शुक्रवार, 14 फ़रवरी 2020

वह सजीधजी खूब प्रेमदिवस पर: कविता-करणीदानसिंह राजपूत.

 



वह खूबसूरत परिधान में

इतराती इठलाती निकली

बार बार सामने भी आई

मगर मैं चुप शांत रहा।


दुनिया का आज प्रेम दिवस

दुनिया मना रही प्रेम दिवस

वह भी सजी धजी खूब

इस प्रेम दिवस पर आज।


रूप गजब ऊपर सिंगार

बसंत की रितु मदमाती

ऐसे में यौवन का नशा

और हंसिनी सी चाल।


आज वेलेंटाइन डे पर

खूबसूरती को प्रशंसा

नहीं मिल पाई मेरी

मैं अनजान सा रहा।


वह गुलाबी पीली सी

खुशबू बिखेरती निकली

मगर आज उसे देखने को

मैंने नहीं घुमाई गरदन।


वह खूबसूरत परिधान में

बार बार सामने से निकली

प्रेम दिवस पर सुंदर 

सुनने की तो आशा थी।


दुनिया का आज प्रेम दिवस

दुनिया मना रही प्रेम दिवस

लेकिन मैं आज देखा देखी

क्यों मनाऊं प्रेम दिवस।


दुनिया के प्रेम दिवस पर

क्यों भेजूं उसे प्रेम संदेश

प्रेम संदेश तो भेजे अनेक

पढे़,नहीं पढे, उसकी मर्जी।


आज वह मना रही प्रेम दिवस

खूबसूरती में इतरा रही है

चाहे इत्र की सुगंध बिखेरे

मै नहीं,नहीं देखूंगा उसे।


मेरे संदेशों को पहले पढा नहीं

मेरी पाती को खोला नहीं 

अब चाहती संदेश सुनना

तो नहीं है कोई प्रेम संदेश।


आज केश कुंतल दिखाती

रूप का नजारा दिखाती

मुस्कान बिखेरती इठलाती को

मैंने नहीं देखा नहीं देखा।


दुनिया का आज प्रेम दिवस

दुनिया मना रही प्रेम दिवस

वह मना रही प्रेम दिवस

पर आज मेरा नहीं प्रेमदिवस।

०००००

काव्य शब्द * करणीदानसिंह राजपूत


*******०००००००********




गुरुवार, 6 फ़रवरी 2020

दिल्ली-क्या मोदी और शाह की वजनदार कूद केजरीवाल को उड़ा देगी? * सामयिक- करणी दान सिंह राजपूत *

देश की राजधानी कहीं जाने वाली दिल्ली में विधानसभा चुनाव को लेकर निर्णायक घड़ी आ गई है। दिल्ली में

8 फरवरी को मतदान होगा और 11 फरवरी को निर्णय होगा कि सरकार किस दल की बनेगी? 

अरविंद केजरीवाल दिल्ली के मुख्य मंत्री के सामने नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री और अमितशाह देश के गृहमंत्री हैं जो पावर के हिसाब से बहुत भारी हैं। मोदी और शाह ने चुनाव के प्रचार में शानदार बदलाव के लिए दिल्ली को खूब हिलाया है। इनके प्रचार का असर भी माना जा रहा है लेकिन क्या यह असर सत्ता परिवर्तन करा देगा?

मोदी और शाह ने राष्ट्रीय मुद्दों को उठा कर केजरीवाल पर खूब प्रहार किए हैं और केजरीवाल ने विकास के नाम पर दिल्ली में जो बदलाव किए हैं, उनके नाम पर वोट मांगे हैं। 

दिल्ली चुनाव का परिणाम जो भी आएगा वह जनता का फैसला होगा और सभी के लिए स्वीकार्य भी होगा। 

यदि केजरीवाल की आम आदमी पार्टी जीत जाती है तो यह मानना ही पड़ेगा की आम आदमी की आवश्यकता और सुविधाओं को देखना ही पड़ेगा। उनको साधारण और हंसी आरोप में किनारे पर नहीं धकेला जा सकता।

दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सत्ता कायम रहती है तो अन्य राज्यों में भी वह कदम भाजपा कांग्रेस पार्टियों को तत्काल ही लागू करने होंगे जहां उनकी राज्य सरकारें हैं।

