रांति कारी महावीरप्रसाद भोजक, बलदेवराज तनेजा,फोटोपत्रकार भाटी, सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं समर्थक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का आयोजन शहीद गुरुशरण छाबड़ा संघर्ष समिति के बैनर तले किया गया। समिति के अध्यक्ष चंद्रप्रकाश जनवेजा ने कार्यक्रम में शामिल सभी लोगों का आभार व्यक्त करते हुए गुरुशरण छाबड़ा के विचारों और नशामुक्ति अभियान को निरंतर आगे बढ़ाने का आह्वान किया।०0०
आलोक मिश्रा ने उत्तर पश्चिम रेलवे के अपर महाप्रबंधक का कार्यभार ग्रहण किया
* करणीदानसिंह राजपूत *
-रेलवे के आधारभूत संरचना विकास एवं प्रशासन का 34 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव -
जयपुर, 3 नवम्बर 2026.
श्री आलोक मिश्रा ने उत्तर पश्चिम रेलवे के अपर महाप्रबंधक के पद पर सोमवार 2 नवंबर को कार्यभार ग्रहण किया है। श्री मिश्रा भारतीय रेल इंजीनियरिंग सेवा के वर्ष 1991 बैच के वरिष्ठ अधिकारी हैं तथा उन्हें रेलवे के आधारभूत संरचना विकास, रेलपथ अनुरक्षण एवं प्रशासन के क्षेत्र में 34 वर्षों से अधिक का समृद्ध अनुभव प्राप्त है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन ने बताया कि अपर महाप्रबंधक, उत्तर पश्चिम रेलवे का कार्यभार ग्रहण करने से पूर्व श्री आलोक मिश्रा उत्तर रेलवे में उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेल लिंक परियोजना के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी (निर्माण) के महत्वपूर्ण पद पर कार्यरत थे। इससे पूर्व उन्होंने उत्तर रेलवे में मुख्य ट्रैक इंजीनियर के पद पर भी अपनी सेवाएं प्रदान की हैं।
अपने तीन दशक से अधिक के सेवाकाल में श्री मिश्रा ने रेलवे के विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर कार्य करते हुए रेल अवसंरचना के विकास, रेलपथ की गुणवत्ता एवं अनुरक्षण तथा परिचालन संबंधी व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। विभिन्न चुनौतीपूर्ण दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन करते हुए उन्होंने अपने तकनीकी ज्ञान, प्रशासनिक दक्षता एवं कार्यकुशलता का परिचय दिया है।
श्री आलोक मिश्रा के व्यापक अनुभव, तकनीकी विशेषज्ञता एवं प्रशासनिक कुशलता से उत्तर पश्चिम रेलवे की विकास परियोजनाओं, रेल अवसंरचना के सुदृढ़ीकरण तथा कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी एवं गतिशील बनाने में महत्वपूर्ण योगदान मिलगा। ०0०
सोमवार, 2 नवंबर 2026
स्व.गुरूशरण छाबड़ा का जीवन बताते हैं, मगर खुद एक दिन नहीं चलते.
* करणीदानसिंह राजपूत *
सूरतगढ़ 2 नवंबर 2026.
सूरतगढ़ के विधायक रहे स्व.गुरूशरण छाबड़ा को सात्विक ईमानदार नियमों के कठोर पालनकर्ता,नशा विरोधी कर्म को सभी बताते हैं, मगर बताने वाले एक दिन भी उनके सिद्धांतों पर नहीं चलना चाहते। उनकी प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित कर उनका जन्मदिन और पुण्यतिथि मनाने के लिए कुछ घंटे देने वाले कुछ लोग हैं। इनमें लगभग करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं, मगर किसी की सहायता के लिए सर्वाधिक गरीब हैं। समाजसेवा के लिए जेब से नहीं निकलता पैसा। अनेक हर रात नशा करने वाले और ऊंची कीमत की शराब बोतलें खाली करने वाले। अधिकतर कहते हैं कि आज के जीवन में गुरूशरण बनके जिया नहीं जा सकता,व्यावाहारिक बन कर ही जी सकते हैं। बस,इतना कहकर सेवा संस्कार से बच निकलने की कोशिश जब करते हैं तो उनका यह व्यवहार अशोभनीय लगता है। लेकिन वे तो कहकर बच निकलते हैं। सच्च को सच्च नहीं कह पाते। सच्च बोलने वाले के साथ खड़ा होना समर्थन करना हो तो वे एक दो दिन के लिए शहर तक छोड़ देने वाले सच्च को आगे नहीं बढा सकते।
स्व. छाबड़ा के जीवन पर बोलने वाले एक दिन जयंती पर और एक दिन पुण्यतिथि पर ही गुरूशरण बन जाएं। ०0०
*
राज तुम्हारा कमजोरों का,ईओ कांग्रेसियों भ्रष्टाचारियों से मिला है, कितने सबूत चाहिए.
