गुरुवार, 11 जून 2026

सूरतगढ़: क्या पट्टे मिलेंगे. जानबूझकर रोके गये पट्टे तो अब भी संशय.

 

* करणीदानसिंह राजपूत *

सूरतगढ़ 11 जून 2026.

राजस्थान भर में उत्सुकता है कि शहरी क्षेत्र में 12 जून 2026 से वार्ड अभियान कार्यक्रम में पट्टों का वितरण होगा। लेकिन सूरतगढ़ में संशय है कि नगरपालिका की अधिशाषी अधिकारी पूजा शर्मा पट्टे देगी या नहीं देगी। यहां वार्ड नं 3 और 26 में पट्टे दिए जाने की मांग को लेकर धरणा प्रदर्शन हुए। कुछ पट्टे दिए जाने की तैयारी थी लेकिन ऐन मौके पर यह प्रस्ताव एकदम से हटा दिया गया। पूर्व राज्य मंत्री रामप्रताप कासनिया के आश्वासन पर धरना प्रदर्शन खत्म कर दिया गया मगर बाद में इसकी चर्चा ही खत्म कर दी गई। अधिशासी अधिकारी पूजा शर्मा ने धरणा प्रदर्शन दिनों में बताया था कि 10-13 पट्टों के दस्तावेज सही है जिनको पट्टे दिए जा सकते हैं लेकिन कुछ दिन तक एक भी पट्टा नहीं दिया गया और बाद में समूचा कार्यक्रम ही अधरझूल में लटका दिया गया। शहर के समस्त 45 वार्डों में पट्टों की 900 के करीब फाईलें पैंडिंग पड़ी है। समस्त वार्डों में पैंडिंग पट्टे वितरण की मांग हो रही है। अब नये आदेश के तहत लोग आशा कर रहे हैं कि सरकार के दिशा निर्देश से शायद पट्टे मिल जाएं। सरकार ने पहले एक आदेश भी जारी किया था कि अधिशाषी अधिकारी एकल हस्ताक्षर से नये बोर्ड का गठन होने तक पट्टे जारी कर सकते हैं।




०0०






यह ब्लॉग खोजें