शनिवार, 4 अप्रैल 2020

राजस्थान सरकार ने वरिष्ठ पत्रकार सम्मान में प्रसिद्ध पत्रकार करणी दान सिंह राजपूत का चयन किया



सूरतगढ़ 4 अप्रैल 2020.


राजस्थान सरकार की वरिष्ठ पत्रकार सम्मान योजना में वरिष्ठ पत्रकार करणीदानसिंह राजपूत का चयन किया गया है। सूचना के अनुसार अभी पन्द्रह पत्रकारों का चयन हुआ है और जल्दी ही और पत्रकार भी चुने जाएंगे।

पत्रकार राजपूत को 28 मार्च को सूचना मिली तथा 31 मार्च को चयन हुआ। वरिष्ठ अधिस्वीकृत स्वतंत्र पत्रकार सम्मान योजना के तहत सम्मान निधि प्रदान की जाती है। यह सम्मान निधि हर माह सीधे बैंक में पहुंचती है।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपने बजट में वरिष्ठ पत्रकारों को सम्मान प्रदान करने की योजना शुरू की है, उसी के तहत यह चयन हुआ है राजपूत 74 साल के हैं और राजस्थान और देश के विभिन्न प्रांतों से प्रकाशित होने वाले अखबारों और पत्रिकाओं में पिछले करीब 55 सालों से लिख रहे हैं।

श्री राजपूत राजस्थान पत्रिका में कड़वा मीठा सच्च स्तंभ में राज्य स्तरीय प्रथम पुरस्कार 3 बार प्राप्त कर चुके हैं।

राजपूत को शिक्षा संत स्वामी केशवानंद द्वारा स्थापित ग्रामोत्थान विद्यापीठ संगरिया की ओर से भी पत्रकारिता सम्मान 1997 में प्राप्त हुआ था।

प्रो.ललित किशोर चतुर्वेदी स्मृति संस्था जयपुर की ओर से  समारोह में राजपूत को राजस्थान गौरव सेवा सम्मान से 4 अगस्त 2019 को रवींद्र मंच बीकानेरपर सम्मानित किया गया था।

राजपूत अभी 74 साल की उम्र में भी पत्रकारिता में लगे हुए हैं। 

करणीदानसिंह राजपूत की ब्लॉग साइट www.karnipressindia.com है जिस पर आपको बहुत सा मैटर पढने देखने को मिलता है।000


शुक्रवार, 3 अप्रैल 2020

श्रीगंगानगर जिला-कोरोना वायरस- होम क्वानटाईन का उल्लंघन करने पर मुकदमा दर्ज होगा( संबंधित अन्य समाचार)


श्रीगंगानगर, 2 अप्रैल 2020.

 जिला कलक्टर श्री शिवप्रसाद एम. नकाते ने बताया कि कोविड-19 के तहत नागरिको को ए, बी व सी श्रेणी में विभक्त किया गया है। इसी संदर्भ में सी श्रेणी के नागरिक जो स्वस्थ है, लेकिन बाहरी जिलों से व राज्यों से आए है, उन्हे होम क्वारनटाईन यानी अपने घर में ही रहना है। ऐसे नागरिक घर से बाहर निकलते है, तो संबंधित के विरूद्ध पुलिस में प्राथमिकी दर्ज होगी। 

जिला कलक्टर श्री नकाते ने बताया कि ग्राम स्तर पर संचालित नियंत्रण कक्ष 24 घण्टे काम कार्य करेगा तथा होम क्वारटाईन वाला व्यक्ति घर से बाहर घूमता है तो इसकी सूचना उपखण्ड स्तर पर संचालित नियंत्रण कक्ष को देनी होगी। पडौसी या अन्य जागरूक नागरिक भी सूचना दे सकते है। 