अभी किसी से बात की जाती है तो वह केजरीवाल सरकार की सुविधाओं को अच्छी बताता है।केजरीवाल ने जो सुविधाएं दी हैं वे व्यवस्था परिवर्तन हैं। सब कुछ जनता के पैसे से ही हुआ है। 

 बिजली, पानी, स्कूल, सीसीटीवी कैमरे महिलाओं को मैट्रो में निशुल्क यात्रा,मोहल्ला क्लिनिक आदि से आमजन प्रभावित तो हुआ है। 

यदि जनता का निर्णय केजरीवाल यानि आम आदमी पार्टी के पक्ष में जाता है तो अन्य राज्यों में आम आदमी पार्टी की ओर लोगों का आकर्षण फिर से बढेगा।०००




मंगलवार, 4 फ़रवरी 2020

10 साला बच्ची से रेप.हत्या की कोशिश-आरोपी अकबरखान थाने से फरार


जयपुर, 4 फरवरी 2020.
राजस्थान के चुरू जिले में दस साल की नाबालिग बच्ची से बलात्कार के सिलसिले में पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया था। लेकिन आरोपी थाने से पुलिस की गिरफ्त से भागने में कामयाब रहा है। पुलिस के अनुसार घटना राजगढ़ थाना क्षेत्र में सोमवार 3 फरवरी 2020 रात की है।
पुलिस ने प्राप्त शिकायत के आधार पर मंगलवार 4 फरवरी 2020 को सुबह पीड़िता के पड़ोसी अकबर खान के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया। लड़की कुछ सामान लेने के लिए पास की दुकान पर गयी थी। जब वह देर तक वापस नहीं लौटी तो
जयपुर राजस्थान के चुरू जिले में दस साल की नाबालिग बच्ची से बलात्कार के सिलसिले में पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया था। लेकिन आरोपी थाने से पुलिस की गिरफ्त से भागने में कामयाब रहा है।
लड़की कुछ सामान लेने के लिए पास की दुकान पर गयी थी। जब वह देर तक वापस नहीं लौटी तो परिवार वालों ने तलाश शुरू की और वह पास एक निर्जन इलाके में मिली। आरोपी उसका अपहरण कर सुनसान इलाके में ले गया और उसके साथ बलात्कार किया। चुरू की पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम ने बताया, ‘'लड़की के बयान के बाद हमने आरोपी को हिरासत में लिया था। लेकिन वह आज शाम थाने से भागने में सफल रहा। हमारी टीमें लगी हैं, उसे जल्दी पकड़ लिया जाएगा।'’ यह पूछने पर कि घटना के वक्त थाने में मौजूद पुलिसकर्मियों के खिलाफ क्या कार्रवाई की जाएगी, अधिकारी ने कहा कि अभी हम अपना पूरा ध्यान आरोपी को पकड़ने में लगा रहे हैं। एक बार उसे गिरफ्तार कर लें, फिर तय किया जाएगा कि गलती किसकी थी और उसके साथ क्या करना है। आरोपी के खिलाफ बलात्कार के साथ-साथ अपहरण, हत्या का प्रयास व पोक्सो कानून की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।
आरोपी ने हैवानियत की हदें पार करते हुए मासूम से दरिदंगी कर उसे ईंट और पत्थरों के नीचे दबा दिया था। गनीमत रही कि समय रहते इसका पता चल गया और पीड़िता को बचा लिया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रेप और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
तीसरी कक्षा में पढ़ती है मासूम
पुलिस के अनुसार वारदात की शिकार हुई बालिका तीसरी कक्षा में पढ़ती है। जानकारी के मुताबिक नौ साल की बच्‍ची सोमवार रात को सादुलपुर कस्बे में दुकान पर टॉफी लेने गई थी। इस दौरान रात के अंधेरे का फायदा उठाकर आरोपी ने उसका अपहरण कर लिया और उसे एक खंडहर में ले गया। आरोप है कि वहां उसने मासूम से रेप किया और बाद में उसे जान से मार देने की नीयत से उसके सिर पर ईंट से वार कर दिया। आरोपी पीड़िता को मरा हुआ समझकर उसे ईंटों और पत्थरों के नीचे दबाकर फरार हो गया।
ईंट और पत्थर के नीचे दबी मिली
पीड़िता के परिजन और मोहल्ले के लोग जब मासूम को तलाशते हुए खंहडर में पहुंचे तो उन्हें वहां सिसकने की आवाज सुनाई दी। इस पर लोगों ने उसे ईंट और पत्थरों के नीचे से बच्‍ची को निकाला. वह बुरी तरह से जख्‍मी और लहुलुहान अवस्‍था में मिली। उसके सिर और हाथ पर चोट लगी थी। पीड़िता को तुरंत निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया. बालिका के होश में आने के बाद वारदात का पता चल सका। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को तत्परता बरतते हुए कस्बे के वार्ड संख्या-22 से आरोपी अकरम काजी को गिरफ्तार कर लिया।
मौके पर पहुंची एफएसएल की टीम
बच्‍ची को राजकीय रेफरल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे चूरू के राजकीय भरतिया अस्पताल रेफर कर दिया गया। बच्‍ची का मेडिकल टेस्‍ट करवाया गया है। पुलिस के मुताबिक बालिका के प्राइवेट पार्ट पर चोट और सूजन है। एफएसएल टीम ने मौका-ए-वारदात पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस अधीक्षक तेजस्वनी गौतम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए इस मामले में रोजाना कार्रवाई के आदेश दिए हैं। 
००


