गुरुवार, 11 जून 2026

भाजपा नेता ओमप्रकाश कालवा लोकसभा या विधानसभा चुनाव लड़ने को उत्सुक. पत्रकारों से बातचीत.

 



* करणीदानसिंह राजपूत *

सूरतगढ़ 11 जून 2026.

भाजपा के नेता ओमप्रकाश कालवा ने पत्रकारों से बातचीत में भावी राजनीति के बारे में उठाए सवालों के उत्तर में कहा कि पार्टी ने टिकट दिया तो लोकसभा या विधानसभा का चुनाव लड़ने को उत्सुक हैं। 




महाराणा प्रताप चौक पर पत्रकारों की बैठक में आज रात्रि में राजनैतिक चर्चा के बीच सवाल दर सवाल में कालवा के मुंह को खुलवा लिया। ओमप्रकाश कालवा नगरपालिका सूरतगढ़ के पिछले बोर्ड 2019-2024 में अध्यक्ष रहे। नगरपालिका के अध्यक्ष के आगामी चुनाव से सवाल शुरू कर आगे बढाए गये जिसमें कालवा की उत्सुकता उजागर हुई। कालवा से पत्रकार राजेंद्र पटावरी,सुशील तावणिया, अमित पारीक और करणीदानसिंह राजपूत चर्चा कर रहे थे। विदित रहे कि ओमप्रकाश कालवा भाजपा के कार्यक्रमों और सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय हैं। ०0०






०0०


यह ब्लॉग खोजें