रविवार, 25 अप्रैल 2021
श्रीगंगानगर जिला: अधिकारी व कर्मचारी मुख्यालय नही छोड़ेंगे जिला कलक्टर
* विशेष समाचार- करणीदानसिंह राजपूत *
श्रीगंगानगर, 24 अप्रैल 2021.
जिला कलक्टर श्री जाकिर हुसैन ने कोविड-19 के प्रकोप को देख्ते हुए अधिकारियों व कर्मचारियों को अपने मुख्यालय पर रहने के निर्देश दिए है।
जिला कलक्टर ने जिले में कार्यरत समस्त अधिकारियों व कर्मचरियों को निर्देशित किया है कि वर्तमान में कोरोना महामारी की रोकथाम के कार्यो को देखते हुए कोई भी अधिकारी व कर्मचारी बिना अनुमति के अपना मुख्यालय नही छोड़ेंगे तथा बिना अनुमति के मुख्यालय छोड़ने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। 0०0
----------
शनिवार, 24 अप्रैल 2021
राजस्थान में सरकार ने शादी कार्यक्रम का समय 3 घंटे कैसे क्यों किसकी राय लेकर निर्धारित किया?
f
* सामयिक लेख - करणीदानसिंह राजपूत *
राजस्थान सरकार की 23 अप्रैल 2021 को जारी कोरोना गाइड लाईन में विवाह कार्यक्रम के लिए 3 घंटे निर्धारित किया है अर्थात 3 घंटे में समारोह पूरा करना है। यह समारोह भी एक ही स्थान पर करने का भी निर्देश है।
राजस्थान सरकार शादी ब्याह के समारोह का समय 3 घंटे आखिर कैसे तय किया?
सरकार को बताना चाहिए कि इस 3 घंटे के कार्यक्रम में क्या-क्या किया जा सकता है और प्रत्येक विधि में कितना कितना समय लगाना चाहिए ताकि 3 घंटे में समारोह पूरा हो जाए। इसमें वरमाला फेरे विदाई आदि सभी हो।
क्या राजस्थान सरकार ने यह तय करने से पहले राय ली थी। उस राय देने वालों में कौन थे? मंत्री और सचिव आदि।
सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर 3 घंटे समय कैसे निर्धारित किया गया? यह कैसे तय किया गया कि 3 घंटे में सारे कार्यक्रम ब्याह के संपन्न हो जाएंगे।
किसी ने तो यह राय दी ही होगी। फिर इस पर चर्चा हुई होगी। चर्चा के बाद यह तय किया गया होगा कि 3 घंटे उचित है।
सरकार ने ब्याह कार्यक्रम तीन घंटे निर्धारित कर दिया। इन तीन घंटों पर किसी की प्रतिक्रिया अभी आज नहीं आई।
कितना समय होना चाहिए। यह समय कम है या ज्यादा है। फिलहाल कोई नहीं बोला। इस अवधि 3 घंटे पर कोई नहीं बोला। यदि सरकार समय 2 घंटा कर देती या एक घंटा कर देती फिर भी कोई नहीं बोलता। मतलब 2 घंटे और 1 घंटे में भी शादी ब्याह कार्यक्रम के लिए लोग तैयार हैं।
जो पंडित लोग ब्याह करवाते हैं।वे बताएं तो सही की 3 घंटे में केवल फेरे भी हो सकते हैं या नहीं हो सकते?
पंडित जी कौन कौन से मंत्र और कौन-कौन सी विधियां तरीके छोड़ेंगे ताकि कार्यक्रम इस अवधि 3 घंटे में पूरा हो जाए।
लड़की वाले और लड़के वाले दोनों ही क्या 3 घंटे में सब कुछ शादी विवाह के शगुन से लेकर विदाई तक पूरा कर लेंगे?
यदि इतने समय में पूरा करना संभव नहीं है तो कम से कम सरकार को एक पत्र तो स्थानीय अधिकारी के माध्यम से भेज ही सकते हैं।
इस प्रकार की शादी जिसमें बहुत कुछ छोड़ कर के फेरे करवाने हैं क्या यह पूर्ण शादी कहलाएगी या विधि विधान के हिसाब से आधी अधूरी शादी कहलाएगी। सरकारी रिकॉर्ड में तो रजिस्ट्रेशन करवाना होता है उसके हिसाब से तो कागजात में पूरी हो जाएगी।
आश्चर्य यह है कि किसी ने राजस्थान सरकार से पूछा नहीं कि सवाल नहीं किया कि आखिर आपने 3 घंटे समय तक कैसे किया ?