रविवार, 2 फ़रवरी 2020

मील कांग्रेस की कार्यवाही और नीति से कासनिया और भादू की पावरलैस हालत



* करणीदानसिंह राजपूत *

गंगाजल मील को 2013 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के राजेन्द्र सिंह भादू ने और हनुमान मील को 2018 के विधानसभा चुनाव में रामप्रताप कासनिया ने हराया और सूरतगढ़ के विधायक बन गए। 
भाजपा के इन दोनों नेताओं की कार्य पद्धति को वर्तमान में मील कांग्रेस ने पीछे धकेलने की शुरुआत करदी है ताकि थोड़ा दबदबा भी नहीं रह पाए। 
मील कांग्रेस ने इसके लिए जो तरीका अपनाया है वह इन नेताओं को इग्नोर (अनदेखा) करने का है। एक एक को अलग अलग कर राजनीति की हत्या करने का। वैसे भी कासनिया और भादू एक नहीं रहे। दोनों की राजनीति में मित्रता शून्य और विरोध रहा। इसमें मील को अधिक ताकत की भी आवश्यकता नहीं रही। 

राजस्थान विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी सूरतगढ़ के विधायक रामप्रताप कासनिया ने नगर पालिका सूरतगढ़ में सीवरेज के नाम पर हुए भ्रष्टाचार का विस्तृत ब्यौरा दिया था। लोगों को व कासनिया को  आशा थी कि इस पर कार्यवाही होगी। नगर पालिका के चुनावों में भी कासनिया ने भ्रष्टाचार मुक्त बोर्ड बनाने के बयान दिए थे। उस समय अनेक लोगों ने टिप्पणियां भी की थी कि नगरपालिक पर विधायक महोदय भ्रष्टाचार के आरोप लगा रहे हैं वे सभी कार्य भारतीय जनता पार्टी के बोर्ड में कराए गए हैं। भाजपा का बोर्ड है जिसका गठन विधायक भादू ने कराया। सीधे और घुमा फिरा कर आरोप रहे की भादू के विधायक काल में नगरपालिका के भाजपा बोर्ड में घोटाले हुए।

नगर पालिका चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने अपना बोर्ड बनाया। इस बोर्ड के कार्य ग्रहण 2 दिसंबर 2019 को  समारोह आयोजित किया गया था। उस समारोह में अध्यक्ष नगर पालिका ओमप्रकाश कालवा व पूर्व विधायक गंगाजल मील ने स्पष्ट घोषणा की कि नगर पालिका सूरतगढ़ में पूर्व में कराए गए कार्यों में कुछ भी हुआ हो मुद्दों को उखड़ा नहीं जाएगा। यह स्पष्ट घोषणा समझे जाने वाली है कि जिन बिंदुओं पर विधायक रामप्रताप कासनिया ने बयान दिया था,उनको नगर पालिका के वर्तमान बोर्ड में खोलने का कोई कार्य किसी भी रूप में नहीं होगा। मतलब वर्तमान विधायक चाहे कासनिया जी हो उनके इच्छा के अनुरूप कोई जांच  नहीं होगी। सीवरेज के आरोपों की जांच नहीं कराई जाएगी। कहा गया कि इसमें उलझे तो हम काम नहीं कर पाएंगे। कासनियां की राजनीति को चित कर दिया।