ए,बी व सी श्रेणी इस प्रकार है

जिला कलक्टर ने बताया कि केटेगिरी ए में बुखार, खांसी व श्वास लेने में तकलीफ के लक्षण प्रारम्भ होने से 14 दिवस पूर्व यदि किसी भी यात्री ने अन्य राज्यों में यात्रा की हो तो उन्हें  तुरन्त प्रभाव से कोरोना हेतु चिन्हित किये गये आईसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया जाना सुनिश्चित करे।

श्रेणी बी में अन्य राज्यों से यात्रा करके आने वाले 60 वर्ष से अधिक आयु वाले व्यक्तियो, हाईपरटेंशन, डाॅयबीटीज, अस्थ्मा जैसी बीमारियों से ग्रसित रोगियों में बुखार, खांसी व श्वास लेने में तकलीफ के लक्षण ना होने पर भी तुरन्त प्रभाव से अगले 14 दिवस तक कोरोना के लिए चिन्हित क्वारनटाईन में भर्ती किया जाए।


श्रेणी सी में अन्य राज्यों से यात्रा करके आने वाले व्यक्तियों में बुखार, खांसी व श्वास लेने में तकलीफ के लक्षण ना होने पर अगले 14 दिवस के लिए होम क्वारनटाईन में रखा जाना सुनिश्चित करे। 


ग्राम स्तर के नियंत्रण कक्ष के उत्तरदायित्व


श्री नकाते ने बताया कि ग्राम स्तर पर संचालित नियंत्रण कक्ष 24 घण्टे कार्य करेंगा। ग्राम स्तर पर क्वारनटाईन की व्यवस्था करनी है, लेकिन आदेश से पूर्व किसी नागरिक को रूकवाना नही है।

 बाहर से आने वाले नागरिकों को चिन्हित करना है तथा जिन नागरिकों को होम क्वारनटाईन किया हुआ है, उनकी लगातार निगरानी रखनी है।


 जिला व राज्य स्तर की सीमाओं के पास जो गांव बसे है, उनमें विशेष सतर्कता रखनी है। कोई नागरिक कच्चे रास्तों से गांव पहुंचा है, तो उसकी सूचना ब्लाॅक स्तर पर देनी है। गांव में जो लाभार्थी है उनका सत्यापन कर सूचना एसडीएम को देनी है।

स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में स्वास्थ्य जांच के लिए आने पर सहयोग करे।

गांव में राशन की कमी, महत्वपूर्ण जानकारी या मेडिकल 

एमरजेंसी होने की सूचना उपखण्ड स्तर के नियंत्राण कक्ष एवं ब्लाॅक बीसीएमएचओं के नियंत्रण कक्ष को देनी होगीं।


नगरपालिका स्तर पर कार्य


जिला कलक्टर ने बताया कि नगरपालिका द्वारा भी नियंत्रण कक्ष संचालित किया जाएगा तथा 24 घण्टे कार्यरत रहेगा। अपने क्षेत्र में लाभार्थियों का सत्यापन व सूचियां, स्वास्थ्य टीम का सहयोग व महत्वपूर्ण जानकारी एसडीएम को देंगे।


राज्य, जिला की सीमा पर गुड्स के वाहन ही आ -जा सकेंगे


जिला कलक्टर श्री नकाते ने बताया कि अन्तर्राज्यीय एवं अन्य जिलों की सीमाओं पर केवल अत्यआवश्यक वस्तुओं के गुड्स के वाहन ही आवागमन कर सकेंगे। अन्य प्रकार के वाहनों के पास व्यवस्था बंद कर दी है। मेडिकल एमरजेंसी के लिए तथ्यों के आधार पर संबंधित एसडीएम पास देंगे। प्रसव वाली महिला को पास की आवश्कता नही है। गंभीर रोगी जो सीएससी से रैफर हुआ है तथा बाहर जाना है, उन्हे एसडीएम द्वारा अनुमति दी जाएगी तथा इसकी सूचना जिला मुख्यालय को देनी होगी। 


