शुक्रवार, 17 सितंबर 2021
शुक्रवार, 10 सितंबर 2021
प्लास्टिक की कौनसी वस्तुओं पर लगेगा प्रतिबंध- आज से ही तैयार रहें. महत्वपूर्ण जानकारी
* करणीदानसिंह राजपूत *
भारत सरकार के राजपत्र 11 मार्च 2021 में पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय भारत सरकार की अधिसूचना के अनुसार सिंगल यूज प्लास्टिक से बनी वस्तुओं पर 1 जनवरी 2022 एवं सिंगल यूज प्लास्टिक पोलीस्टाईरीन और विस्तारित पोलीस्टाईरीन वस्तुओं पर 1 जुलाई 2022 से प्रतिबंध लागू हो जाएगा।
जिला कलक्टर श्री जाकिर हुसैन ने बताया कि राजस्थान सरकार के उद्योग आयुक्त द्वारा जारी पत्र के अनुसार एक बार इस्तेमाल होने वाले प्लास्टिक उत्पादों के विनिर्माण, आयात, भण्डारण, वितरण, विक्रय एवं उपयोग को बंद करने एवं उसके वैकल्पिक उत्पादों को बढ़ावा देने के लिये सांकेतिक कार्य योजना भिजवायी जा रही है।
जिला स्तर पर आयोजित होने वाली डीआरएम की नियमित बैठकोें के ऐजेण्डे में इसे शामिल कर संबंधित विभागों, ओद्यौगिक संघों, प्रतिष्ठानों के स्तर से व्यापक जानकारी दी जाये।
* एक बार इस्तेमाल होने वाली
प्लास्टिक से बनी वस्तुएं जैसी प्लास्टिक स्टिक युक्त ईयर बड्स, गुब्बारों के लिये प्लास्टिक की डंडियां, प्लास्टिक के झंडे, कैंडी स्टिक, आईसक्रीम की डंडिया, पोलीस्टाइरीन (थर्मोकोल), सजावटी सामग्री 1 जनवरी 2022 से तथा एक बार इस्तेमाल होने वाली प्लास्टिक पोलीस्टाइरीन और विस्तारित पोलीस्टाइरीन वस्तुएं जैसे प्लेट, कप, गिलास, कांटे, चम्मच, चाकू, स्ट्रा टेª जैसे कटलरी, मिठाई के डिब्बों के ईर्द-गिर्द लपेटने, पैक करने वाली फिल्में, निमंत्रण कार्ड और सिगरेट पैकेट, 100 माईक्रोन से कम मोटाई वाले प्लास्टिक, पीवीसी बैनर, स्ट्रिई 1 जुलाई 2022 से उत्पादन, विनिर्माण, आयात, भण्डारण, वितरण, विक्रय एवं उपयोग पर प्रतिबंध लगेगा।
सिंगल यूज प्लास्टिक की जगह वैकल्पिक उत्पाद
सिंगल यूज प्लास्टिक उत्पादों के वैकल्पिक उत्पादों के स्थापित होने वाली इकाईयों को मुख्यमंत्री लघु उधोग प्रोत्साहन योजना, प्रधानमत्री रोजगार सजृन योजना, राजस्थान निवेश प्रोत्साहन योजना आदि में दी जा रही सहायता सुविधाओं की जानकारी ओद्यौगिक संघों, उद्यमियों को व आमजन को दी जाये। संभावित वैकल्पिक उत्पादों में लकड़ी एवं बांस की स्टिक, डंडियां, कपड़े के झण्डे, कांच, स्टील, पेपर, बोन चाईना, मिट्टी कांच, बांस, आयरन स्टील, लकड़ी स्टील, पत्ते, कपड़े के बैनर, सजावटी पेपर इत्यादि को वैकल्पिक के तौर पर उपयोग किया जा सकता है। ०0०
---------
रविवार, 5 सितंबर 2021
व्हाट्सएप 1 नवंबर से 43 स्मार्ट फोन पर नहीं चलेगा. पूरी सूची।
पॉपुलर इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप वॉट्सऐप 1 नवंबर से पुराने स्मार्टफोन्स पर काम नहीं करेगा. वॉट्सऐप लगातार पुराने फोन पर अपने सपोर्ट को बंद करती है, और अब वॉट्सऐप 43 पुराने स्मार्टफोन मॉडल पर काम नहीं करेगा।
वॉट्सऐप सपोर्ट खत्म होने वाले जिन फोन की लिस्ट जारी हुई है, उनमें एंड्रॉयड और ऐपल iOS दोनों ही मौजूद हैं।
सन की रिपोर्ट के मुताबिक एंड्रॉयड 4.0.4 पर चलने वाले फोन पर वॉट्सऐप नहीं चलेगा.