नगरपालिका के बोर्ड ने एक और कार्यवाही की। पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह भादू और उसके भाइयों के द्वारा बनाया जा रहा कटला सीज कर दिया गया। नगर पालिका की ओर से कहा गया कि जो स्वीकृति नगर पालिका से ली गई उसके अनुरूप कार्य नहीं हुआ। कार्य स्वीकृति के विपरीत हुआ। असल में केवल भादू का ही कटला सीज किया गया जबकि आसपास स्वीकृति के विपरीत कई निर्माण हुए और हो रहे हैं। दूसरे निर्माणों को छुआ नहीं गया। 

यहां मील कांग्रेस या कालवा के बोर्ड की राजनीति को कार्य पद्धति को समझने की जरूरत है। कांग्रेस पार्टी यहां पर केवल मील ग्रुप के नाम से ही है। इसे समझना जरूरी है कि कांग्रेस या वर्तमान बोर्ड अध्यक्ष ने वर्तमान विधायक कासनिया और पूर्व विधायक भादू दोनों को ही असामान्य स्थिति में पहुचाने की शुरुआत करदी।कासनिया और भादू चाहें तो मील और मील कांग्रेस के विरुद्ध क ई मामलों में सीधा मोर्चा खोल मुकाबला कर सकते हैं। ०००
(ब्लास्ट की आवाज- किसी ग्रुप में कापी पेस्ट नहीं करें)
*****



पालिकाध्यक्ष ओमप्रकाश कालवा के हस्ताक्षर होते ही पट्टे मिलने शुरू हो जाएंगे.


* करणीदानसिंह राजपूत *


नगर पालिका अध्यक्ष मास्टर ओमप्रकाश कालवा के हस्ताक्षर शुरू होते ही अनेक लोगों को पट्टे मिलने शुरू हो जाएंगे और वर्षों का इंतजार खत्म हो जाएगा। 

भूखंडों के पट्टे स्वीकृति संबंधित कार्य जो अध्यक्ष के द्वारा होने हैं उनका शुरू होने का इंतजार चल रहा है।पत्रावलियां  तैयार है और लोग इंतजार कर रहे। आशा की जानी चाहिए कि अधिशासी अधिकारी लालचंद सांखला भूखंडों की शेष पत्रावलियां भी पूर्ण कर अध्यक्ष को पेश करने में शीघ्रता करेंगे। सामान्य रूप से हरेक के लिए भूखंड का पट्टा लेना बहुत महत्वपूर्ण होता है। समारोह में अध्यक्ष ने कहा था कि ईओ लालचंद सांखला अनुभवि हैं और उनके अनुभवों का लाभ कार्य करने में लिया जाएगा। भूखंडों के पट्टे जारी करने पत्रावलियों को पूर्ण कराने में यह लाभ उठाने में ढील नहीं होनी चाहिए क्योंकि सांखला की सेवानिवृत्ति 31 मार्च 2020 को निर्धारित है और इससे पहले अधिक से अधिक कार्य संपन्न होने चाहिए।


कांग्रेस के बोर्ड कार्यग्रहण को 2 माह पूर्ण हो चुके हैं। पालिका अध्यक्ष ओमप्रकाश कालवा ने 2 दिसंबर 2019 को समारोह में कार्यभार ग्रहण करते वक्त अनेक कार्यों का भरोसा दिलाया जिसमें सूरतगढ़ शहर को निराश्रित पशुओं से मुक्त करना सीवरेज सिस्टम को व्यवस्थित करना साफ-सफाई को व्यवस्थित करना प्रमुख हैं।