दूसरे जिलों के कार्मिक भी नही आ सकेंगे


जिला कलक्टर श्री नकाते ने बताया कि जिले के बाहर के जिलों के  नाागरिक जिले में नही आ सकेंगे। अन्य राज्यों से भी नही आ सकेंगे। दूसरे जिलों से जो कार्मिक आवश्यक सेवाओं में लगे है, वे भी नही आ सकेंगे। ऐसे कार्मिको को आगामी दो दिवस में कार्य स्थल पर रहने की आवश्यक व्यवस्था करनी होगी।


अफवाह फैलाने पर होगी कार्यवाही

श्री नकाते ने बताया कि कोविड-19 के दौरान कोई नागरिक सोशल मीडिया के माध्यम से अफवाह फैलाते है, उनके विरूद्ध विभिन्न धाराओं में कडी कार्यवाही होगी। पुलिस द्वारा जिले में ऐसी कार्यवाही की गई है।(पीआरओ) ०००


मंगलवार, 31 मार्च 2020

सूरतगढ़ पालिका ईओ लालचंद सांखला सेवानिवृत


* करणीदानसिंह राजपूत *

सूरतगढ़ 31मार्च 2020.

राजस्थान स्वायत शासन विभाग निदेशालय के आदेशानुसार नगर पालिका सूरतगढ़ के अधिशासी अधिकारी लालचंद सांखला  31 मार्च को सेवानिवृत्त हुए।

पालिका अध्यक्ष ओमप्रकाश कालवा की उपस्थिति में दोपहर बाद लालचंद सांखला को सेवानिवृत्त किया गया। सांखला ने अपने विदाई भाषण में कहा कि अपने अनुभवों के आधार पर अच्छी सेवा दी और सभी का सहयोग मिला।

कालवा ने कहा कि सांखला के साथ कुछ महीने ही कार्य हुआ लेकिन अच्छा हुआ।

न ए ईओ सुमित माथुर ने भी अपने विचार रखे।

 लालचंद सांखला सूरतगढ़ के निवासी हैं। नगरपालिका में एओ पद पर ईओ का अतिरिक्त कार्य करते रहे। 1 अप्रैल से सुमित माथुर नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी का कार्य भी करेंगे। सुमित माथुर अभी कनिष्ठ अभियंता हैं जो ईओ का अतिरिक्त कार्य करेंगे।

******







ब्लास्ट की आवाज के संपादक महेंद्र सिंह जाटव के निवास पर आग लगी।


* करणीदानसिंह राजपूत *

सूरतगढ़ 31 मार्च 2020.

पत्रकार महेंद्र सिंह जाटव के घर की रसोईघर में आग लगने से काफी नुकसान हो गया।

आज रात्रि को गैस सिलेंडर से लगी आग से रसोई घर का सामान जल गया। यह घटना करीब 8:00 बजे हुई। आसपास के लोग एकत्रित हुए और पानी डालकर आग बुझाई गई। विभिन्न  स्थानों पर व 108 पर फोन किया गया लेकिन फोन अटेंड नहीं हुआ। 

जाटव ने बताया कि आग लगते ही घर से बाहर आ गए थे।जाटव ने बताया कि सिलेंडर फट जाता तो न जाने कितना नुकसान होता। 

भारत एलपीजी का कनेक्शन है सो उनको फोन किया गया। करीब साढे आठ बजे एजेंसी पहुंची।

सोमवार, 30 मार्च 2020

मेडीकल स्टोर पर ‘‘मास्क व सेनेटाईजर उपलब्ध हैं अथवा नहीं की सूचना लगानी होगी

* करणीदानसिंह राजपूत *

सभी मेडीकल स्टोर संचालको को आदेशित किया गया है कि वह अपने स्टोर पर भारत  सरकार द्वारा निर्धारित दर मास्क 2 प्लाई रूपयें 8 प्रतिनग, 3 प्लाई रूपयें 16 प्रतिनग अनुसार विक्रय करेगें। 

