शनिवार, 13 जून 2026

कासनिया सरकार के प्रतिनिधि.नगरपालिका की तारबंदी में सहयोग कर 2 करोड़़ की जमीन को भूमाफिया से पूर्ण मुक्त कराएं.

 

* करणीदानसिंह राजपूत *

सूरतगढ़ 13 जून 2026.

पूर्व राज्यमंत्री रामप्रताप कासनिया राजस्थान के प्रतिनिधि के रूप में यहां काम करवा रहे हैं। यह सभी जानते हैं। उनका विधायक काल 2018 से 2023 तक रहा था तब नेशनल हाईवे के पास निरंकारी भवन के पीछे सार्वजनिक भूमि पर अतिक्रमण नहीं था। अब उनके राज में चलती के समय इस जमीन पर भूमाफिया ने फरवरी 2026 में अतिक्रमण कर लिया। करीब 2 करोड़ की जमीन पर समतल करके चारदीवारी बना ली जिसमें एक गली भी कब्जे में करली। 

1* 18 फरवरी 2026 को नगरपालिका की अधिशासी अधिकारी पूजा शर्मा और उपखंड अधिकारी भरतजयप्रकाश मीणा को शिकायत हुई। 

2* नगरपालिका द्वारा कोई कार्वाई नहीं होने पर उपखंड अधिकारी को पुनः निवेदन किया गया।

3* 25 फरवरी 2026 को उपखंड अधिकारी की कुछ सख्ती पर पुलिस जाब्ते की मौजूदगी में नगरपालिका द्वारा जेसीबी मशीन से अतिक्रणकारी की चारदीवारी ध्वस्त की गई।




3* नगरपालिका प्रशासन द्वारा वहां से ईंटे व सामग्री जब्त कर अपने कब्जे में नहीं ली गई। वहां लगा बिजली मीटर भी हटवाया नहीं गया। अतिक्रणकारी वहां हावी रहा।

4* उपखंड अधिकारी के निर्देश पर तारबंदी कराने के शोर्टटर्म निविदा हुई। ठेकेदार को तारबंदी के आदेश हुए। 

5*  ठेकेदार को वहां तारबंदी नहीं करने दी जा रही है। इस अवरोध को भी 2 माह हो चुके हैं। उपखंड अधिकारी भरतजयप्रकाश मीणा एवं नगरपालिका प्रशासन अधिशासी अधिकारी पूजा शर्मा के पास पुलिस जाब्ते आदि की सभी सुविधाएं हैं मगर आज तक वहां तारबंदी नहीं करवाई जा सकी। ऐसा कौनसा भूमाफिया है जो सरकार से अधिक पावरफुल है जिसके लिए प्रशासन ने पुलिस जाब्ता नहीं मांगा न आगे कार्वाई की।

6* रामप्रताप कासनिया जिनकी चलती है, सो वे मौका निरीक्षण करें और भूमाफिया को पूर्ण बेदखल करवाने के लिए उपखंड अधिकारी भरतजयप्रकाश मीणा और अधिशाषी अधिकारी पूजा शर्मा को कहें। यह कहने का कार्य एक दिन का है। लोगों की निगाहें कासनिया की कार्वाई पर टिकी है।



7* भाजपा के जिलाध्यक्ष सरदार शरणपालसिंह मान इस मामले में जिलाकलेक्टर को तुरंत अवगत कराएं और शहर में भूमाफिया की गतिविधियों को रूकवाएं। इस जमीन पर तारबंदी व नगरपालिका संपत्ति का बोर्ड लगवाने तक नजर रखें। 

8* भूमाफिया के अतिक्रमण और भी हैं।०0०








यह ब्लॉग खोजें