लोगो को मकान भूखंड की सुविधा के मामले में भी प्रतीक्षा थी कि नया बोर्ड आने के बाद में उनके कार्य बिना किसी विलंब के शुरू हो जाएंगे। नगर पालिका सूरतगढ़ क्षेत्र के लोग उत्साहित होकर कांग्रेस बोर्ड के अध्यक्ष से अनेक कार्यों की उम्मीद में एक-एक दिन बिताते हुए 2 महीने बिता चुके हैं।

सूरतगढ़ में अध्यक्ष ओमप्रकाश कालवा उपाध्यक्ष सलीम कुरैशी सहित कुल 45 पार्षद हैं और सभी अपनी जीत के बाद गदगद हैं। पार्षदों ने भी अपने अपने वार्डों में विभिन्न कार्यों के करने कराने का भरोसा लोगों को दिया था। अब जनता पार्षदों से भी चाहती है कि कामों की शुरुआत जल्दी हो जाए। पार्षदों को मालूम है और सूची बना कर अध्यक्ष को सौंप देनी चाहिए। शहर को निराश्रित पशु,गौवंश से मुक्त करना और उन्हें सुरक्षित स्थान पर रखने का कार्य भी शुरू कर देना उचित होगा। आए दिन लोगों के चोटें लगना बंद होगा।

( बलास्ट की आवाज) किसी ग्रुप में कापी पेस्ट नहीं करें।

०००




शनिवार, 1 फ़रवरी 2020

आपके बच्चे रातको कहां जाते हैं? ** करणीदानसिंह राजपूत **

अपने बच्चों का ध्यान रखें कि रात को कहां जाते हैं?किसके साथ जाते हैं? बच्चे वापस कब और किस हालत में लौटते हैं?

अनेक प्रकार की घटनाएं दुर्घटनाएं आजकल होने लगी है जिनमें हत्याएं आत्महत्या होने लगी है।

यदि आपका बच्चा हत्या का शिकार होता है तो भी आपकी जिंदगी तबाह हो जाती है। यदि आपका बच्चा हत्या करने में पकड़ा जाता है तब भी आपकीक्षजिंदगी खराब हो जाती है। यदि आपका बच्चा नशा करने लगा ड्रग लेने लगा तो भी आपका जीवन खत्म और आपका बच्चा नशा बेचने में किसी गिरोह में फंस गया तब भी आपका सब कुछ बर्बाद हो जाता है।


आपका बच्चा चाहे अपने मित्रों के साथ परिचितों के साथ जानकारों के साथ भी जाता है तब भी मालूम होना चाहिए कि वह कहां जा रहा है और कब तक लौट करके आएगा?

यदि सूर्यास्त के बाद वह घर से बाहर जाता है तो आपकी जिम्मेदारी बहुत ज्यादा हो जाती है।

घटनाएं जो हो रही हैं उनसे यह मालूम होता है कि अपराध की घटनाएं दोस्तों परिचितों और जानकारों के द्वारा अधिक हुई है।

सामान्य रूप से जब कोई मित्र परिचित घर से बुलाकर बच्चे को ले जाता है तो गौर नहीं करते रात को जब वह लौटता नहीं है तो ले जाने वालों के घरों पर मालूम नहीं करते और पुलिस को सूचना देने से भी कतराते हैं सोचते हैं कि रुक गया है सुबह तक आ जाएगा।यह सोच बाद में बहुत कुछ छीन लेती है। 

यदि बच्चा रात के 9-10 बजे तक नहीं लौटता है तो उस स्थिति को सामान्य रूप में नहीं लेना चाहिए। यदि शक की थोड़ी सी भी गुंजाइश हो तो पुलिस को भी सूचित कर देना चाहिए।

सबसे बड़ी बात यह है कि पूरे दिन कोई मित्र परिचित मिलने नहीं आए मगर सूर्यास्त के बाद में मिलने और लेने आए,बच्चे को साथ ले जाए तो इस स्थिति पर सोचना अवश्य चाहिए।