इसके अलावा ऐपल iOS 9 पर चलने वाले आईफोन पर भी इसका सपोर्ट बंद हो जाएगा. आइए देखते हैं उन फोन को जिनपर 1 नवंबर से वॉट्सऐप काम नहीं करेगा…
iPhone SE, 6S and 6S Plus.
Samsung
सैमसंग Galaxy Trend Lite, सैमसंग Galaxy Trend II, सैमसंग Galaxy SII, सैमसंग Galaxy S3 mini, सैमसंग Galaxy Xcover 2, गैलेक्सी Core और गैलेक्सी Ace 2.
LG
LG Lucid 2, ऑप्टिमस F7, Optimus F5, ऑप्टिमस L3 II Dual, Optimus F5, ऑप्टिमस L5, Optimus L5 II, Optimus L5 Dual, Optimus L3 II, Optimus L7,ऑप्टिमस L7 II Dual, ऑप्टिमस L7 II, ऑप्टिमस F6, Enact , ऑप्टिमस L4 II Dual, ऑप्टिमस F3, Optimus L4 II, Optimus L2 II, Optimus नाइट्रो HD and 4X HD, और Optimus F3Q.
ZTE
ZTE Grand S Flex, ZTE V956, Grand X Quad V987 और ग्रैंड Memo.
Huawei
हुवावे Ascend G740, Ascend Mate, Ascend D Quad XL, Ascend D1 क्वाड XL, Ascend P1 S, और Ascend D2.
Sony
सोनी Xperia Miro, Sony एक्सपीरिया Neo L, Xperia Arc S.
बाकी फोन…
Alcatel One Touch Evo 7, Archos 53 Platinum, HTC Desire 500, Caterpillar Cat B15, Wiko Cink Five, Wiko Darknight, Lenovo A820, UMi X2, Faea F1 and THL W8.
अगर इस लिस्ट में आपका भी फोन मौजूद है तो 1 नवंबर से आप अपने फोन पर वॉट्सऐप नहीं चला सकेंगे.,o0o
सबसे बड़े गुरु 'मोबाइल गुरु' को वंदन - * करणीदानसिंह राजपूत *
सूर्योदय से पहले ही शुभकामनाओं के साथ शिक्षा शुरू होती है जो सारे दिन चलती है।
रात को सोते वक्त भी चलती है और सो जाने के बाद भी चलती रहती है।
संदेश पर संदेश सीख पर सीख शब्दों से सीख भाषण से सीख चित्रों सहित सीख न जाने कितने प्रकार की शिक्षा मिल रही है। सोशल मीडिया जिसे मैं सोशल साइट्स कहता हूँ कभी शिक्षा देने में आलसी नहीं रहे।
* मोबाइल ग्रुपों से शिक्षा थोपे जा रहे हैं।जब विद्यालयों में थप्पड़ और डंडे का प्रचलन था वह सहन हो जाता था,अब मोबाइल गुरु जो थप्पड़ डंडे नहीं मारता उसकी सीख असहनीय होते हुए भी ग्रहण करनी पड़ रही है। ऐसे लगता है कि अगर गुरु की हां में हां नहीं मिलाई तो एक ना के बाद न जाने कितने लठ खाने पड़ जाएंगे। नाराज मोबाइल गुरू एक ही संदेश धड़ाधड़ दस बीस बार भेज देगा। एक के बाद एक आते रहेंगे।
* कहने को सुप्रभात शुभ रात्रि अंग्रेजी में गुड मॉर्निंग गुड नाइट। ना जाने कितने ही शब्द मेरे मोबाइल गुरु ने बना लिए हैं। रोजाना जयंतियों और पुण्यतिथियों के संदेश कि इनके कदमों पर चलें। मोबाइल गुरु नहीं चलता मगर मुझे चलने का कहता है। ऐसे दिन भी होते हैं जिनमें एक तरफ जयंती पर बधाई और तत्काल ही दूसरी तरफ पुण्यतिथि पर श्रद्धा सुमन का अर्पण।
मैं उस धर्म को देवी देवता को मानता हूं चाहे न मानता हूं सीख सर्वोपरि जो मोबाइल गुरू ने दे दी।
** मैं असल में मोबाइल गुरू की सीख ग्रहण पढ़ते-पढ़ते उक्ता गया हूं। अब मोबाइल खोलते ही सबसे पहले शिक्षा के पाठ उड़ाने में लगता हूं जिसे अंग्रेजी में डिलीट करना कहते हैं।
अब तो समझ में बहुत कुछ आ गया है।फारवर्ड मैटर भी उड़ाने की शिक्षा मुझे अच्छी तरह से मिल चुकी है।
💐 मोबाइल गुरू को वंदन।
* 5 सितंबर 2021.