इसी प्रकार हैण्ड सेनेटाईजर निर्धारित दर 200 एमएल 100 रूपयें प्रतिनग व 100 एमएल 50 रूपयें प्रतिनग अनुसार ही विक्रय करेगें।

 उक्त दरें अधिकतम भारत सरकार द्वारा निर्धारित की हुई हैं, अतः इसी दर पर विक्रय किया जावेगा। 

जिन मेडीकल स्टोर के पास उक्त दरों से अधिक एम.आर.पी. का हैण्ड सेनेटाईजर यदि स्टाॅक में उपलब्ध हैं तो वह उसका विक्रय काउण्टर पर केन्द्र अथवा राज्य सरकार के आगामी आदेश से पूर्व नहीं करेगें।

यदि कोई शिकायत किसी मेडीकल स्टोर संचालक के विरूद्ध प्राप्त होती हैं तो उसके विरूद्व ठोस कार्यवाही हेतु अनुशंषा की जावेगी। 

 सभी मेडीकल स्टोर संचालक मास्क व हैण्ड सेनेटाईजर के लिये अनावश्यक भीड़ इकठ्ठा नहीं हो इसके दृष्टिगत अपने मेडीकल स्टोर पर ‘‘मास्क व सेनेटाईजर उपलब्ध हैं अथवा नहीं‘‘ इसकी सूचना लिखित में चस्पा करेगें।  

****



ईओ लालचंद सांखला की 31 को सेवानिवृत्ति- सुमित माथुर ईओ पद संभालेंगे.

* करणीदानसिंह राजपूत *

सूरतगढ़ 30 मार्च 2020.

राजस्थान स्वायत शासन विभाग निदेशालय के आदेशानुसार  1 अप्रैल से सुमित माथुर नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी का कार्य भी करेंगे। सुमित माथुर अभी कनिष्ठ अभियंता हैं जो ईओ का अतिरिक्त कार्य करेंगे।

नगर पालिका सूरतगढ़ सूरतगढ़ के अधिशासी अधिकारी लालचंद सांखला  31 मार्च को सेवानिवृत्त होंगे। 

पालिका कार्यों में प्रसिद्ध रहे लालचंद सांखला सूरतगढ़ के निवासी हैं। भादू कटला 13 दिसंबर 2019 को सीज कर सील मोहर करने के कारण अधिक नाम हुआ। 

नगरपालिका में एओ पद पर ईओ का अतिरिक्त कार्य करते रहे।00






शनिवार, 28 मार्च 2020

कोरोना-मास्क एवं सेनेटाइजर तलासी व जब्ती अधिकारी लगाए

श्रीगंगानगर, 28 मार्च2020.

 जिला कलक्टर श्री शिवप्रसाद एम. नकाते ने बताया कि आपदा राहत एवं प्रबन्धन के तहत राज्य सरकार द्वारा मास्क एवं सेनेटाइजर की कीमतों पर नियंत्रण के लिए तलासी व जब्ती के लिए कई अधिकारियों को अधिकृत किया गया है। 

राज्य सरकार के निर्देशानुससार मास्क एवं सेनेटाइजर की कीमतों पर नियंत्राण के लिए विभाग द्वारा आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के तहत अधिसूचना जारी कर प्रवेश, तलासी एवं जब्ती के लिए प्रवर्तक निरीक्षक, विधिक माप विज्ञान अधिकारी, औषधि नियंत्रक, चिकित्सा अधिकारी, अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट, एसडीएम तथा तहसीलदार को अधिकृत किया गया है।

------------


श्रीगंगानगर जिला- 14 इंसीडेन्ट कमाण्डर्स लगाए-कोरोना वायरस संक्रमण एवं बचाव*


* करणीदानसिंह राजपूत*

श्रीगंगानगर, 28 मार्च 2020.