ऐसे में पूछने में कोई हर्ज नहीं होना चाहिए।जो मित्र और दोस्त आपके बच्चे को लेकर के जाएं।  उनके मोबाइल नंबर आराम से पूछ करके रखें। देरी होती हुई देखेंगे तो फोन कर लें। उनके परिवार के नंबर भी होने चाहिए तरीके से मांगे और लकर रखें। किसी प्रकार की देरी होती देखें तो  मित्रों के मोबाइल नंबर पर या फिर उनके परिवारजनों के नंबरों पर कॉल करने में देरी नहीं होनी चाहिए। 


परिवार में थोड़ा सा कठोर निर्णय लेने की स्थिति भी पैदा करें ।

यदि रात को या दिन में भी बच्चा बाहर जा रहा है तो उससे स्थान का और रूकने का मालूम कर लेना चाहिए।

 यदि आपका पुत्र बच्चा या किशोर व युवा है या बड़ा है तो उसको भी जाते वक्त बता कर जाना चाहिए कि किस स्थान पर जा रहा है ताकि किसी अनहोनी में उचित कदम उठाया जा सके। 

वैसे तो घटनाएं कहीं भी घटित हो सकती है लेकिन सुरक्षा पहले ही ध्यान में रखी जाए तो उसका लाभ भी मिलता है। 

रात्रि में अंधाधुंध  वाहन चलाना। मस्ती में वाहन चलाना। नशे में वाहन चलाना। इन सभी हालातों में खतरा रहता है इसलिए अपने बच्चों पर ध्यान रखें और सतर्क रहें। 

एक बात और विशेषकर के यहां बताना चाहता हूं कि आजकल परिवार में एक या दो बच्च हीे होते हैं यदि किशोर और जवानी में उनके साथ कोई दुर्घटना हो जाए तो फिर व्यक्ति का जीवन भविष्य कितना संकट में होता है? संपूर्ण भविष्य बुढापा बिना औलाद के कैसे कटेगा।ऐसी घटनाएं किसी से छुपी नहीं हैं। 

 उस पर गौर करना जरूरी है।

 हम चाहते हैं कि किसी परिवार में दुर्घटना न हो सभी परिवार सुरक्षित रहें।०००





शुक्रवार, 31 जनवरी 2020

श्रीगंगानगर जिले में 67 स्थानों पर आधार कार्ड बनाने के केन्द्र संचालित

श्रीगंगानगर, 31 जनवरी 2020.