-- करणीदानसिंह राजपूत,
स्वतंत्र पत्रकार
( राजस्थान सरकार के सूचना एवं
जनसंपर्क निदेशालय से अधिस्वीकृत)
सूरतगढ़ ( राजस्थान ) भारत।
91 94143 81356.
---------
मंगलवार, 31 अगस्त 2021
सुप्रीम कोर्ट द्वारा सुपरटेक के 950 फ्लैट वाले 40 मंजिला 2 टॉवरों को गिराने का आदेश:
* करणीदानसिंह राजपूत *
सुप्रीम कोर्ट ने अधिकारियों की मिलीभगत से बिल्डरों/ कोलोनाइजरों द्वारा नियम विरुद्ध बनाए गए निर्माणों के मामलों में और आरक्षित क्षेत्र में नियम विरुद्ध निर्माणों के मामलों में बहुत सख्त है। अनेक फैसले अवैध निर्माणों को तोड़ने के होने के बाद निर्माणों को तय समय सीमा में तोड़ना पड़ा है।
एकदम ताजा मामला सुपरटेक का है। प्रोजेक्ट के 950 फ्लैट वाले 2 टॉवरों को गिराने का आदेश मंगलवार 31 अगस्त को दिया गया है।फ्लैट खरीदारों का क्या होगा का भी फैसले में वर्णन है।
सुप्रीम कोर्ट ने सुपरटेक के नोएडा एक्सप्रेस वे स्थित एमराल्ड कोर्ट प्रोजेक्ट के टॉवर-16 और 17 को अवैध ठहराया है. कोर्ट ने इन दोनों 40 मंजिला टॉवरों को 3 महीने में गिराने का आदेश दिया है।
सुप्रीम कोर्ट ने सुपरटेक के नोएडा एक्सप्रेस वे स्थित एमराल्ड कोर्ट प्रोजेक्ट के टॉवर-16 और 17 को अवैध ठहराया है. कोर्ट ने इन दोनों 40 मंजिला टॉवरों को 3 महीने में गिराने का आदेश दिया है.
सुप्रीम कोर्ट ने नोएडा अथॉरिटी को कहा कि बिल्डर और अथॉरिटी मिलकर गैर कानूनी काम कर रहे हैं. बिल्डर अपने पैसे के बल पर हर तरह का उलंघन कर रहे हैं. नोएडा में गैर कानूनी अतिक्रमण और कंस्ट्रक्शन की बड़ी वजह बिल्डर और अथॉरिटी के ऑफिसर का गठजोड़ है।
शीर्ष अदालत ने कंपनी को फ्लैट खरीदारों को ब्याज के साथ पैसे वापस करने का आदेश दिया है. कोर्ट ने कहा है कि फ्लैट मालिकों को दो महीने में पैसा ब्याज सहित पैसा वापस करना होगा. 12 परसेंट सालाना का ब्याज देना होगा।
सुप्रीम कोर्ट ने सुपरटेक के नोएडा एक्सप्रेस वे स्थित एमराल्ड कोर्ट प्रोजेक्ट के टॉवर-16 और 17 को अवैध ठहराया है. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि Emarald Court सोसाइटी में दो टॉवर नियमों का उल्लंघन करके बनाए गए हैं. इन टॉवर में 950 फ्लैट हैं. एक टॉवर 42 मंजिल का है. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि जब नक्शा पास हुआ था तब ये दोनों टॉवर अप्रूव नहीं हुए थे. बाद में नियमों का उल्लंघन करके ये टॉवर बनाए गए थे।
* 2 करोड़ रुपये हर्जाना भी देना होगा *
इसके साथ ही सुपरटेक सोसाइटी आरडब्लूओ को दो करोड़ रुपये का हर्जाना देगा. इन दोनों टॉवरों को सुपरटेक अपने पैसे से गिराएगा. कोर्ट ने इन्हें 3 महीने में गिराने के आदेश दिए हैं.