जिला कलक्टर श्री शिवप्रसाद एम. नकाते ने कोरोना वायरस संक्रमण एवं बचाव के लिए जिले में 14 अधिकारियों को इन्सीडेन्ट कमाण्डर नियुक्त किया है, जो अपने अधिकारित क्षेत्र में कोरोना वायारस रोकथाम उपायों की सम्पूर्ण क्रियान्विति के लिए उत्तरदायित्व होंगे। अन्य सभी लाईन विभागों के अधिकारी इंसीडेन्ट कमाण्डर्स के अधीन कार्य करेंगे। 

जिला कलक्टर ने बताया कि समस्त श्रीगंगानगर जिले के लिए एडीएम प्रशासन डाॅ0 गुंजन सोनी, एडीएम सतर्कता श्री अरविन्द जाखड, न्यास सचिव डाॅ0 हरीतिमा कार्य देखेंगे। इसी प्रकार उपखण्ड सूरतगढ के लिए एडीएम सूरतगढ श्री अशोक कुमार मीणा, एसडीएम क्षेत्र गंगानगर के लिए श्री मुहम्मद जुनैद व एसडीएम श्री उम्मेद सिंह रतनू, सादुलहर के लिए एसडीएम सादुलशहर, करणपुर, पदमपुर, रायसिंहनगर, विजयनगर, अनूपगढ तथा उपखण्ड क्षेत्र घडसाना के लिए संबंधित एसडीएम इंसीडेन्ट कमाण्डर बनाये गये है। 

लगाए गए इंसीडेन्ट कमाण्डर अस्पताल के बुनियादी ढांचे में विस्तार, संसाधनों, चुनाव कार्यो के लिए लगाए गए बीएलओ से भी सूचना संकलन का काम लिया जाएगा। इंसीडेन्ट कमाण्डर की निगरानी में विभिन्न श्रेणियों के स्टाॅफ के पास जारी किये जाएंगे। ( पीआरओ)

-----------

शुक्रवार, 27 मार्च 2020

सूरतगढ़:एडीएम अशोक कुमार मीणा आए.सूरतगढ़ में 28 मार्च से कार्य प्रारंभ


* करणीदानसिंह राजपूत *
सूरतगढ़ 27 मार्च 2020.
श्री अशोक कुमार मीणा एडीएम यहां आ गए हैं। आज जिला कलेक्टर से मिलेंगे और वहीं अपनी जोईनिंग रिपोर्ट देकर विभिन्न बातचीत जानकारी करेंगे। यहां  सूरतगढ़ में 28 मार्च से कार्य शुरू होगा।
वे यहां खाली पड़े एडीएम पोस्ट पर आए हैं।
अशोक कुमार मीणा श्री गंगा नगर जिले के सादुलशहर में एसडीएम पद पर 1 मार्च 2014 से 15 मई  2015 तक रहे थे। अब सूरतगढ़ में एडीएम पद पर नियुक्ति हुई है। सूरतगढ़ का एडीएम पद 1 साल 7 माह तक खाली रहा है।
श्री चांदमल वर्मा के  24 -7-2018 को जाने के बाद से पद रिक्त रहा।
इस पद के कार्य क्षेत्र में सूरतगढ़, श्री बिजयनगर, अनूपगढ़, घड़साना और रावला तहसीलों का काम है। अनूपगढ़, घड़साना और रावला तहसीलों के लिए सप्ताह में एक दिन अनूपगढ़ में शिविर लगता था।
इस पद के रिक्त होने के कारण जिला कलक्टर ने हथियार लायसेंस की करीब 2500 फाईलें श्री गंगानगर जिला मुख्यालय पर मंगवा ली थी। सूचना है कि अब उन फाईलों को वापस सूरतगढ़ भिजवाया जाने के निर्देश भी कुछ दिन पूर्व हो चुके हैं।00