यह अवधि समय 3 घंटे किस तरह से सोच कर तय किया गया? यह सवाल महत्वपूर्ण है
और इसके लिए एक ही स्थान पर आयोजन होगा। चट मंगनी पट ब्याह का मुहावरा याद आएगा।
सोशल साइट्स पर बात बात में लिखने वाले चुप हैं। संस्कार और संस्कृति की बातें करने वाले भी चुप हैं।
सरकार को ब्याह कार्यक्रम के निर्धारित समय में छूट देनी चाहिए और एक दिवस तो अवश्य ही करना चाहिए।0०0
सामयिक लेख-
करणीदानसिंह राजपूत,
स्वतंत्र पत्रकार,
सूरतगढ़ ( राजस्थान)
94143 81356.
*******
अच्छा लगे तो शेयर अवश्य करें।प्रकाशन कर सकते हैं।
*******
शुक्रवार, 23 अप्रैल 2021
साधारण बीमारी के लिए अस्पताल की बजाए ई-संजीवनी से ऑनलाइन लें उपचार: डॉ. मुकेश कुमार
* करणीदानसिंह राजपूत *
हनुमानगढ़ 23 अप्रैल 2021.
जिला हनुमानगढ़ में कोरोना का संक्रमण बढ़ रहा है। कोरोना पॉजीटिव मरीजों की संख्या में भी दिन-प्रतिदिन बढ़ोतरी हो रही है। ऐसे में आमजन को घर पर रहने के निर्देश दे दिए गए हैं। आवश्यक वस्तुओं को छोड़कर बाजार भी बन्द हो गए हैं। ऐसे में किसी भी बीमारी से ग्रस्त रोगी अब ई-संजीवनी ऐप्प के जरिए ऑनलाइन उपचार ले सकते हैं।
डिप्टी सीएमएचओ डॉ. मुकेश कुमार डिग्रवाल ने बताया कि चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के ई-संजीवनी ऐप्प के जरिए आमजन कोविड-19 के दौरान घर बैठे ऑनलाइन चिकित्सकीय परामर्श ले सकते हैं। इस ऐप्प से कोई भी नागरिक स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लेते हुए घर बैठे गुणवत्तापूर्ण चिकित्सकीय सेवाएं निःशुल्क प्राप्त कर सकता है। इससे आमजन कोरोना संबंधी नियमों की पालना भी कर रहे हैं और भीड़ में नहीं जाना पड़ रहा। जिले में पिछले कुछ महीनों में अनेक लोगों ने इस सेवा का लाभ लिया है। विभाग ने पुनः अपील जारी की है कि हनुमानगढ़ जिलावासी अधिकाधिक इस सेवा का लाभ लें।
उन्होंने बताया कि लगभग सभी परिवार के सदस्यों के पास अपने-अपने मोबाइल फोन है। चिकित्सकीय सेवा लेने के लिए अब हमें अस्पतालों के चक्कर काटने की जरूरत नहीं हैं। हम घर बैठे ही ऑनलाइन तरीके से उपचार ले सकते हैं। जिलेवासियों के लिए सरकार ने ऐप्प के माध्यम से ऑनलाइन टेली-कन्सल्टेशन सेवा शुरू की है। कोई भी व्यक्ति सोमवार से शनिवार सुबह नौ बजे से अपरान्ह तीन बजे तक सामान्य बीमारियों के लिए टेली कंसलटेंसी सेवाएं प्राप्त कर सकता है। इसके लिए राज्य के विशेषज्ञ चिकित्सकों को प्रशिक्षित किया गया है जो ऐप्प के माध्यम से सेवाएं दे रहे हैं।
सीओ-आईईसी मनीष शर्मा ने बताया कि इस सुविधा का लाभ लेने के लिए सबसे पहले गूगल ऐप्प से ई-संजीवनी एप डाउनलोड करना होगा। इसके बाद अपना मोबाइल नम्बर ओटीपी के माध्यम से सत्यापित कर पंजीकरण कर सकते हैं। पंजीकरण के लिए नाम, पता, जेंडर व आयु आदि सूचना दर्ज करनी होगी और यदि चाहें तो अपनी पिछली पर्ची भी अपलोड करें। ऐप्प पर दी गई जानकारी अनुसार पेशेंट आईडी और टोकन नंबर मरीज के मोबाइल पर एसएमएस के जरिए भेज दिए जाएंगे। मरीज अपने मोबाइल नम्बर या पेशेंट आईडी या टोकन नंबर डालकर सिस्टम में लॉग-इन करें। मरीज अपने बारी का इन्तजार करें और टोकन नम्बर आने पर ऑनलाइन चिकित्सक से परामर्श प्राप्त करे। परामर्श के दौरान आप संबंधित चिकित्सक को परेशानी, बीमारी, लक्षण आदि के बारे में बताएं ताकि चिकित्सक आपको दवाएं, सावधानी व परहेज आदि बता सकें। टेली-कन्सल्टेशन पूर्ण होने पर ई प्रिस्क्रिप्शन प्राप्त करें। इसके जरिए आप निकटतम सरकारी डीडीसी अथवा किसी भी मेडिकल स्टोर से दवा प्राप्त कर सकेंगे। जरूरत होने पर आप फॉलोअप परामर्श कर सकते हैं। 00
Manish Sharma
IEC Coordinator
District Hanumangarh
M. 9783552230
************
गुरुवार, 22 अप्रैल 2021
👌 अपन तो नेता हैं! वाह! तेरी बेशर्मी! शब्द - करणीदानसिंह राजपूत.