* अन्य भवनों को नुकसान नहीं पहुंचना चाहिए*
फैसले में कहा गया है कि टॉवर्स को तोड़ते वक्त अन्य भवनों को नुकसान नहीं पहुंचना चाहिए.
* सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ और जस्टिस एमआर शाह ने इस मामले की सुनवाई की।०0०
रविवार, 29 अगस्त 2021
भगवान राम की जन्मस्थली रेल से पहुंचे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद- रेल से आवागमन प्रशंसनीय
* करणीदानसिंह राजपूत *
रेलमंत्री ने रेलसेवा चुनने के लिये आभार जताया
अयोध्या स्टेशन के चहुँमुखी विकास पर 80 करोड़ रूपये खर्च किये जा रहे हैं
भारत के राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद रविवार सुबह एक विशेष रेलगाड़ी से भगवान राम की जन्मस्थली पवित्र अयोध्या पहुंचे। राष्ट्रपति द्वारा रेल सेवा को प्राथमिकता देना बड़ी बात है जिसकी मुक्त कंठ प्रशंसा की जाना स्वाभाविक है।
राष्ट्रपति को ले जाने वाली इस रेलगाड़ी ने उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के ऐतिहासिक चारबाग रेलवे स्टेशन से सुबह 09.39 बजे अपनी यात्रा शुरू की और पूर्वाह्न 11.27 बजे अयोध्या स्टेशन पहुंची। चारबाग रेलवे स्टेशन पर उत्तर प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदी बेन पटेल, रेल राज्यमंत्री श्रीमती दर्शना विक्रम जरदोश, उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री डाॅ0 दिनेश शर्मा, उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्रीगण, लखनऊ के मेयर, सांसद और विधायक, अध्यक्ष और सीईओ रेलवे बोर्ड सुनीत शर्मा, उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक आशुतोष गंगल, मंडल रेल प्रबंधक लखनऊ एस. के. सपरा तथा राज्य प्रशासन और रेलवे के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
राष्ट्रपति का अयोध्या रेलवे स्टेशन पहुंचने पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ और उत्तर रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों ने स्वागत किया।
राष्ट्रपति इसी रेलगाड़ी से शाम 6.00 बजे वापस लखनऊ लौट आए। इससे पहले राष्ट्रपति ने पिछले महीने जून में दिल्ली सफदरजंग रेलवे स्टेशन से अपने गृहनगर कानपुर देहात तक रेल से यात्रा की थी।
भारत के प्रथम नागरिक के लिए इन दोनों रेल दौरों की मेजबानी करना भारतीय रेलवे के लिए सम्मान और गौरव की बात है।
राष्ट्रपति के पिछले दौरे की तरह ही इस बार भी उनके अयोध्या जाने के लिए एक विशेष राष्ट्रपति रेलगाड़ी को तैयार किया गया। आजादी के बाद से राष्ट्रपति द्वारा रेलयात्रा के लिए उपयोग में लाये जाने वाले सैलून कोच को कुछ समय पूर्व स्वयं राष्ट्रपति महोदय के कहने पर सेवा से विमुक्त कर दिया गया था क्योंकि इसके रख-रखाव पर काफी धन और संसाधन खर्च हो रहे थे। इन दिनों जबकि भगवान राम के पवित्र और प्राचीन शहर अयोध्या को फिर से जीवंत किया जा रहा है, ऐसे में उत्तर रेलवे बेहतर यात्री और माल सेवा अनुभव के लिए शहर और उसके आस.