* करणीदानसिंह राजपूत*
👌 ईओ कांग्रेसियों से भ्रष्टाचारियों से मिला है.
मेज पर जूते पहने हंगामा मचाते, सरकारी कार्य में शिविर में बाधा डालने वालों पर सरकार को रिपोर्ट नहीं करता। पुलिस में मुकदमा नहीं करता। उनसे इतनी सहानुभूति रखता है कि रोकता टोकता भी नहीं।
👌 वाईसचेयरमेन के लिए कमरा मांगने वाले ने आवास की दो सड़कों पर 15-16 कमरों जितनी जगह पर अतिक्रमण कर रखा है जो ध्वस्त नहीं करवाता,बल्कि अतिक्रमण को सुरक्षित रखते बचाते हुए अवैध रूप से नाली को मोड़ देकर निर्माण करवाता है। अभी निर्माण चल रहा है।
ईओ अतिक्रमणकारियों से मिला है, सहानुभूति रखता है। सड़क के अतिक्रमण हटाना तो दूर मेजकुरसी लगाकर व्यवसाय करने वालों की मेज कुरसी जब्त करना दूर हटाना नहीं चाहता।
👌कांग्रेसी पार्षद दुकान के आगे अवैध थड़ा बनाए तो शिकायत पर भी तुड़वाता नहीं है। कोई कार्वाई नहीं करता है।
👌 अवैध लगाई हुई लाईटें नगरपालिका कर्मचारी उतारने लगते हैं तब कांग्रेसी पार्षद उतारने नहीं देता, हंगामा करता है,सरकारी कार्य में बाधा डालता है। ईओ कांग्रेसी पार्षद पर कार्वाई नहीं करता। सरकार को रिपोर्ट नहीं करता न पुलिस में मुकदमा करता है।
👌 बोर्ड की मीटिंग में मीडिया वाले हाल में घूम घूम कर हंगामा करने वाले पार्षदों का विडिओ बनाए,विडिओ बनते कांग्रेसी और जोरों से हंगामा मचाए,ईओ रोके टोके नहीं। बल्कि शूटिंग कराए।
* अवैध पट्टे का आरोपी पार्षद चलती बोर्ड मीटिंग में वैल में घूमते हंगामा मचाए मगर ईओ रोके नहीं।
👌 मीडिया वाले चलती बोर्ड मीटिंग में कांग्रेसी पार्षदों को बोलने का मैटर बताएं,बातें करें और ईओ रोके नहीं।
👌 अवैध निर्माण रुकवाए नहीं,न शास्ति वसूलने की कार्वाई होटलों पर करे।
* सेवा सेतु अभियान ईओ ने फेल कर रख दिया। कब तक रखोगे यह सब और देखते रहोगे। प्रदेश में सरकार तुम्हारी और तुम कमजोर।
👍 राज तुम्हारा, कमजोरों का,कितने सबूत चाहिए। एक भी समझदार होता तो सख्त कार्वाई करवा देता। तुम्हारी कमजोरी से अभी तो हालात और बिगड़ेंगे खराब होंगे।०0०
सदस्यता लें
संदेश (Atom)


