सूचना प्रोद्यौगिकी विभाग की उपनिदेशक श्रीमती रूचि गोयल ने बताया कि गांव 2एमएलडी-ए में, गांव 4केपीडी, नगरपालिका केसरीसिंहपुर, ग्राम पंचायत रायांवाली में, पंचायत समिति अनूपगढ, सिंडीकेट बैंक शिव चैक श्रीगंगानगर, बैंक आॅफ इंडिया ब्लाॅक एरिया श्रीगंगानगर, आरएमजीबी नरसिंहपुरा 49एलएलडब्ल्यू में, एसबीआई बैंक 8 एलएलजी में, पीडब्ल्यूडी आॅफिस तहसील रोड़ सूरतगढ, 41 सी ब्लाॅक स्वामी दयानन्द मार्ग श्रीगंगानगर, रेलवे स्टेशन के पास डाकघर, डाकघर मुखर्जी नगर श्रीगंगानगर, जैतसर डाकघर ग्राम पंचायत जैतसर 1 जीबी-ए में, डाकघर करनपुर में, मिर्जेवाला डाकघर 11 क्यू में, डाकघर सूरतगढ, 8 पीएसडी बी रावला मंडी में, केसरीसिंहपुर डाकघर गुरूद्वारे के पास, मुख्य डाकघर श्रीगंगानगर, चीफ ब्लाॅक एजुकेशन आॅफिस आईसीआईसी बैंक के सामने 27 ए चैक अनूपगढ, एसबीआई बैंक न्यू धानमंडी घडसाना, पंजाब एण्ड सिंध बैंक 22 पब्लिक पार्क गंगानगर, राजस्थान मरूधरा ग्रामीण बैंक केरी 5 डी बडी दुल्लापुर केरी, एसबीआई बैंक पब्लिक पार्क श्रीगंगागनर, पुराना धान मंडी डाकघर श्रीविजयनगर, एसबीआई बैंक श्रीकरणपुर, सादुलशहर डाकघर, एसबीआई बैंक सूरतगढ, डाकघर पदमपुर, 1 डी श्रीगंगानगर, 41 सी ब्लाॅक श्रीगंगानगर, नगरपालिका के पास अनूपगढ, 1जीबी-ए जैतसर, 6 जीएमडी घडसाना, 7टीके डब्ल्यू ताखरावाली, 60 एलएनपी, पंचायत भवन रायसिंहनगर, ब्लाॅक एरिया श्रीगंगानगर, ग्राम पंचायत रोहिडावाली, विजया बैंक 25 बी ब्लाॅक श्रीगंगानगर, एसबीआई बैंक मुख्य शाखा रायसिंहनगर, पंचायत समिति सूरतगढ, ग्राम पंचायत रंगमहल, नगरपालिका वार्ड नम्बर 21 सूरतगढ में, महिला बाल विकास विभाग नजदीक एलआईसी आॅफिस सूरतगढ, ग्राम पंचायत ख्यालीवाला, ओबीसी बैंक नई मंडी घडसाना, ग्र्राम पंचायत 9बीबी रत्तेवाला, पंचायत समिति परिसर अनूपगढ, नगरपालिका श्री विजयनगर, पंजाब नेशनल बैंक गंगूवाला, एसबीआई बैंक सादुलशहर, केनरा बैंक शिव चैक श्रीगंगानगर, 45 सी ब्लाॅक गंगानगर, गगनपथ जवाहर नगर गंगानगर, डाकघर गजसिंहपुर 1 एफएफबी, गुरूद्वारा के पास केसरीसिंहपुर, डाकघर सादुलशहर, पंजाब एण्ड सिंध बैंक 22 पब्लिक पार्क श्रीगंगानगर, ओबीसी बैंक 4 जी, ग्राम पंचायत 11 पी, एक्सिस बैंक मीरा चैंक के पास श्रीगंगानगर में आधार मशीन संचालित है। इसी प्रकार डाक घर एसडीएम कार्यालय के पास घडसाना, पंजाब नेशनल बैंक गौशाला रोड श्रीगंगानगर, 5 एम 5 जवाहरनगर श्रीगंगानगर तथा नगरपालिका अनूपगढ में आधार मशीन संचालित है। आधार केन्द्रों पर कोई भी नागरिक अपना आधार कार्ड बनवा सकता है, जो निशुल्क है तथा आधार कार्ड का अपडेशन करवाने का शुल्क 50 रूपये निर्धारित है। 

****

बुधवार, 29 जनवरी 2020

बसंत पंचमी और मां सरस्वती




बसंत पंचमी का त्योहार हिंदू कैलेंडर के हिसाब से माघ मास के शुक्ल पक्ष के पांचवे दिन मनाया जाता है। मान्यता है कि बसंत पंचमी के दिन देवी सरस्वती पृथ्वी पर प्रगट हुई थीं। माता सरस्वती ने पृथ्वी पर उदासी को खत्म कर सभी जीव-जंतुओं को वाणी दी थी। इसलिए माता सरस्वती को ज्ञान-विज्ञान, संगीत, कला और बुद्धि की देवी भी माना जाता है। माता के जन्म के उत्सव पर वसंत पचंमी का त्योहार मनाया जाता है और सरस्वती देवी की पूजा की जाती है।


बसंत पंचमी के दिन देवी सरस्वती की पूजा इसलिए की जाती है क्योंकि सृष्टि की रचना के बाद सरस्वती देवी ने सभी को वाणी दी थी। माना जाता है कि सृष्टि रचियता ब्रह्मा ने जीवों और मनुष्यों की रचना की थी, लेकिन इसके बाद भी वह ब्रह्मा जी संतुष्ट नहीं थे। क्योंकि पृथ्वी पर हर तरफ उदासी छाई हुई थी। तब ब्रह्मा जी ने विष्णु भगवान की अनुमति लेकर अपने कमंडल से जल की कुछ बूंदे पृथ्वी पर छिड़की। ब्रह्मा जी के कमंडल से धरती पर गिरने वाली बूंदों से एक प्राकट्य हुआ। यह प्राकट्य चार भुजाओं वाली देवी सरस्वती का था। माता सरस्वती के एक हाथ में वीणा थी, दूसरा हाथ वर मुद्रा में था। इसके अलावा बाकी अन्य हाथों में पुस्तक और माला थी। इसके बाद माता की कृपा से मनुष्य और जीव-जंतुओं को वाणी का वरदान प्राप्त हुआ था।