पास में सुविधाओं का विस्तार कर रहा है। रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास किया जा रहा है और रेल उपयोगकर्ताओं के लिए 80 करोड़ रुपये की लागत से अनेक सुविधाएं प्रदान की जा रही है। इनमें एक नया स्टेशन भवन, फुटओवर ब्रिज, एस्केलेटर और लिफ्ट, जनसुविधाएं और विश्राम कक्ष इत्यादि का कार्य शामिल है। सालारपुर में एक नया माल ढ़ुलाई टर्मिनल तैयार किया जा रहा है। भिलारघाट में कोल साइडिंग का विकासए बाराबंकी-अकबरपुर रेल सेक्शन का विद्युतीकरण और बाराबंकी-अयोध्या-जफराबाद के बीच दोहरीकरण का कार्य समाप्ति के विभिन्न चरणों में है।
दिल्ली में रेलमंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने माननीय राष्ट्रपति को उनकी अयोध्या यात्रा के लिए रेल सेवा का चुनाव करने के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने आगे कहा कि रेलवे यात्रा, पर्यटन और तीर्थ यात्रा को प्रोत्साहन देने के लिए धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व के स्टेशनों के विकास पर ध्यान केन्द्रित कर रही है। इससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।
(श्रीगंगानगर, 29 अगस्त 2021.)
*****
---------
सूरतगढ़ में बिजली लाईनों के नीचे लगाए पेड़ों से शुरू होने वाली है परेशानियां
० बिजली लाईनों के नीचे लगे पेड़ तारों तक पहुंचे। आने वाली परेशानियों से निपटने की तैयारी अभी शीघ्र ही शुरू करनी होगी। ०
* करणीदानसिंह राजपूत *
सूरतगढ़ उपखंड कार्यालय के आसपास बिजली तारों के नीचे पौधारोपण हुआ और वे पौधे अब पेड़ बन कर इतने ऊंचे हो गए हैं कि कुछ समय बाद बिजली तारों को छूते हुए ऊपर तक निकल जाएंगे। इन पेड़ों की संख्या करीब 50 से अधिक है।
बिजली की लाइनें दूसरी जगह स्थानांतरित करने की आवश्यकता होगी और यह मांग भी जरूर उठेगी। वहां अन्यत्र स्थानांतरित करने की जगह होगी या नहीं होगी। यह अवलोकन अभी किया जा सकता है।
पर्यावरण प्रेमी सामाजिक संस्थाएं सरकारी अधिकारी पौधरोपण/वृक्षारोपण करने से पहले स्थान तय करते वक्त यह ध्यान रखें कि बिजली तारों की लाइन के नीचे पौधारोपण / वृक्षारोपण नहीं हो।
* पेड़ कितनी ऊंचाई लेगा और उसका घेरा कितना होगा यह पेड़ की किस्म से पहले तय किया जाना चाहिए।सड़क के किनारे भी पेड़ लगाते वक्त यह ध्यान रखना चाहिए कि कुछ साल के बाद पेड़ सड़क तक पहुंच कर आवागमन में बाधा न बने। भवनों की नींव से सटकर भी पौधारोपण नहीं होना चाहिए।
पर्यावरण प्रेमी और सामाजिक संस्थाएं पौधारोपण कर वृक्ष लगाने में लगी हैं जो समाज सेवा और प्रकृति पूजा का बहुत बड़ा कार्य है।०0०
रविवार, 15 अगस्त 2021
सूरतगढ़- गढ की प्राचीर पर फहराया तिरंगा- गढ बचाने का अभियान जारी.
* करणीदानसिंह राजपूत *
सूरतगढ़ 15 अगस्त 2021.
