रामप्रताप कासनिया सुनो! विधायक फंड से बनाया सामुदायिक स्वास्थ्य काम्प्लेक्स निर्माण के बाद से बंद.
* करणीदानसिंह राजपूत *
सूरतगढ़ 14 जून 2026.
पूर्व राज्यमंत्री और सूरतगढ़ के पिछले विधायक रामप्रताप कासनिया ने अपने फंड से ग्राम पंचायत एक एल एम ( पंचायत समिति सूरतगढ़) के माध्यम से सूरतगढ़ के उपखंड अधिकारी कार्यालय परिसर में सामुदायिक स्वास्थ्य काम्लेक्स बनवाया। रामप्रताप कासनिया सन् 2018 से 2023 तक सूरतगढ़ के विधायक रहे। बजट सत्र 2023-24 में कासनिया जी ने 4 लाख 76 हजार रू.आवंटित किए थे।

we
यह काम्लेक्स बनने के बाद से करीब डेढ साल से तालों में बंद है। उपखंड कार्यालय में आने वाले स्त्रियों पुरुषों आवश्यकता होने पर काम्लेक्स के पास जाते हैं तो ताले लगे मिलते हैं।
* अब और किसी नेता को तो सचमुच मतलब नहीं है, कासनिया जी ने बनवाया है तो वे ही ताले खुलवाएं। ०0०