रामप्रताप कासनिया की पावर नहीं चल रही.सामुदायिक भवन पशुओं का बाड़ा बना.
* करणीदानसिंह राजपूत *
सूरतगढ़ 28 जून 2026.
नगरपालिका सूरतगढ़ के क्षेत्र में रामदेव मंदिर रोड पर बना सामुदायिक भवन रामप्रताप कासनिया के फंड से बना,उनके द्वारा उदघाटन हुआ मगर शुरू नहीं हो पाया। इस सामुदायिक भवन की कार्यकारी एजेंसी ग्राम पंचायत 7एसजीएम थी। रामप्रताप कासनिया के विधायक काल में करीब 10 लाख रूपये से यह भवन बनाया गया। रामप्रताप कासनिया ने 27 सितंबर 2023 को उद्घाटन किया।
* रामप्रताप कासनिया के फंड से बना सामुदायिक भवन नगरपालिका संभालना नहीं चाहती। आखिर ऐसी कौनसी खामी या परिस्थितयां हैं कि रामप्रताप कासनिया नगरपालिका प्रशासन से यह सामुदायिक भवन शुरू नहीं करवा पाए और दो साल बीत गये। नगरपालिका में अधिशासी अधिकारी पद पर 20 फरवरी 2024 से पूजा शर्मा है। ईओ पूजा शर्मा के कार्यकाल में यह भवन नष्ट हो रहा है। यह सरकारी धन से बना सामुदायिक भवन है। कासनिया जी की सब विभागों में चलती है। नगरपालिका में यह स्थिति क्यों है? रामप्रताप कासनिया के पुत्र संदीप कासनिया के सभी काम ईओ पूजा शर्मा कर रही है। लोगों को यह अजीब लग रहा है। अब संभावना लग रही है कि यह सामुदायिक भवन नया ईओ आने के बाद शुरू कराएगा।०0०