ब्रह्मा ने चार भुजा वाली देवी सरस्वती से वीणा बजाने का अनुरोध किया। देवी के वीणा बजाने के साथ-साथ संसार के सभी जीव-जन्तुओं को वाणी प्राप्त हुई थी। सरस्वती देवी ने जीवों को वाणी के साथ-साथ विद्या और बुद्धि भी दी। इसलिए बसंत पंचमी के दिन हर घर में सरस्वती की पूजा भी की जाती है। दूसरे शब्दों में बसंत पंचमी का दूसरा नाम सरस्वती पूजा भी है। मां सरस्वती को विद्या और बुद्धि की देवी माना गया है।

विद्यार्थी, लेखक और कलाकार सरस्वती देवी की मूर्ती के सामने पुस्तकें, कलम और वाद्ययंत्र रखकर पूजा करते हैं। 

लोग प्राकृतिक जल स्रोतों, बाबलियों और झरनों में स्नान कर पीले वस्त्र धारण करते हैं और मंदिरों में पूजा-अर्चना करते हैं। पूजा के लिए पीले रंग के चावल, पीले लड्डू और केसर वाले दूध का इस्तेमाल किया जाता है। स्कंद पुराण के अनुसार पूजा के लिए सफेद फूल, चन्दन, श्वेत वस्त्र से देवी सरस्वती जी की पूजा करना अच्छा होता है। माता सरस्वती के पूजन के लिए अष्टाक्षर मूल मंत्र “श्रीं ह्रीं सरस्वत्यै स्वाहा” का जाप करना उपयोगी होता है। वहीं रात में दोबार धुप और दीपक जलाकर 108 बार मां सरस्वती के नाम का जाप करना और पूजा के बाद देवी को दण्डवत प्रणाम करना चाहिए।

**************



इनको ओले कहते हैं जी.कविता-करणीदानसिंह राजपूत.



इनको ओले कहते हैं जी,

ये खेतों में गांवों में गिरते हैं जी,

ये कोठी बंगलों में नही गिरते

मंत्री जी सरकार जी।

इनकी मार आपके वेतन भत्तों

पर नहीं पड़ती।

आपको फुरसत होतो

फोटो देख लेना।

अपने बीबी बच्चों को

दिखलाना और बताना

कि इनको ओले कहते हैं

ये खेतों और गांवों में गिरते हैं।

बच्चे मचल पड़ें देखने को तो

पिकनिक मनाने पहुंच जाना।


**

करणीदानसिंह राजपूत,

सूरतगढ़।

29 जनवरी 2020.

********


मंगलवार, 28 जनवरी 2020

राजस्थान के सूरतगढ में बिना मंजूरी मदरसा निर्माण भवन को सीज किया गया

सूरतगढ़ 28 जनवरी 2020.

नगरपालिका ने वार्ड नं. 1 में अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई की और

निर्माणाधीन भवन को किया सीज कर दिया। उक्त भवन मदरसे के नाम से निर्माण किया जा रहा था। नगरपालिका की ओर से उक्त भवन

निर्माण करने वालों को नोटिस जारी किया गया है। उक्त भवन पर नोटिस लगाया गया है। भवन को छह माह की अवधि के लिए सीज किया गया है।

नगरपालिका में कांग्रेस बोर्ड बनने के बाद अवैध निर्माण के आरोप में यह दूसरी कार्रवाई है।

ओमप्रकाश कालवा के अध्यक्ष बनने के बाद पहली सीज कार्रवाई भादू कटले पर हुई। भादू कटले निर्माण को 13 दिसंबर को सीज किया गया था जो आजतक सीज स्थिति में है। ईओ लालचंद सांखला की ओर से कार्रवाई की गई। सांखला 31 मार्च 2020 को सेवानिवृत्त होने वाले हैं।

--------



यह ब्लॉग खोजें