शनिवार, 18 अप्रैल 2026

सूरतगढ़. आवासन मंडल सड़क अतिक्रमण एक दिन टूटेंगे. बड़े लोग खुद हटालें तो ईज्जत रहेगी!

 

* करणीदानसिंह राजपूत *

सूरतगढ़ 18 अप्रैल 2026.

गंगानगर में सड़कों के अतिक्रमण हटाने की मांग उठ गई है। सड़क हमारी यानि जनता की है और उस पर चलने का अधिकार केवल जनता को है। अतिक्रमणकारियों को नहीं जो अच्छे पदों पर नौकर हैं या अच्छे पदों से रिटायर हुए लोग हैं जिन्होंने सूरतगढ़ में आवासन मंडल कालोनी में सड़कों को रोक रखा है। इनमें नेता भी हैं। अतिक्रमणकारियों ने बेशरमी की चादर ओढ रखी है। स्थानीय  प्रशासन पर ऊफर से आदेश हुआ और प्रशासन  अतिक्रमण तोड़ने शुरू करेगा उस दिन सभी की चादर फट जाएगी और  नाम उजागर हो जाएंगे। 

नगरपालिका प्रशासन ने नोटिस दिए थे कि तीन दिन में खुद अतिक्रमण हटालें अन्यथा नगरपालिका द्वारा हटा दिए जाएंगे। ये नोटिस 58 मकान मालिकों को 9 अप्रैल 2026 को दिए गए थे। अतिक्रमण करने वाले बड़ी गलतफहमी में हैं कि उनके सड़क अतिक्रमण नहीं टूटेंगे। यदि अतिक्रमण कारी सोचते हैं कि ईओ पूजा शर्मा नालों को पानी निकासी अवरोध गंदगी को देख गई है नाले साफ हो जाएंगे और सड़कों तक किए अतिक्रमण बच जाएंगे तो वे गलतफहमी में हैं। उच्चाधिकारियों का कलेक्टर, संभागीय आयुक्त आदि का सख्त आदेश आया तो यह ईओ ही खड़े रहकर अपनी मौजूदगी में अतिक्रमण ध्वस्त कराएगी। जब ईओ नालों का निरीक्षण कर रही थी तब अतिक्रमण कारी राजनैतिक पदाधिकारी लोग साथ रहे।


०0०






यह ब्लॉग खोजें