ईओ पूजा शर्मा के विरुद्ध हो सकता है बड़ा एक्शन.गलत बनाए गये पट्टे निरस्त करने थे ,नहीं किए.
* करणीदानसिंह राजपूत *
सूरतगढ़ 30 जून 2026.
राजस्थान में भाजपा की सरकार है और कांग्रेस राज में मनोनीत अध्यक्ष परसराम भाटिया द्वारा बनाए गए गलत पट्टों को निरस्त करने के बजाय ईओ पूजा शर्मा ने सरकार को गलत रिपोर्ट भेजी और 13 महीनों से मामले को दबा रखा है। पूजा शर्मा ने लोकसेवक का कर्तव्य पूरा करने के बजाय पट्टे लेने वालों को बचा रखा है। सरकार को झूठी रिपोर्ट भेज दी,यह सोचकर कि फाईलें कौन देखता है,गलत पट्टे भी बच जाएंगे और गुपचुप जांच फाईल इधरउधर करदी जाएगी।
👍 ये पट्टे पार्षदों के परिजनों, बड़े लोगों, सरकारी अधिकारियों कर्मचारियों व सूरतगढ़ से बाहर रहने वालों के झूठे दस्तावेजों से,नगरपालिका स्टाफ की मिलीभगत से हड़पे हुए हैं। सड़कों के किनारे,सड़क पर पट्टे बना दिए जिनकी जमीन कीमत करीब 10 करोड़ रू है।
* डीएलबी ने शिकायत पर जांच की कार्वाई क्षेत्रीय उपनिदेशक बीकानेर को सौंपी। उपनिदेशक ने नगरपालिका ईओ को लिखा। ईओ पूजा शर्मा ने मई 2025 को उपनिदेशक को जवाब दिया। ईओ ने हरेक पट्टे की नोटिंग में एक जैसी टिप्पणी लिखी। लिखा गलत दस्तावेज से पट्टे गलत बने,निरस्तीकरण की कार्वाई शुरू कर दी है, जांच पूरी होने पर अवगत करा दिया जाएगा। पार्षदों के परिजनों के पट्टों बाबत लिखा कि पार्षद पट्टे नहीं ले सकते। पट्टे गलत जारी हुए, निरस्तीकरण कार्वाई शुरू कर दी गई है। सरकारी अधिकारी कर्मचारी पट्टे नहीं ले सकते,निरस्तीकरण की कार्वाई शुरू कर दी है। मानकसर के व्यक्ति द्वारा पट्टा लिए जाने पर भी लिखा है कि गलत वोटर लीस्ट बना कर लिया। सड़क पर पट्टा गलत जारी होने का लिखा जिसमें निरस्तीकरण शुरू करने का उल्लेख नहीं किया।
* ईओ पूजा शर्मा ने 13 महीने पहले पट्टे निरस्तीकरण कार्वाई शुरू करने का लिखा और 13 महीनों में कार्वाई के बजाय पट्टे लेने वालों से सांठगांठ कर ली तथा पट्टे निरस्त नहीं किए। यह कार्वाई तो उसी समय पूरी कर,लोगों के अतिक्रमण ध्वस्त कर जमीन नगरपालिका के कब्जे में ले लेनी थी। नगरपालिका संपत्ति के बोर्ड वहां लगा दिए जाने थे।
👌 एक मामला पानादेवी को गलत पट्टा जारी करने की शिकायत का था। ईओ पूजा शर्मा का नाम था। उस पट्टे को ईओ पूजा शर्मा ने तुरंत निरस्त किया। पानादेवी का अतिक्रमण ध्वस्त कर नगरपालिका संपत्ति का बोर्ड लगा दिया था, लेकिन 13 पट्टों के मामले में लोकसेवक का कर्तव्य नहीं निभाया। ईओ पूजा शर्मा पर बड़ा एक्शन हो सकता है। पूजा शर्मा इस मामले में सख्ती हुई तो जांच के बाद नौकरी से बर्खास्त भी हो सकती है। अभी चलते शहरी सेवा शिविर में गुपचुप पट्टे निरस्तीकरण भी कर सकती है। मामला एक बार फिर सरकार की शिकायत में पहुंचा है।०0०