अपन तो नेता हैं।
किसी को कोरोना होता है।
कोई मरता है।
किसी को सुविधा नहीं है।
ऑक्सीजन नहीं है।
बेड नहीं है तो अपन का क्या?
अपन तो मजे से है।
टाइमपास के लिए फेसबुक पर जयंतिया,जन्मदिन विवाह वर्षगांठ पर बधाई और पुण्यतिथि पर संदेश लगाकर फ्री।
बस! ये इत्ते सारे काम। अपन जनता को समर्पित।
ब्याह शादी में बुलावे पर जाने का धर्म है और अपन निभाते भी हैं।
* सरकार ने भी कह रखा है।
बिना काम के घर से बाहर नहीं निकले।
अपन ने सरकार की बात ही मान रखी है।
घर में बंद हैं।
* चुनाव में निकलेंगे बाहर।टिकट मांगने।अभी चुनावों में टाइम काफी पड़ा है।
* 22 अप्रैल 2021.
****
करणीदानसिंह राजपूत
स्वतंत्र पत्रकार ( राजस्थान सरकार के सूचना एवं जनसंपर्क निदेशालय से अधिस्वीकृत)
सूरतगढ़ (राजस्थान)
बुधवार, 21 अप्रैल 2021
सूरतगढ़:ईओ शैलेंद्र गोदारा ने नगरपालिका में कार्यभार ग्रहण किया.
* करणीदानसिंह राजपूत *
सूरतगढ़ 21 अप्रैल 2021.
नगरपालिका में शैलेंद्र गोदारा ने आज सुबह अधिशासी अधिकारी का पदभार ग्हण कर कार्य शुरू किया।
पालिका अध्यक्ष ओमप्रकाश कालवा उपाध्यक्ष सलीम कुरेशी व पालिका स्टाफ ने कार्यभार ग्रहण करवाया।
अधिशासी अधिकारी का स्वागत किया गया।
नगरपालिका अध्यक्ष ओम प्रकाश कालवा ने शैलेंद्र गोदारा के कार्यग्रहण पर अपना विश्वास व्यक्त करते कहा कि अधिशासी अधिकारी गोदारा,पालिका स्टाफ और पार्षद गण मिलजुल कर टीमभावना से कार्य करेंगे जिससे शहर की जनता का हित होगा। गोदारा चुरू से यहां स्थानांतरित हुए हैं।00
सोमवार, 19 अप्रैल 2021
श्रीगंगानगर जिले में कोविड-19 संक्रमण एवं बचाव निषेधाज्ञा अंतर्गत धारा 144
* करणीदानसिंह राजपूत *
श्रीगंगानगर, 19 अप्रैल 2021.
जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री जाकिर हुसैन ने कोविड-19 की दूसरी लहर के प्रसार को रोकने के लिये गृह विभाग राजस्थान के आदेशों की निरन्तरता में 18 अप्रैल 2021 के अनुसरण में 19 अप्रैल 2021 से 3 मई को प्रातः 5 बजे तक सम्पूर्ण जिले में जन अनुशासन पखवाड़ा मनाया जायेगा।
इस पखवाड़े के अंतर्गत सभी कार्य स्थल व्यवसायिक प्रतिष्ठान व बाजार बंद रहेंगे।
आदेशानुसार उपयुक्त पहचान पत्र के साथ राजकीय कार्मिकों व आवश्यक सेवाओं से जुड़े, केन्द्र सरकार की आवश्यक सेवाओं से जुड़े कार्यालय अनुमत रहेंगे। कार्मिक उपयुक्त पहचान पत्र के साथ अनुमत होंगे।
* बस स्टैण्ड, रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट से आने वाले यात्रियों को टिकट दिखाने पर अनुमति होगी। 72 घंटे पूर्व की आरटीपीसीआर रिपोर्ट दिखानी होगी।
*गर्भवती महिलाओं, रोगियों, सभी निजी चिकित्सालय, लैब के कार्मिक उपयुक्त पहचान पत्र के साथ अनुमत होंगे।
*खाद्य पदार्थ, किरयाने का सामान, मंडियां, फल, सब्जी, पशु चारा संबंधी दुकानें सायं 5 बजे तक अनुमत है।
*इसके अलावा डेयरी, दूध एवं दूधिये संबंधित दुकानें प्रातः 5 बजे से सायं 8 बजे तक खुली रहेगी।
* आदेशानुसार सब्जियों एवं फलों के ठेले, साईकिल रिक्शा, आॅटो रिक्शा, मोबाईल वेन द्वारा सायं 7 बजे तक बेचा जा सकेगा।
** अंतरर्राज्जीय एवं राज्य के अंदर माल परिवहन वाले भार वाहनों के आवागमन, राष्ट्रीय एवं राज्य मार्गों पर संचालित ढ़ाबे एवं वाहन रिपेयर की दुकानें अनुमत होगी।
* कृषकों को मण्डी में समर्थन मूल्य पर फसलों का विक्रय तथा जाते समय ब्रिक्री की रसीद का सत्यापन करवाना होगा।
* राशन की दुकानें बिना अवकाश के खुली रहेगी।
*45 वर्ष से अधिक आयु के लोग टीकाकरण के लिये जाने की अनुमति होगी।
समाचार पत्र वितरण के लिये सुबह 4 से 8 बजे तक तथा इलेक्ट्रोनिक, प्रिंट मीडिया के कार्मिकों को परिचय पत्र के साथ आने-जाने की अनुमति होगी।
*विवाह समारोह एवं अंतिम संस्कार संबंधी गतिविधियां पूर्व के 15 अप्रैल 2021 के आदेशों के अनुरूप अनुमत है।
*प्रतियोगी परीक्षा के लिये प्रवेश पत्र दिखाने पर आवागमन अनुमत, फार्मास्यूटिकल्स, दूरसंचार, इंटरनेट, डाक, कुरियर, प्रसारण, आईटी, बैंक, एटीएम, सेबी, स्टाॅक व्यक्तियों का उपयुक्त पहचान के साथ अनुमति होगी।
* फूड, मिठाई की होम डिलीवरी रात 8 बजे तक, इंदिरा रसोई का भोजन रात 8 बजे तक, नरेगा श्रमिकों, एलपीजी, पेट्रोल पम्प, गैस, आउटलेट की सेवाएं रात्रि 8 बजे तक अनुमत होगी। कोल्ड स्टोरेज, वेयर हाउसिंग, निजी सुरक्षा, ऐसे उधोग जहां श्रमिक वर्ग का उपयोग हो, छूट रहेगी।
*** आदेशों का उल्लंघन करने पर धारा 188, आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005, राजस्थान महामारी अधिनियम 2020 के तहत कार्यवाही होगी।
*सार्वजनिक स्थलों पर एवं परिवहन के दौरान फेस मास्क पहनना अनिवार्य होगा। सामाजिक दूरी कार्य स्थलों को सेनेटाईज करना, जांच एवं स्वच्छता, सार्वजनिक स्थलों पर थूकना निषिद्ध है।
* सार्वजनिक स्थानों पर शराब, पान, गुटका, तम्बाकू आदि का सेवन निषिद्ध है।
* जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट ने कोविड-19 उपयुक्त व्यवहार यथा फेस मास्क पहनने, हाथों की स्वच्छता और सामाजिक दूरी बनाये रखने को बढ़ावा देने के लिये सभी आवश्यक उपाय करने होंगे। फेस मास्क पहनना एक आवश्यक निवारक उपाय है। मुख्य आवश्यकता को लागू करने के लिये सार्वजनिक और कार्य स्थलों पर चहरे पर मास्क नहीं पहनने वाले व्यक्तियों पर उचित जुर्माना की कार्यवाही की जायेगी। ००
राजस्थान में कोरोना रोकने को सख्ती,जनजागरण पखवाड़ा नाम से गाइड लाईन, पढें..
* करणीदानसिंह राजपूत *
19 अप्रैल 2021.
राजस्थान में कोरोना वायरस के फैलाव को अधिक मानते हुए राज्य में बचाव के लिए सख्ती अधिक कर दी है जिसे जन जागरण पखवाड़े का नाम दिया है।
इसके लिए 18 अप्रैल 2021को नई गाइड लाईन जारी की गई है जो 19 अप्रैल से 3 मई तक रहेगी।
*राजस्थान में सख्त कर्फ्यू रहेगा सरकार ने जिन सेवाओं को छूट दी है उनका और जिन्हें बंद रखने का निर्देश है उनका वर्णन इस नई गाइडलाइन में किया गया है इसे क्रम से देखें।00
×××××××××+××××××××















