बुधवार, 25 मार्च 2020

कोरोना वायरस - जिला मुख्यालय पर सीडब्ल्यूसी वार रूम का गठन

श्रीगंगानगर, 25 मार्च। कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए प्रशासनिक कार्यो को सुचारू रूप से सम्पादित करने के लिए जिला मुख्यालय पर कमरा नम्बर 16 में सीडब्ल्यूसी वार रूम का गठन किया गया है। वार रूम के प्रभारी अधिकारी अतिरिक्त जिला कलक्टर डाॅ0 गुंजन सोनी तथा श्री मोहम्मद जुनैद आईएएस प्रशिक्षु को सहायक प्रभारी नियुक्त किया गया है। वार रूम के टेलिफोन नम्बर 0154-2440988 रहेगा।

जिला कलक्टर श्री शिव्रपसाद एम. नकाते ने बताया कि एडीएम प्रशासन प्रभारी अधिकारी होंगे। इनके सहयोग के लिए 7 अधिकारी लगाए गए है, जो समस्त एसडीएम, तहसीलदार से रिपोर्ट लेना, आदेश जारी करना, अन्य जिलों व राज्यों से समन्वय, भवनों का अधिग्रहण, सहायता, सामग्री खरीद का कार्य देखेंगे। इसी प्रकार श्री मोहम्मद जुनैद की टीम विभिन्न विभागों के कार्यो में समन्वय तथा केन्द्र व राज्य सरकार के आदेशो का क्रियान्वयन सुनिश्चित करेंगे। एडीएम सतर्कता श्री अरविन्द जाखड के साथ तीन अधिकारी लगाए गए है। यह टीम पुलिस विभाग से समन्वय, विडियोकांफ्रेसिंग, सेना से समन्वय, कोरोना से संबंधित बैठक, वाहनों, चैक पोस्ट इत्यादि का कार्य देखेंगे।

उन्होने बताया कि मुख्य कार्यकारी अधिकारी डाॅ0 हरीतिमा की टीम में तीन अधिकारी लगाए है, जो सीएमएचओ व पीएमओ से समन्वय व चिकित्सा व्यवस्थाएं देखेंगे। जिला आबकारी अधिकारी प्रतिष्ठा पिलानिया की टीम में चार अधिकारी, अतिरिक्त सूचना विज्ञान अधिकारी श्री परमजीत सिंह, उपनिदेशक डीओआईटी श्रीमती रूचि गोयल, सूचना एवं जनसम्पर्क अधिकारी श्री रामकुमार राजपुरोहित तथा जिला परिवहन अधिकारी सुमन डेलू को लगाया गया है जो वाहन एवं आवश्यक सेवाओं, कर्मचारियों की नियुक्ति, मीडिया, सोसल मीडिया, मोबाईल इंटरनेट एवं संचार व्यवस्था देखेंगे। जिला रसद अधिकारी श्री राकेश सोनी एवं उनके अधीनस्थ अधिकारी सहयोग राशि प्राप्त करने, अन्नपूर्णा किट तैयार करना, तैयार भोजन वितरण की व्यवस्था देखेंगे। 

जिला कलक्टर ने बताया कि एसडीएम उम्मेद सिंह व डिप्टी कमाण्डेंट सिविल डिफेंस संबंधी कार्य देखेंगे। न्यास सचिव डाॅ0 हरीतिमा तीन सहयोगी अधिकारियों के साथ नियंत्रण कक्ष व सूचनाओं का आदान-प्रदान का कार्य देख्ेांगे। पुलिस उप अधीक्षक श्री राहुल यादव पुलिस विभाग के अधिकारी, कार्मिको के साथ राज्य सरकार द्वारा घोषित अत्यआवश्यक सेवाओं वाले वाहनों को रोकने संबंधी शिकायतों का निस्तारण, प्रशासन के साथ समन्वय आदि कार्य देखेंगे। 

------------

यह ब्लॉग खोजें