जांबाजो ने 75 वें स्वतंत्रता दिवस पर यहां गढ की बची हुई विरासत पर राष्ट्रीय धवज फहराया। प्रसिद्ध धावक महेंद्र नागर बद्रीप्रसाद बिनाणी, आदि ने कार्यक्रम में भाग लिया।
धरोहर संरक्षण समिति ने गढ की सुरक्षा और बचाव अभियान के तहत स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने की शुरुआत की थी। उसी की देखरेख में कुछ साल यह चला। उसके बाद शहर के जांबाजो ने इसे आगे बढाया। अब बचे हुए गढ को बचाने के लिए कभी कभी आवाज उठती रहती है। सूरतगढ़ का नाम रखने के लिए गढ होना ही चाहिए।
सरकार तो नजूल संपत्ति में घोषित करके गढ का काफी हिस्सा नीलाम कर बेच चुकी है। जन विरोध के कारण ही करीब आधा हिस्सा बच पाया।
नगरपालिका के कुछ अध्यक्षों ने मरम्मत कराने बाग विकसित कराने की घोषणाएं की मगर बाद में किसी ने कुछ भी नहीं किया और जनता व संस्थाओं ने भी दबाव नहीं डाला। नगरपालिका आज भी इसे मरम्मत करवा कर क्षेत्र को विकसित कर सकती है।
पूर्व में राष्ट्रीय पर्वों पर अनेक बार धरोहर संरक्षण समिति के पूर्व अध्यक्ष हरिमोहन सारस्वत 'रूंख', नाटककार स्व.बाबूलाल शर्मा बिन्नाणी, पत्रकार करणीदानसिंह राजपूत, इंजीनियर रमेश चन्द्र माथुर आदि यहां राष्ट्रीय ध्वज फहरा चुके हैं।०0०
******
भारतीय सेना की वीरता पर लालगढ़ जाटान छावनी में आयोजित छात्र वार्ता
* करणीदानसिंह राजपूत *
श्रीगंगानगर, 14 अगस्त 2021.
भारतीय सेना को अन्य सेनाओं में बेहतीन लडाकू बल के रूप में जाना जाता है।
क्षेत्रीय अखण्डता, राष्ट्रीय सुरक्षा सुनिश्चित करना और राष्ट्रीय एकता को बनाये रखना,वर्षो से भारतीय सेना का प्राथमिक कर्तव्य रहा है।
स्वतंत्रता के बाद से हमारी सेना शान्ति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए बाहरी आक्रमण और आंतरिक खतरों के खिलाफ लड़ रही है। जिसकी वीरता की गाथा निरन्तर प्रगतिशील है।राष्ट्र विरोधियों के खिलाफ पारम्परिक अभियान घुसपैठ/काउन्टर आतंकवादी या मानवीय कार्यवाही और आपदा राहत जैसी परिस्थितियों में भरतीय सेना और दृढता के साथ संलग्न है।
स्वतंत्रता दिवस के 75 वें वर्ष के उपलक्ष में गाडीव डिव के तीव्र तीसरी ब्रिगेड ने 13 अगस्त 2021 को लालगढ जाटान सैन्य छावनी में 11 वीं और 12 वीं की कक्षा के स्कुली बच्चों के लिए भारतीय सेना में वीरता पर एक वार्ता आयोजित की।
देश के भावी योद्धाओं के मन में राष्ट्रवाद की भावना पैदा करने के लिए सेना स्वतंत्रता के बाद से विभिन्न युद्धो में वीरता पर जानकारी देने लघु कक्षाओं के स्कुली बच्चों तक पहुंची।
इस अवसर पर एक युवा अधिकारी द्वारा भाषण दिया गया जो स्कुली बच्चों के मस्तिक में राष्ट्र भक्ति की भावना तथा राष्ट्रीय एकता को बनाये रखने पर केन्द्रीत था।
आर्मी पब्लिक स्कूल और केन्द्रीय विद्यालय लालगढ जाटान के कुल 104 छात्रों व शिक्षकों ने इस वार्ता में भाग लिया और 350 छात्रों के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म के माध्यम से बात प्रसारित की गई। ०0०
--------
शनिवार, 14 अगस्त 2021
सूरतगढ़ सिटी पुलिस स्टेशन के थाना अधिकारी सीआई राम कुमार लेघा का स्थानांतरण
सूरतगढ़ सिटी पुलिस स्टेशन के थाना अधिकारी सीआई राम कुमार लेघा का स्थानांतरण राजस्थान पुलिस अकादमी में किया गया। रामकुमार लेघा ने यहां 21 फरवरी 2020 को थाना अधिकारी का कार्यभार ग्रहण किया था।

















































